Isaiah 49:4 in Hindi

Hindi Hindi Bible Isaiah Isaiah 49 Isaiah 49:4

Isaiah 49:4
तब मैं ने कहा, मैं ने तो व्यर्थ परिश्रम किया, मैं ने व्यर्थ ही अपना बल खो दिया है; तौभी निश्चय मेरा न्याय यहोवा के पास है और मेरे परिश्रम का फल मेरे परमेश्वर के हाथ में है॥

Isaiah 49:3Isaiah 49Isaiah 49:5

Isaiah 49:4 in Other Translations

King James Version (KJV)
Then I said, I have laboured in vain, I have spent my strength for nought, and in vain: yet surely my judgment is with the LORD, and my work with my God.

American Standard Version (ASV)
But I said, I have labored in vain, I have spent my strength for nought and vanity; yet surely the justice `due' to me is with Jehovah, and my recompense with my God.

Bible in Basic English (BBE)
And I said, I have undergone weariness for nothing, I have given my strength for no purpose or profit: but still the Lord will take up my cause, and my God will give me my reward.

Darby English Bible (DBY)
-- And I said, I have laboured in vain, I have spent my strength for nought and in vain; nevertheless my judgment is with Jehovah, and my work with my God.

World English Bible (WEB)
But I said, I have labored in vain, I have spent my strength for nothing and vanity; yet surely the justice [due] to me is with Yahweh, and my recompense with my God.

Young's Literal Translation (YLT)
And I said, `For a vain thing I laboured, For emptiness and vanity my power I consumed, But my judgment `is' with Jehovah, And my wage with my God.

yet
is
וַאֲנִ֤יwaʾănîva-uh-NEE
Then
אָמַ֙רְתִּי֙ʾāmartiyah-MAHR-TEE
I
said,
vain,
לְרִ֣יקlĕrîqleh-REEK
in
laboured
יָגַ֔עְתִּיyāgaʿtîya-ɡA-tee
have
I
for
לְתֹ֥הוּlĕtōhûleh-TOH-hoo
nought,
vain:
וְהֶ֖בֶלwĕhebelveh-HEH-vel
in
and
כֹּחִ֣יkōḥîkoh-HEE
strength
my
spent
כִלֵּ֑יתִיkillêtîhee-LAY-tee
have
I
אָכֵן֙ʾākēnah-HANE
surely
my
מִשְׁפָּטִ֣יmišpāṭîmeesh-pa-TEE
judgment
with
אֶתʾetet
the
Lord,
יְהוָ֔הyĕhwâyeh-VA
and
my
work
וּפְעֻלָּתִ֖יûpĕʿullātîoo-feh-oo-la-TEE
with
אֶתʾetet
my
God.
אֱלֹהָֽי׃ʾĕlōhāyay-loh-HAI

Cross Reference

यशायाह 65:23
उनका परिश्रम व्यर्थ न होगा, न उनके बालक घबराहट के लिये उत्पन्न होंगे; क्योंकि वे यहोवा के धन्य लोगों का वंश ठहरेंगे, और उनके बाल-बच्चे उन से अलग न होंगे।

यशायाह 53:10
तौभी यहोवा को यही भाया कि उसे कुचले; उसी ने उसको रोगी कर दिया; जब तू उसका प्राण दोषबलि करे, तब वह अपना वंश देखने पाएगा, वह बहुत दिन जीवित रहेगा; उसके हाथ से यहोवा की इच्छा पूरी हो जाएगी।

यूहन्ना 17:4
जो काम तू ने मुझे करने को दिया था, उसे पूरा करके मैं ने पृथ्वी पर तेरी महिमा की है।

रोमियो 10:21
परन्तु इस्त्राएल के विषय में वह यह कहता है कि मैं सारे दिन अपने हाथ एक आज्ञा न मानने वाली और विवाद करने वाली प्रजा की ओर पसारे रहा॥

2 कुरिन्थियों 2:15
क्योंकि हम परमेश्वर के निकट उद्धार पाने वालों, और नाश होने वालों, दोनो के लिये मसीह के सुगन्ध हैं।

2 कुरिन्थियों 12:15
मैं तुम्हारी आत्माओं के लिये बहुत आनन्द से खर्च करूंगा, वरन आप भी खर्च हो जाऊंगा: क्या जितना बढ़कर मैं तुम से प्रेम रखता हूं, उतना ही घटकर तुम मुझ से प्रेम रखोगे?

गलातियों 4:11
मैं तुम्हारे विषय में डरता हूं, कहीं ऐसा न हो, कि जो परिश्रम मैं ने तुम्हारे लिये किया है व्यर्थ ठहरे॥

फिलिप्पियों 2:9
इस कारण परमेश्वर ने उस को अति महान भी किया, और उस को वह नाम दिया जो सब नामों में श्रेष्ठ है।

इब्रानियों 12:2
और विश्वास के कर्ता और सिद्ध करने वाले यीशु की ओर ताकते रहें; जिस ने उस आनन्द के लिये जो उसके आगे धरा था, लज्ज़ा की कुछ चिन्ता न करके, क्रूस का दुख सहा; और सिंहासन पर परमेश्वर के दाहिने जा बैठा।

यूहन्ना 1:11
वह अपने घर आया और उसके अपनों ने उसे ग्रहण नहीं किया।

लूका 24:26
क्या अवश्य न था, कि मसीह ये दुख उठाकर अपनी महिमा में प्रवेश करे?

भजन संहिता 22:22
मैं अपने भाइयों के साम्हने तेरे नाम का प्रचार करूंगा; सभा के बीच में तेरी प्रशंसा करूंगा।

यशायाह 35:4
घबराने वालों से कहो, हियाव बान्धो, मत डरो! देखो, तुम्हारा परमेश्वर पलटा लेने और प्रतिफल देने को आ रहा है। हां, परमेश्वर आकर तुम्हारा उद्धार करेगा॥

यशायाह 40:10
देखो, प्रभु यहोवा सामर्थ दिखाता हुआ रहा है, वह अपने भुजबल से प्रभुता करेगा; देखो, जो मजदूरी देने की है वह उसके पास है और जो बदला देने का है वह उसके हाथ में है।

यशायाह 62:11
देखो, यहोवा ने पृथ्वी की छोर तक इस आज्ञा का प्रचार किया है: सिय्योन की बेटी से कहो, देख, तेरा उद्धारकर्ता आता है, देख, जो मजदूरी उसको देनी है वह उसके पास है और उसका काम उसके सामने है।

यशायाह 65:2
मैं एक हठीली जाति के लोगों की ओर दिन भर हाथ फैलाए रहा, जो अपनी युक्तियों के अनुसार बुरे मार्गों में चलते हैं।

यहेजकेल 3:19
पर यदि तू दुष्ट को चिताए, और वह अपनी दुष्टता ओर दुष्ट मार्ग से न फिरे, तो वह तो अपने अधर्म में फंसा हुआ मर जाएगा; परन्तु तू अपने प्राणों को बचाएगा।

मत्ती 17:17
यीशु ने उत्तर दिया, कि हे अविश्वासी और हठीले लोगों मैं कब तक तुम्हारे साथ रहूंगा? कब तक तुम्हारी सहूंगा? उसे यहां मेरे पास लाओ।

मत्ती 23:37
हे यरूशलेम, हे यरूशलेम; तू जो भविष्यद्वक्ताओं को मार डालता है, और जो तेरे पास भेजे गए, उन्हें पत्थरवाह करता है, कितनी ही बार मैं ने चाहा कि जैसे मुर्गी अपने बच्चों को अपने पंखों के नीचे इकट्ठे करती है, वैसे ही मैं भी तेरे बालकों को इकट्ठे कर लूं, परन्तु तुम ने न चाहा।

लैव्यवस्था 26:20
और तुम्हारा बल अकारथ गंवाया जाएगा, क्योंकि तुम्हारी भूमि अपनी उपज न उपजाएगी, और मैदान के वृक्ष अपने फल न देंगे।