Isaiah 45:21
तुम प्रचार करो और उन को लाओ; हां, वे आपस में सम्मति करें किस ने प्राचीनकाल से यह प्रगट किया? किस ने प्राचीनकाल में इसकी सूचना पहिले ही से दी? क्या मैं यहोवा ही ने यह नहीं किया? इसलिये मुझे छोड़ कोई और दूसरा परमेश्वर नहीं है, धर्मी और उद्धारकर्ता ईश्वर मुझे छोड़ और कोई नहीं है॥
Isaiah 45:21 in Other Translations
King James Version (KJV)
Tell ye, and bring them near; yea, let them take counsel together: who hath declared this from ancient time? who hath told it from that time? have not I the LORD? and there is no God else beside me; a just God and a Saviour; there is none beside me.
American Standard Version (ASV)
Declare ye, and bring `it' forth; yea, let them take counsel together: who hath showed this from ancient time? who hath declared it of old? have not I, Jehovah? and there is no God else besides me, a just God and a Saviour; there is none besides me.
Bible in Basic English (BBE)
Give the word, put forward your cause, let us have a discussion together: who has given news of this in the past? who made it clear in early times? did not I, the Lord? and there is no God but me; a true God and a saviour; there is no other.
Darby English Bible (DBY)
Declare and bring [them] near; yea, let them take counsel together: who hath caused this to be heard from ancient time? [who] hath declared it long ago? Is it not I, Jehovah? And there is no God else beside me; a just ùGod and a Saviour, there is none besides me.
World English Bible (WEB)
Declare you, and bring [it] forth; yes, let them take counsel together: who has shown this from ancient time? who has declared it of old? Haven't I, Yahweh? and there is no God else besides me, a just God and a Savior; there is no one besides me.
Young's Literal Translation (YLT)
Declare ye, and bring near, Yea, they take counsel together, Who hath proclaimed this from of old? From that time hath declared it? Is it not I -- Jehovah? And there is no other god besides Me, A God righteous and saving, there is none save Me.
| have | הַגִּ֣ידוּ | haggîdû | ha-ɡEE-doo |
| there is there them is | וְהַגִּ֔ישׁוּ | wĕhaggîšû | veh-ha-ɡEE-shoo |
| who | אַ֥ף | ʾap | af |
| Tell ye, near; bring | יִֽוָּעֲצ֖וּ | yiwwāʿăṣû | yee-wa-uh-TSOO |
| and | יַחְדָּ֑ו | yaḥdāw | yahk-DAHV |
| yea, | מִ֣י | mî | mee |
| let counsel | הִשְׁמִיעַ֩ | hišmîʿa | heesh-mee-AH |
| take | זֹ֨את | zōt | zote |
| them together: who | מִקֶּ֜דֶם | miqqedem | mee-KEH-dem |
| declared hath this | מֵאָ֣ז | mēʾāz | may-AZ |
| time? ancient from time? | הִגִּידָ֗הּ | higgîdāh | hee-ɡee-DA |
| that it | הֲל֨וֹא | hălôʾ | huh-LOH |
| from | אֲנִ֤י | ʾănî | uh-NEE |
| told hath | יְהוָה֙ | yĕhwāh | yeh-VA |
| not I the Lord? | וְאֵֽין | wĕʾên | veh-ANE |
| and | ע֤וֹד | ʿôd | ode |
| no | אֱלֹהִים֙ | ʾĕlōhîm | ay-loh-HEEM |
| else | מִבַּלְעָדַ֔י | mibbalʿāday | mee-bahl-ah-DAI |
| God beside God | אֵֽל | ʾēl | ale |
| just | צַדִּ֣יק | ṣaddîq | tsa-DEEK |
| a me; and | וּמוֹשִׁ֔יעַ | ûmôšîaʿ | oo-moh-SHEE-ah |
| a Saviour; none | אַ֖יִן | ʾayin | AH-yeen |
| beside | זוּלָתִֽי׃ | zûlātî | zoo-la-TEE |
Cross Reference
यशायाह 45:5
मैं यहोवा हूं और दूसरा कोई नहीं, मुझे छोड़ कोई परमेश्वर नहीं; यद्यपि तू मुझे नहीं जानता, तौभी मैं तेरी कमर कसूंगा,
यशायाह 43:11
मैं ही यहोवा हूं और मुझे छोड़ कोई उद्धारकर्ता नहीं।
यशायाह 43:9
जाति जाति के लोग इकट्ठे किए जाएं और राज्य राज्य के लोग एकत्रित हों। उन में से कौन यह बात बता सकता वा बीती हुई बातें हमें सुना सकता है? वे अपने साक्षी ले आएं जिस से वे सच्चे ठहरें, वे सुन लें और कहें, यह सत्य है।
यशायाह 41:22
वे उन्हें देकर हम को बताएं कि भविष्य में क्या होगा? पूर्वकाल की घटनाएं बताओ कि आदि में क्या क्या हुआ, जिस से हम उन्हें सोच कर जान सकें कि भविष्य में उनका क्या फल होगा; वा होने वाली घटनाएं हम को सुना दो।
यशायाह 43:3
क्योंकि मैं यहोवा तेरा परमेश्वर हूं, इस्राएल का पवित्र मैं तेरा उद्धारकर्ता हूं। तेरी छुड़ौती में मैं मिस्र को और तेरी सन्ती कूश और सबा को देता हूं।
यशायाह 44:7
और जब से मैं ने प्राचीनकाल में मनुष्यों को ठहराया, तब से कौन हुआ जो मेरी नाईं उसको प्रचार करे, वा बताए वा मेरे लिये रचे अथवा होनहार बातें पहिले ही से प्रगट करे?
यशायाह 48:14
तुम सब के सब इकट्ठे हो कर सुनो! उन में से किस ने कभी इन बातों का समाचार दिया? यहोवा उस से प्रेम रखता है: वह बाबुल पर अपनी इच्छा पूरी करेगा, और कसदियों पर उसका हाथ पड़ेगा।
तीतुस 2:13
और उस धन्य आशा की अर्थात अपने महान परमेश्वर और उद्धारकर्ता यीशु मसीह की महिमा के प्रगट होने की बाट जोहते रहें।
रोमियो 3:25
उसे परमेश्वर ने उसके लोहू के कारण एक ऐसा प्रायश्चित्त ठहराया, जो विश्वास करने से कार्यकारी होता है, कि जो पाप पहिले किए गए, और जिन की परमेश्वर ने अपनी सहनशीलता से आनाकानी की; उन के विषय में वह अपनी धामिर्कता प्रगट करे।
जकर्याह 9:9
हे सिय्योन बहुत ही मगन हो। हे यरूशलेम जयजयकार कर! क्योंकि तेरा राजा तेरे पास आएगा; वह धर्मी और उद्धार पाया हुआ है, वह दीन है, और गदहे पर वरन गदही के बच्चे पर चढ़ा हुआ आएगा।
सपन्याह 3:17
तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे बीच में है, वह उद्धार करने में पराक्रमी है; वह तेरे कारण आनन्द से मगन होगा, वह अपने प्रेम के मारे चुपका रहेगा; फिर ऊंचे स्वर से गाता हुआ तेरे कारण मगन होगा॥
सपन्याह 3:5
यहोवा जो उसके बीच में है, वह धर्मी है, वह कुटिलता न करेगा; वह अपना न्याय प्रति भोर प्रगट करता है और चूकता नहीं; परन्तु कुटिल जन को लज्जा आती ही नहीं।
योएल 3:9
जाति जाति में यह प्रचार करो, युद्ध की तैयारी करो, अपने शूरवीरों को उभारो। सब योद्धा निकट आकर लड़ने को चढ़ें।
यिर्मयाह 50:2
जातियों में बताओ, सुनाओ और झण्डा खड़ा करो; सुनाओ, मत छिपाओ कि बाबुल ले लिया गया, बेल का मुंह काला हो गया, मरोदक विस्मित हो गया। बाबुल की प्रतिमाएं लज्जित हुई और उसकी बेडौल मूरतें विस्मित हो गई।
भजन संहिता 71:17
हे परमेश्वर, तू तो मुझ को बचपन ही से सिखाता आया है, और अब तक मैं तेरे आश्चर्य कर्मों का प्रचार करता आया हूं।
भजन संहिता 96:10
जाति जाति में कहो, यहोवा राजा हुआ है! और जगत ऐसा स्थिर है, कि वह टलने का नहीं; वह देश देश के लोगों का न्याय सीधाई से करेगा॥
यशायाह 41:1
हे द्वीपों, मेरे साम्हने चुप रहो; देश देश के लोग नया बल प्राप्त करें; वे समीप आकर बोलें; हम आपस में न्याय के लिये एक दूसरे के समीप आएं॥
यशायाह 41:26
किस ने इस बात को पहिले से बताया था, जिस से हम यह जानते? किस ने पूर्वकाल से यह प्रगट किया जिस से हम कहें कि वह सच्चा है? कोई भी बताने वाला नहीं, कोई भी सुनाने वाला नहीं, तुम्हारी बातों का कोई भी सुनाने वाला नहीं है।
यशायाह 45:14
यहोवा यों कहता है, मिस्रियों की कमाई और कूशियों के ब्योपार का लाभ और सबाई लोग जो डील-डौल वाले हैं, तेरे पास चले आएंगे, और तेरे ही हो जाएंगे, वे तेरे पीछे पीछे चलेंगे; वे सांकलों में बन्धे हुए चले आएंगे और तेरे साम्हने दण्डवत कर तुझ से बिनती कर के कहेंगे, निश्चय परमेश्वर तेरे ही साथ है और दूसरा कोई नहीं; उसके सिवाय कोई और परमेश्वर नहीं॥
यशायाह 45:18
क्योंकि यहोवा जो आकाश का सृजनहार है, वही परमेश्वर है; उसी ने पृथ्वी को रचा और बनाया, उसी ने उसको स्थिर भी किया; उसने उसे सुनसान रहने के लिये नहीं परन्तु बसने के लिये उसे रचा है। वही यों कहता है, मैं यहोवा हूं, मेरे सिवा दूसरा और कोई नहीं है।
यशायाह 45:25
इस्राएल के सारे वंश के लोग यहोवा ही के कारण धर्मी ठहरेंगे, और उसकी महिमा करेंगे॥
यशायाह 46:9
प्राचीनकाल की बातें स्मरण करो जो आरम्भ ही से है; क्योंकि ईश्वर मैं ही हूं, दूसरा कोई नहीं; मैं ही परमेश्वर हूं और मेरे तुल्य कोई भी नहीं है।
यशायाह 48:3
होने वाली बातों को तो मैं ने प्राचीनकाल ही से बताया है, और उनकी चर्चा मेरे मुंह से निकली, मैं ने अचानक उन्हें प्रगट किया और वे बातें सचमुच हुईं।
यशायाह 63:1
यह कौन है जो एदोम देश के बोस्त्रा नगर से बैंजनी वस्त्र पहिने हुए चला आता है, जो अति बलवान और भड़कीला पहिरावा पहिने हुए झूमता चला आता है? यह मैं ही हूं, जो धर्म से बोलता और पूरा उद्धार करने की शक्ति रखता हूं।
यिर्मयाह 23:5
यहोवा की यह भी वाणी है, देख ऐसे दिन आते हैं जब मैं दाऊद के कुल में एक धमीं अंकुर उगाऊंगा, और वह राजा बनकर बुद्धि से राज्य करेगा, और अपने देश में न्याय और धर्म से प्रभुता करेगा।
भजन संहिता 26:7
ताकि तेरा धन्यवाद ऊंचे शब्द से करूं,