Bible

Psalm 12 - WEB (Hindi)

1 > Help, Yahweh; for the godly man ceases. For the faithful fail from among the children of men..हे परमेश्वर बचा ले, क्योंकि एक भी भक्त नहीं रहा; मनुष्यों में से विश्वास योग्य लोग मर मिटे हैं।

2 Everyone lies to his neighbor. They speak with flattering lips, and with a double heart.उन में से प्रत्येक अपने पड़ोसी से झूठी बातें कहता है; वे चापलूसी के ओठों से दो रंगी बातें करते हैं॥

3 May Yahweh cut off all flattering lips, And the tongue that boasts,प्रभु सब चापलूस ओठों को और उस जीभ को जिस से बड़ा बोल निकलता है काट डालेगा।

4 Who have said, "With our tongue we will prevail. Our lips are our own. Who is lord over us?"वे कहते हैं कि हम अपनी जीभ ही से जीतेंगे, हमारे ओंठ हमारे ही वश में हैं; हमारा प्रभु कौन है?

5 "Because of the oppression of the weak and because of the groaning of the needy, I will now arise," says Yahweh; "I will set him in safety from those who malign him."दीन लोगों के लुट जाने, और दरिद्रों के कराहने के कारण, परमेश्वर कहता है, अब मैं उठूंगा, जिस पर वे फुंकारते हैं उसे मैं चैन विश्राम दूंगा।

6 The words of Yahweh are flawless words, As silver refined in a clay furnace, purified seven times.परमेश्वर का वचन पवित्र है, उस चान्दि के समान जो भट्टी में मिट्टी पर ताई गई, और सात बार निर्मल की गई हो॥

7 You will keep them, Yahweh, You will preserve them from this generation forever.तू ही हे परमेश्वर उनकी रक्षा करेगा, उन को इस काल के लोगों से सर्वदा के लिये बचाए रखेगा।

8 The wicked walk on every side, When what is vile is exalted among the sons of men.जब मनुष्यों में नीचपन का आदर होता है, तब दुष्ट लोग चारों ओर अकड़ते फिरते हैं॥

Hindi Bible