Romans 3:12 सब भटक गए हैं, सब के सब निकम्मे बन गए, कोई भलाई करने वाला नहीं, एक भी नहीं।
Romans 3:12 in Other Translations
King James Version (KJV) They are all gone out of the way, they are together become unprofitable; there is none that doeth good, no, not one.
American Standard Version (ASV) They have all turned aside, they are together become unprofitable; There is none that doeth good, no, not, so much as one:
Bible in Basic English (BBE) They have all gone out of the way, there is no profit in any of them; there is not one who does good, not so much as one:
Darby English Bible (DBY) All have gone out of the way, they have together become unprofitable; there is not one that practises goodness, there is not so much as one:
World English Bible (WEB) They have all turned aside. They have together become unprofitable. There is no one who does good, No, not, so much as one."
Young's Literal Translation (YLT) All did go out of the way, together they became unprofitable, there is none doing good, there is not even one.
They are all
πάντες
pas
pahs
gone out of the way,
ἐξέκλιναν
ekklinō
ake-KLEE-noh
together
ἅμα
hama
A-ma
they are become unprofitable;
ἠχρειώθησαν·
achreioō
ah-hree-OH-oh
none
οὐκ
ou
oo
there is
ἔστιν
esti
ay-STEE
that doeth
ποιῶν
poieō
poo-A-oh
good,
χρηστότητα
chrēstotēs
hray-STOH-tase
not
οὐκ
ou
oo
no,
ἔστιν
esti
ay-STEE
ἕως
heōs
AY-ose
one.
ἑνός
heis
ees
Read Full Chapter :
Romans 3
Cross Reference
भजन संहिता 14:3
वे सब के सब भटक गए, वे सब भ्रष्ट हो गए; कोई सुकर्मी नहीं, एक भी नहीं।
सभोपदेशक 7:20
नि:सन्देह पृथ्वी पर कोई ऐसा धर्मी मनुष्य नहीं जो भलाई ही करे और जिस से पाप न हुआ हो॥
याकूब 1:16
हे मेरे प्रिय भाइयों, धोखा न खाओ।
भजन संहिता 53:1
मूढ़ ने अपने मन में कहा है, कि कोई परमेश्वर है ही नहीं। वे बिगड़ गए, उन्होंने कुटिलता के घिनौने काम किए हैं; कोई सुकर्मी नहीं॥
सभोपदेशक 7:29
देखो, मैं ने केवल यह बात पाई है, कि परमेश्वर ने मनुष्य को सीधा बनाया, परन्तु उन्होंने बहुत सी युक्तियां निकाली हैं॥
यशायाह 53:6
हम तो सब के सब भेड़ों की नाईं भटक गए थे; हम में से हर एक ने अपना अपना मार्ग लिया; और यहोवा ने हम सभों के अधर्म का बोझ उसी पर लाद दिया॥
यशायाह 59:8
शान्ति का मार्ग वे जानते ही नहीं और न उनके व्यवहार में न्याय है; उनके पथ टेढ़े हैं, जो कोई उन पर चले वह शान्ति न पाएगा॥
यशायाह 64:6
हम तो सब के सब अशुद्ध मनुष्य के से हैं, और हमारे धर्म के काम सब के सब मैले चिथड़ों के समान हैं। हम सब के सब पत्ते की नाईं मुर्झा जाते हैं, और हमारे अधर्म के कामों ने हमें वायु की नाईं उड़ा दिया है।
यिर्मयाह 2:13
क्योंकि मेरी प्रजा ने दो बुराइयां की हैं: उन्होंने मुझ बहते जल के सोते को त्याग दिया है, और, उन्होंने हौद बना लिए, वरन ऐसे हौद जो टूट गए हैं, और जिन में जल नहीं रह सकता।
इफिसियों 2:3
इन में हम भी सब के सब पहिले अपने शरीर की लालसाओं में दिन बिताते थे, और शरीर, और मन की मनसाएं पूरी करते थे, और और लोगों के समान स्वभाव ही से क्रोध की सन्तान थे।
इफिसियों 2:8
क्योंकि विश्वास के द्वारा अनुग्रह ही से तुम्हारा उद्धार हुआ है, और यह तुम्हारी ओर से नहीं, वरन परमेश्वर का दान है।
फिलिप्पियों 2:12
सो हे मेरे प्यारो, जिस प्रकार तुम सदा से आज्ञा मानते आए हो, वैसे ही अब भी न केवल मेरे साथ रहते हुए पर विशेष करके अब मेरे दूर रहने पर भी डरते और कांपते हुए अपने अपने उद्धार का कार्य पूरा करते जाओ।
तीतुस 2:13
और उस धन्य आशा की अर्थात अपने महान परमेश्वर और उद्धारकर्ता यीशु मसीह की महिमा के प्रगट होने की बाट जोहते रहें।
फिलेमोन 1:11
वह तो पहिले तेरे कुछ काम का न था, पर अब तेरे और मेरे दोनों के बड़े काम का है।
1 पतरस 2:25
क्योंकि तुम पहिले भटकी हुई भेड़ों की नाईं थे, पर अब अपने प्राणों के रखवाले और अध्यक्ष के पास फिर आ गए हो।
मत्ती 25:30
और इस निकम्मे दास को बाहर के अन्धेरे में डाल दो, जहां रोना और दांत पीसना होगा।
उत्पत्ति 6:6
और यहोवा पृथ्वी पर मनुष्य को बनाने से पछताया, और वह मन में अति खेदित हुआ।
निर्गमन 32:8
और जिस मार्ग पर चलने की आज्ञा मैं ने उन को दी थी उसको झटपट छोड़कर उन्होंने एक बछड़ा ढालकर बना लिया, फिर उसको दण्डवत किया, और उसके लिये बलिदान भी चढ़ाया, और यह कहा है, कि हे इस्त्राएलियों तुम्हारा परमेश्वर जो तुम्हें मिस्र देश से छुड़ा ले आया है वह यही है।
उत्पत्ति 1:31
तब परमेश्वर ने जो कुछ बनाया था, सब को देखा, तो क्या देखा, कि वह बहुत ही अच्छा है। तथा सांझ हुई फिर भोर हुआ। इस प्रकार छठवां दिन हो गया॥