Isaiah 49:22
प्रभु यहोवा यों कहता है, देख, मैं अपना हाथ जाति जाति के लोगों की ओर उठाऊंगा, और देश देश के लोगों के साम्हने अपना झण्डा खड़ा करूंगा; तब वे तेरे पुत्रों को अपनी गोद में लिए आएंगे, और तेरी पुत्रियों को अपने कन्धे पर चढ़ाकर तेरे पास पहुंचाएंगे।
Thus | כֹּֽה | kō | koh |
saith | אָמַ֞ר | ʾāmar | ah-MAHR |
the Lord | אֲדֹנָ֣י | ʾădōnāy | uh-doh-NAI |
God, | יְהוִ֗ה | yĕhwi | yeh-VEE |
Behold, | הִנֵּ֨ה | hinnē | hee-NAY |
I will lift up | אֶשָּׂ֤א | ʾeśśāʾ | eh-SA |
hand mine | אֶל | ʾel | el |
to | גּוֹיִם֙ | gôyim | ɡoh-YEEM |
the Gentiles, | יָדִ֔י | yādî | ya-DEE |
and set up | וְאֶל | wĕʾel | veh-EL |
my standard | עַמִּ֖ים | ʿammîm | ah-MEEM |
to | אָרִ֣ים | ʾārîm | ah-REEM |
the people: | נִסִּ֑י | nissî | nee-SEE |
and they shall bring | וְהֵבִ֤יאוּ | wĕhēbîʾû | veh-hay-VEE-oo |
thy sons | בָנַ֙יִךְ֙ | bānayik | va-NA-yeek |
arms, their in | בְּחֹ֔צֶן | bĕḥōṣen | beh-HOH-tsen |
and thy daughters | וּבְנֹתַ֖יִךְ | ûbĕnōtayik | oo-veh-noh-TA-yeek |
carried be shall | עַל | ʿal | al |
upon | כָּתֵ֥ף | kātēp | ka-TAFE |
their shoulders. | תִּנָּשֶֽׂאנָה׃ | tinnāśeʾnâ | tee-na-SEH-na |
Cross Reference
Psalm 22:27
पृथ्वी के सब दूर दूर देशों के लोग उसको स्मरण करेंगे और उसकी ओर फिरेंगे; और जाति जाति के सब कुल तेरे साम्हने दण्डवत करेंगे।
Malachi 1:11
क्योंकि उदयाचल से ले कर अस्ताचल तक अन्यजातियों में मेरा नाम महान है, और हर कहीं मेरे नाम पर धूप और शुद्ध भेंट चढ़ाई जाती है; क्योंकि अन्यजातियों में मेरा नाम महान है, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।
Isaiah 66:20
और जैसे इस्राएली लोग अन्नबलि को शुद्ध पात्र में धरकर यहोवा के भवन में ले आते हैं, वैसे ही वे तुम्हारे सब भाइयों को घोड़ों, रथों, पालकियों, खच्चरों और साड़नियों पर चढ़ा चढ़ाकर मेरे पवित्र पर्वत यरूशलेम पर यहोवा की भेंट के लिये ले आएंगे, यहोवा का यही वचन है।
Isaiah 60:3
और अन्यजातियां तेरे पास प्रकाश के लिये और राजा तेरे आरोहण के प्रताप की ओर आएंगे॥
Isaiah 49:12
देखो, ये दूर से आएंगे, और, ये उत्तर और पच्छिम से और सीनियों के देश से आएंगे।
Isaiah 42:1
मेरे दास को देखो जिसे मैं संभाले हूं, मेरे चुने हुए को, जिस से मेरा जी प्रसन्न है; मैं ने उस पर अपना आत्मा रखा है, वह अन्यजातियों के लिये न्याय प्रगट करेगा।
Isaiah 14:2
और देश देश के लोग उन को उन्हीं के स्थान में पहुंचाएंगे, और इस्राएल का घराना यहोवा की भूमि पर उनका अधिकारी हो कर उन को दास और दासियां बनाएगा; क्योंकि वे अपने बंधुवाई में ले जाने वालों को बंधुआ करेंगे, और जो उन पर अत्याचार करते थे उन पर वे शासन करेंगे॥
Isaiah 11:10
उस समय यिशै की जड़ देश देश के लोगों के लिये एक झण्ड़ा होगी; सब राज्यों के लोग उसे ढूंढ़ेंगें, और उसका विश्रामस्थान तेजोमय होगा॥
Isaiah 2:2
अन्त के दिनों में ऐसा होगा कि यहोवा के भवन का पर्वत सब पहाड़ों पर दृढ़ किया जाएगा, और सब पहाडिय़ों से अधिक ऊंचा किया जाएगा; और हर जाति के लागे धारा की नाईं उसकी ओर चलेंगें।
Psalm 86:9
हे प्रभु जितनी जातियों को तू ने बनाया है, सब आकर तेरे साम्हने दणडवत करेंगी, और तेरे नाम की महिमा करेंगी।
Psalm 72:17
उसका नाम सदा सर्वदा बना रहेगा; जब तक सूर्य बना रहेगा, तब तक उसका नाम नित्य नया होता रहेगा, और लोग अपने को उसके कारण धन्य गिनेंगे, सारी जातियां उसको भाग्यवान कहेंगी॥
Psalm 72:8
वह समुद्र से समुद्र तक और महानद से पृथ्वी की छोर तक प्रभुता करेगा।
Psalm 67:4
राज्य राज्य के लोग आनन्द करें, और जयजयकार करें, क्योंकि तू देश देश के लोंगों का न्याय धर्म से करेगा, और पृथ्वी के राज्य राज्य के लोगों की अगुवाई करेगा॥
Luke 13:29
और पूर्व और पच्छिम; उत्तर और दक्खिन से लोग आकर परमेश्वर के राज्य के भोज में भागी होंगे।