Ezekiel 9:2
इस पर छ: पुरुष, उत्तर की ओर ऊपरी फाटक के मार्ग से अपने अपने हाथ में घात करने का हथियार लिए हुए आए; और उनके बीच सन का वस्त्र पहिने, कमर में लिखने की दवात बान्धे हुए एक और पुरुष था; और वे सब भवन के भीतर जा कर पीतल की वेदी के पास खड़े हुए।
And, behold, | וְהִנֵּ֣ה | wĕhinnē | veh-hee-NAY |
six | שִׁשָּׁ֣ה | šiššâ | shee-SHA |
men | אֲנָשִׁ֡ים | ʾănāšîm | uh-na-SHEEM |
came | בָּאִ֣ים׀ | bāʾîm | ba-EEM |
way the from | מִדֶּרֶךְ | midderek | mee-deh-REK |
of the higher | שַׁ֨עַר | šaʿar | SHA-ar |
gate, | הָעֶלְי֜וֹן | hāʿelyôn | ha-el-YONE |
which | אֲשֶׁ֣ר׀ | ʾăšer | uh-SHER |
lieth | מָפְנֶ֣ה | mopne | mofe-NEH |
toward the north, | צָפ֗וֹנָה | ṣāpônâ | tsa-FOH-na |
and every man | וְאִ֨ישׁ | wĕʾîš | veh-EESH |
slaughter a | כְּלִ֤י | kĕlî | keh-LEE |
weapon | מַפָּצוֹ֙ | mappāṣô | ma-pa-TSOH |
in his hand; | בְּיָד֔וֹ | bĕyādô | beh-ya-DOH |
one and | וְאִישׁ | wĕʾîš | veh-EESH |
man | אֶחָ֤ד | ʾeḥād | eh-HAHD |
among | בְּתוֹכָם֙ | bĕtôkām | beh-toh-HAHM |
them was clothed | לָבֻ֣שׁ | lābuš | la-VOOSH |
linen, with | בַּדִּ֔ים | baddîm | ba-DEEM |
with a writer's | וְקֶ֥סֶת | wĕqeset | veh-KEH-set |
inkhorn | הַסֹּפֵ֖ר | hassōpēr | ha-soh-FARE |
side: his by | בְּמָתְנָ֑יו | bĕmotnāyw | beh-mote-NAV |
and they went in, | וַיָּבֹ֙אוּ֙ | wayyābōʾû | va-ya-VOH-OO |
stood and | וַיַּ֣עַמְד֔וּ | wayyaʿamdû | va-YA-am-DOO |
beside | אֵ֖צֶל | ʾēṣel | A-tsel |
the brasen | מִזְבַּ֥ח | mizbaḥ | meez-BAHK |
altar. | הַנְּחֹֽשֶׁת׃ | hannĕḥōšet | ha-neh-HOH-shet |
Cross Reference
Ezekiel 10:2
तब यहोवा ने उस सन के वस्त्र पहिने हुए पुरुष से कहा, घूमने वाले पहियों के बीच करूबों के नीचे जा और अपनी दोनों मुट्ठियों को करूबों के बीच के अंगारों से भर कर नगर पर छितरा दे। सो वह मेरे देखते देखते उनके बीच में गया।
Leviticus 16:4
वह सनी के कपड़े का पवित्र अंगरखा, और अपने तन पर सनी के कपड़े की जांघिया पहिने हुए, और सनी के कपड़े का कटिबन्द, और सनी के कपड़े की पगड़ी बांधे हुए प्रवेश करे; ये पवित्र स्थान हैं, और वह जल से स्नान करके इन्हें पहिने।
Revelation 15:6
और वे सातोंस्वर्गदूत जिन के पास सातों विपत्तियां थीं, शुद्ध और चमकती हुई मणि पहिने हुए छाती पर सुनहले पटुके बान्धे हुए मन्दिर से निकले।
Ezekiel 10:6
जब उसने सन के वस्त्र पहिने हुए पुरुष को घूमने वाले पहियों के भीतर करूबों के बीच में से आग लेने की आज्ञा दी, तब वह उनके बीच में जा कर एक पहिये के पास खड़ा हुआ।
2 Kings 15:35
तौभी ऊंचे स्थान गिराए न गए, प्रजा के लोग उन पर उस समय भी बलि चढ़ाते और धूप जलाते रहे। यहोवा के भवन के ऊंचे फाटक को इसी ने बनाया था।
Jeremiah 26:10
यहूदा के हाकिम ये बातें सुन कर, राजा के भवन से यहोवा के भवन में चढ़ आए और उसके नये फाटक में बैठ गए।
Jeremiah 25:9
इसलिये सुनो, मैं उत्तर में रहने वाले सब कुलों को बुलाऊंगा, और अपने दास बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर को बुलवा भेजूंगा; और उन सभों को इस देश और इसके निवासियों के विरुद्ध और इसके आस पास की सब जातियों के विरुद्ध भी ले आऊंगा; और इन सब देशों का मैं सत्यानाश कर के उन्हें ऐसा उजाड़ दूंगा कि लोग इन्हें देख कर ताली बजाएंगे; वरन ये सदा उजड़े ही रहेंगे, यहोवा की यही वाणी है।
Jeremiah 8:16
उनके घोड़ों का फुर्राना दान से सुन पड़ता है, और बलवन्त घोड़ों के हिनहिनाने के शब्द से सारा देश कांप उठा है। उन्होंने आकर हमारे देश को और जो कुछ उस में है, और हमारे नगर को निवासियों समेत नाश किया है।
Jeremiah 5:15
यहोवा की यह वाणी है, हे इस्राएल के घराने, देख, मैं तुम्हारे विरुद्ध दूर से ऐसी जाति को चढ़ा लाऊंगा जो सामथीं और प्राचीन है, उसकी भाषा तुम न समझोगे, और न यह जानोगे कि वे लोग क्या कह रहे हैं।
Jeremiah 1:15
यहोवा की यह वाणी है, मैं उत्तर दिशा के राज्यों और कुलों को बुलाऊंगा; और वे आकर यरूशलेम के फाटकों में और उसके चारों ओर की शहरपनाह, और यहूदा के और सब नगरों के साम्हने अपना अपना सिंहासन लगाएंगे।
2 Chronicles 27:3
उसी ने यहोवा के भवन के ऊपर वाले फाटक को बनाया, और ओपेल की शहरपनाह पर बहुत कुछ बनवाया।
2 Chronicles 4:1
फिर उसने पीतल की एक वेदी बनाई, उसकी लम्बाई और चौड़ाई बीस बीस हाथ की और ऊंचाई दस हाथ की थी।
Exodus 40:29
और मिलापवाले तम्बू के निवास के द्वार पर होमबलि और अन्नबलि को चढ़ाया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
Exodus 27:1
फिर वेदी को बबूल की लकड़ी की, पांच हाथ लम्बी और पांच हाथ चौड़ी बनवाना; वेदी चौकोर हो, और उसकी ऊंचाई तीन हाथ की हो।