James 3:2 इसलिये कि हम सब बहुत बार चूक जाते हैं: जो कोई वचन में नहीं चूकता, वही तो सिद्ध मनुष्य है; और सारी देह पर भी लगाम लगा सकता है।
James 3:2 in Other Translations
King James Version (KJV) For in many things we offend all. If any man offend not in word, the same is a perfect man, and able also to bridle the whole body.
American Standard Version (ASV) For in many things we all stumble. If any stumbleth not in word, the same is a perfect man, able to bridle the whole body also.
Bible in Basic English (BBE) For we all go wrong in a number of things. If a man never makes a slip in his talk, then he is a complete man and able to keep all his body in control.
Darby English Bible (DBY) For we all often offend. If any one offend not in word, *he* [is] a perfect man, able to bridle the whole body too.
World English Bible (WEB) For in many things we all stumble. If anyone doesn't stumble in word, the same is a perfect man, able to bridle the whole body also.
Young's Literal Translation (YLT) for we all make many stumbles; if any one in word doth not stumble, this one `is' a perfect man, able to bridle also the whole body;
in many things
πολλὰ
polys
poh-LYOOS
For
γὰρ
gar
gahr
we offend
πταίομεν
ptaiō
PTAY-oh
all.
ἅπαντες
hapas
A-pahs
If
εἴ
ei
ee
any man
τις
tis
tees
in
ἐν
en
ane
word,
λόγῳ
logos
LOH-gose
not
οὐ
ou
oo
offend
πταίει
ptaiō
PTAY-oh
the same
οὗτος
houtos
OO-tose
a perfect
τέλειος
teleios
TAY-lee-ose
man,
ἀνήρ
anēr
ah-NARE
able
δυνατὸς
dynatos
thyoo-na-TOSE
to bridle
χαλιναγωγῆσαι
chalinagōgeō
ha-lee-na-goh-GAY-oh
also
καὶ
kai
kay
whole
ὅλον
holos
OH-lose
the
τὸ
ho
oh
body.
σῶμα
sōma
SOH-ma
Read Full Chapter :
James 3
Cross Reference
याकूब 1:26
यदि कोई अपने आप को भक्त समझे, और अपनी जीभ पर लगाम न दे, पर अपने हृदय को धोखा दे, तो उस की भक्ति व्यर्थ है।
मत्ती 12:37
क्योंकि तू अपनी बातों के कारण निर्दोष और अपनी बातों ही के कारण दोषी ठहराया जाएगा॥
1 पतरस 3:10
क्योंकि जो कोई जीवन की इच्छा रखता है, और अच्छे दिन देखना चाहता है, वह अपनी जीभ को बुराई से, और अपने होंठों को छल की बातें करने से रोके रहे।
नीतिवचन 13:3
जो अपने मुंह की चौकसी करता है, वह अपने प्राण की रक्षा करता है, परन्तु जो गाल बजाता है उसका विनाश जो जाता है।
याकूब 3:5
वैसे ही जीभ भी एक छोटा सा अंग है और बड़ी बड़ी डींगे मारती है: देखो, थोड़ी सी आग से कितने बड़े वन में आग लग जाती है।
रोमियो 3:10
जैसा लिखा है, कि कोई धर्मी नहीं, एक भी नहीं।
गलातियों 3:22
परन्तु पवित्र शास्त्र ने सब को पाप के आधीन कर दिया, ताकि वह प्रतिज्ञा जिस का आधार यीशु मसीह पर विश्वास करना है, विश्वास करने वालों के लिये पूरी हो जाए॥
1 राजा 8:46
निष्पाप तो कोई मनुष्य नहीं है: यदि ये भी तेरे विरुद्ध पाप करें, और तू उन पर कोप करके उन्हें शत्रओं के हाथ कर दे, और वे उन को बन्धुआ करके अपने देश को चाहे वह दूर हो, चाहे निकट ले जाएं,
सभोपदेशक 7:20
नि:सन्देह पृथ्वी पर कोई ऐसा धर्मी मनुष्य नहीं जो भलाई ही करे और जिस से पाप न हुआ हो॥
यशायाह 64:6
हम तो सब के सब अशुद्ध मनुष्य के से हैं, और हमारे धर्म के काम सब के सब मैले चिथड़ों के समान हैं। हम सब के सब पत्ते की नाईं मुर्झा जाते हैं, और हमारे अधर्म के कामों ने हमें वायु की नाईं उड़ा दिया है।
नीतिवचन 20:9
कौन कह सकता है कि मैं ने अपने हृदय को पवित्र किया; अथवा मैं पाप से शुद्ध हुआ हूं?
याकूब 1:4
पर धीरज को अपना पूरा काम करने दो, कि तुम पूरे और सिद्ध हो जाओ और तुम में किसी बात की घटी न रहे॥
1 यूहन्ना 1:8
यदि हम कहें, कि हम में कुछ भी पाप नहीं, तो अपने आप को धोखा देते हैं: और हम में सत्य नहीं।
रोमियो 7:21
सो मैं यह व्यवस्था पाता हूं, कि जब भलाई करने की इच्छा करता हूं, तो बुराई मेरे पास आती है।
2 इतिहास 6:36
निष्पाप तो कोई मनुष्य नहीं है, यदि वे भी तेरे विरुद्ध पाप करें और तू उन पर कोप कर के उन्हें शत्रुओं के हाथ कर दे, और वे उन्हें बन्धुआ कर के किसी देश को, चाहे वह दूर हो, चाहे निकट, ले जाएं,
1 कुरिन्थियों 9:27
परन्तु मैं अपनी देह को मारता कूटता, और वश में लाता हूं; ऐसा न हो कि औरों को प्रचार करके, मैं आप ही किसी रीति से निकम्मा ठहरूं॥
गलातियों 5:17
क्योंकि शरीर आत्मा के विरोध में, और आत्मा शरीर के विरोध में लालसा करती है, और ये एक दूसरे के विरोधी हैं; इसलिये कि जो तुम करना चाहते हो वह न करने पाओ।
कुलुस्सियों 1:28
जिस का प्रचार करके हम हर एक मनुष्य को जता देते हैं और सारे ज्ञान से हर एक मनुष्य को सिखाते हैं, कि हम हर एक व्यक्ति को मसीह में सिद्ध करके उपस्थित करें।
कुलुस्सियों 4:12
इपफ्रास जो तुम में से है, और मसीह यीशु का दास है, तुम से नमस्कार कहता है और सदा तुम्हारे लिये प्रार्थनाओं में प्रयत्न करता है, ताकि तुम सिद्ध होकर पूर्ण विश्वास के साथ परमेश्वर की इच्छा पर स्थिर रहो।
इब्रानियों 13:21
तुम्हें हर एक भली बात में सिद्ध करे, जिस से तुम उस की इच्छा पूरी करो, और जो कुछ उस को भाता है, उसे यीशु मसीह के द्वारा हम में उत्पन्न करे, जिस की बड़ाई युगानुयुग होती रहे। आमीन॥
याकूब 2:10
क्योंकि जो कोई सारी व्यवस्था का पालन करता है परन्तु एक ही बात में चूक जाए तो वह सब बातों में दोषी ठहरा।
1 पतरस 5:10
अब परमेश्वर जो सारे अनुग्रह का दाता है, जिस ने तुम्हें मसीह में अपनी अनन्त महिमा के लिये बुलाया, तुम्हारे थोड़ी देर तक दुख उठाने के बाद आप ही तुम्हें सिद्ध और स्थिर और बलवन्त करेगा।
भजन संहिता 34:13
अपनी जीभ को बुराई से रोक रख, और अपने मुंह की चौकसी कर कि उससे छल की बात न निकले।