Revelation 14:2 in Hindi

Hindi Hindi Bible Revelation Revelation 14 Revelation 14:2

Revelation 14:2
और स्वर्ग से मुझे एक ऐसा शब्द सुनाई दिया, जो जल की बहुत धाराओं और बड़े गर्जन का सा शब्द था, और जो शब्द मैं ने सुना; वह ऐसा था, मानो वीणा बजाने वाले वीणा बजाते हों।

Revelation 14:1Revelation 14Revelation 14:3

Revelation 14:2 in Other Translations

King James Version (KJV)
And I heard a voice from heaven, as the voice of many waters, and as the voice of a great thunder: and I heard the voice of harpers harping with their harps:

American Standard Version (ASV)
And I heard a voice from heaven, as the voice of many waters, and as the voice of a great thunder: and the voice which I heard `was' as `the voice' of harpers harping with their harps:

Bible in Basic English (BBE)
And a voice from heaven came to my ears, like the sound of great waters, and the sound of loud thunder: and the voice which came to me was like the sound of players, playing on instruments of music.

Darby English Bible (DBY)
And I heard a voice out of the heaven as a voice of many waters, and as a voice of great thunder. And the voice which I heard [was] as of harp-singers harping with their harps;

World English Bible (WEB)
I heard a sound from heaven, like the sound of many waters, and like the sound of a great thunder. The sound which I heard was like that of harpists playing on their harps.

Young's Literal Translation (YLT)
and I heard a voice out of the heaven, as a voice of many waters, and as a voice of great thunder, and a voice I heard of harpers harping with their harps,

And
καὶkaikay
I
heard
ἤκουσαēkousaA-koo-sa
a
voice
φωνὴνphōnēnfoh-NANE
from
ἐκekake

τοῦtoutoo
heaven,
οὐρανοῦouranouoo-ra-NOO
as
ὡςhōsose
the
voice
φωνὴνphōnēnfoh-NANE
waters,
of
ὑδάτωνhydatōnyoo-THA-tone
many
πολλῶνpollōnpole-LONE
and
καὶkaikay
as
ὡςhōsose
voice
the
φωνὴνphōnēnfoh-NANE
thunder:
of
a
βροντῆςbrontēsvrone-TASE
great
μεγάληςmegalēsmay-GA-lase
and
καὶkaikay
voice
the
φωνὴνphōnēnfoh-NANE
heard
I
ἤκουσαēkousaA-koo-sa
of
harpers
κιθαρῳδῶνkitharōdōnkee-tha-roh-THONE
harping
κιθαριζόντωνkitharizontōnkee-tha-ree-ZONE-tone
with
ἐνenane

ταῖςtaistase
harps:
κιθάραιςkitharaiskee-THA-rase
their
αὐτῶνautōnaf-TONE

Cross Reference

प्रकाशित वाक्य 5:8
और जब उस ने पुस्तक ले ली, तो वे चारों प्राणी और चौबीसों प्राचीन उस मेम्ने के साम्हने गिर पड़े; और हर एक के हाथ में वीणा और धूप से भरे हुए सोने के कटोरे थे, ये तो पवित्र लोगों की प्रार्थनाएं हैं।

प्रकाशित वाक्य 1:15
और उसके पांव उत्तम पीतल के समान थे जो मानो भट्टी में तपाए गए हों; और उसका शब्द बहुत जल के शब्द की नाईं था।

प्रकाशित वाक्य 15:2
और मैं ने आग से मिले हुए कांच का सा एक समुद्र देखा, और जो उस पशु पर, और उस की मूरत पर, और उसके नाम के अंक पर जयवन्त हुए थे, उन्हें उस कांच के समुद्र के निकट परमेश्वर की वीणाओं को लिए हुए खड़े देखा।

प्रकाशित वाक्य 11:15
और जब सातवें दूत ने तुरही फूंकी, तो स्वर्ग में इस विषय के बड़े बड़े शब्द होने लगे कि जगत का राज्य हमारे प्रभु का, और उसके मसीह का हो गया।

2 शमूएल 6:5
और दाऊद और इस्राएल का समस्त घराना यहोवा के आगे सनौवर की लकड़ी के बने हुए सब प्रकार के बाजे और वीणा, सारंगियां, डफ, डमरू, झांझ बजाते रहे।

भजन संहिता 33:2
वीणा बजा बजाकर यहोवा का धन्यवाद करो, दस तार वाली सारंगी बजा बजाकर उसका भजन गाओ।

भजन संहिता 150:3
नरसिंगा फूंकते हुए उसकी स्तुति करो; सारंगी और वीणा बजाते हुए उसकी स्तुति करो!

प्रकाशित वाक्य 19:1
इस के बाद मैं ने स्वर्ग में मानो बड़ी भीड़ को ऊंचे शब्द से यह कहते सुना, कि हल्लिलूय्याह! उद्धार, और महिमा, और सामर्थ हमारे परमेश्वर ही की है।

प्रकाशित वाक्य 18:22
और वीणा बजाने वालों, और बजनियों, और बंसी बजाने वालों, और तुरही फूंकने वालों का शब्द फिर कभी तुझ में सुनाई न देगा, और किसी उद्यम का कोई कारीगर भी फिर कभी तुझ में न मिलेगा; और चक्की के चलने का शब्द फिर कभी तुझ में सुनाई न देगा।

प्रकाशित वाक्य 11:12
और उन्हें स्वर्ग से एक बड़ा शब्द सुनाईं दिया, कि यहां ऊपर आओ; यह सुन वे बादल पर सवार होकर अपने बैरियों के देखते देखते स्वर्ग पर चढ़ गए।

प्रकाशित वाक्य 10:3
और ऐसे बड़े शब्द से चिल्लाया, जैसा सिंह गरजता है; और जब वह चिल्लाया तो गर्जन के सात शब्द सुनाईं दिए।

प्रकाशित वाक्य 8:7
पहिले स्वर्गदूत ने तुरही फूंकी, और लोहू से मिले हुए ओले और आग उत्पन्न हुई, और पृथ्वी पर डाली गई; और पृथ्वी की एक तिहाई जल गई, और पेडों की एक तिहाई जल गई, और सब हरी घास भी जल गई॥

प्रकाशित वाक्य 6:1
फिर मैं ने देखा, कि मेम्ने ने उन सात मुहरों में से एक को खोला; और उन चारों प्राणियों में से एक का गर्जन का सा शब्द सुना, कि आ।

प्रकाशित वाक्य 1:10
कि मैं प्रभु के दिन आत्मा में आ गया, और अपने पीछे तुरही का सा बड़ा शब्द यह कहते सुना।

जकर्याह 9:14
तब यहोवा उनके ऊपर दिखाई देगा, और उसका तीर बिजली की नाईं छूटेगा; और परमेश्वर यहोवा नरसिंगा फूंक कर दक्खिन देश की सी आंधी में होके चलेगा।

निर्गमन 20:18
और सब लोग गरजने और बिजली और नरसिंगे के शब्द सुनते, और धुआं उठते हुए पर्वत को देखते रहे, और देख के, कांपकर दूर खड़े हो गए;

1 इतिहास 25:1
फिर दाऊद और सेनापतियोंने आसाप, हेमान और यदूतून के कितने पुत्रोंको सेवकाई के लिथे अलग किया कि वे वीणा, सारंगी और फांफ बजा बजाकर नबूवत करें। और इस सेवकाई के काम करनेवाले मनुष्योंकी गिनती यह यी :

भजन संहिता 43:4
तब मैं परमेश्वर की वेदी के पास जाऊंगा, उस ईश्वर के पास जो मेरे अति आनन्द का कुण्ड है; और हे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर मैं वीणा बजा बजाकर तेरा धन्यवाद करूंगा॥

भजन संहिता 57:8
हे मेरी आत्मा जाग जा! हे सारंगी और वीणा जाग जाओ। मैं भी पौ फटते ही जाग उठूंगा।

भजन संहिता 92:3
दस तार वाले बाजे और सारंगी पर, और वीणा पर गम्भीर स्वर से गाना भला है।

भजन संहिता 93:4
महासागर के शब्द से, और समुद्र की महातरंगों से, विराजमान यहोवा अधिक महान है॥

भजन संहिता 98:5
वीणा बजा कर यहोवा का भजन गाओ, वीणा बजा कर भजन का स्वर सुनाओ।

भजन संहिता 147:7
धन्यवाद करते हुए यहोवा का गीत गाओ; वीणा बजाते हुए हमारे परमेश्वर का भजन गाओ।

भजन संहिता 149:3
वे नाचते हुए उसके नाम की स्तुति करें, और डफ और वीणा बजाते हुए उसका भजन गाएं!

यशायाह 17:13
राज्य राज्य के लोग बाढ़ के बहुत से जल की नाईं नाद करते हैं, परन्तु वह उन को घुड़केगा, और वे दूर भाग जाएंगे, और ऐसे उड़ाए जाएंगे जैसे पहाड़ों पर की भूसी वायु से, और धूलि बवण्डर से घुमाकर उड़ाई जाती है।

यहेजकेल 43:2
तब इस्राएल के परमेश्वर का तेज पूर्व दिशा से आया; और उसकी वाणी बहुत से जल की घरघराहट सी हुई; और उसके तेज से पृथ्वी प्रकाशित हुई।

निर्गमन 19:16
जब तीसरा दिन आया तब भोर होते बादल गरजने और बिजली चमकने लगी, और पर्वत पर काली घटा छा गई, फिर नरसिंगे का शब्द बड़ा भरी हुआ, और छावनी में जितने लोग थे सब कांप उठे।