2 Kings 21 - YLT (Hindi)
1 A son of twelve years `is' Manasseh in his reigning, and fifty and five years he hath reigned in Jerusalem, and the name of his mother `is' Hephzi-Bah;जब मनश्शे राज्य करने लगा, तब वह बारह वर्ष का था, और यरूशलेम में पचपन वर्ष तक राज्य करता रहा; और उसकी माता का नाम हेप्सीबा था।
2 and he doth the evil thing in the eyes of Jehovah, according to the abominations of the nations that Jehovah dispossessed from the presence of the sons of Israel,उसने उन जातियों के घिनौने कामों के अनुसार, जिन को यहोवा ने इस्राएलियों के साम्हने देश से निकाल दिया था, वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था।
3 and he turneth and buildeth the high places that Hezekiah his father destroyed, and raiseth altars for Baal, and maketh a shrine, as did Ahab king of Israel, and boweth himself to all the host of the heavens, and serveth them.उसने उन ऊंचे स्थानों को जिन को उसके पिता हिजकिय्याह ने नाश किया था, फिर बनाया, और इस्राएल के राजा अहाब की नाईं बाल के लिये वेदियां और एक अशेरा बनवाई, और आकाश के कुल गण को दण्डवत और उनकी उपासना करता रहा।
4 And he hath built altars in the house of Jehovah, of which Jehovah said, `In Jerusalem I put My name.'और उसने यहोवा के उस भवन में वेदियां बनाईं जिसके विषय यहोवा ने कहा था, कि यरूशलेम में मैं अपना नाम रखूंगा।
5 And he buildeth altars to all the host of the heavens in the two courts of the house of Jehovah;वरन यहोवा के भवन के दोनों आंगनों में भी उसने आकाश के कुल गण के लिये वेदियां बनाईं।
6 and he hath caused his son to pass through fire, and observed clouds, and used enchantment, and dealt with a familiar spirit and wizards; he hath multiplied to do the evil thing in the eyes of Jehovah -- to provoke to anger.फिर उसने अपने बेटे को आग में होम कर के चढ़ाया; और शुभ-अशुभ मुहुर्तों को मानता, और टोना करता, और ओझों और भूत सिद्धि वालों से व्यवहार करता था; वरन उसने ऐसे बहुत से काम किए जो यहोवा की दृष्टि में बुरे हैं, और जिन से वह क्रोधित होता है।
7 And he setteth the graven image of the shrine that he made in the house of which Jehovah said unto David and unto Solomon his son, `In this house, and in Jerusalem, that I have chosen out of all the tribes of Israel, I put My name -- to the age;और अशेरा की जो मूरत उसने खुदवाई, उसको उसने उस भवन में स्थापित किया, जिसके विषय यहोवा ने दाऊद और उसके पुत्र सुलैमान से कहा था, कि इस भवन में और यरूशलेम में, जिस को मैं ने इस्राएल के सब गोत्रों में से चुन लिया है, मैं सदैव अपना नाम रखूंगा।
8 and I do not add to cause the foot of Israel to move from the ground that I gave to their fathers, only, if they observe to do according to all that I commanded them, and to all the law that My servant Moses commanded them.'और यदि वे मेरी सब आज्ञाओं के और मेरे दास मूसा की दी हुई पूरी व्यवस्था के अनुसार करने की चौकसी करें, तो मैं ऐसा न करूंगा कि जो देश मैं ने इस्राएल के पुरखओं को दिया था, उस से वे फिर निकल कर मारे मारे फिरें।
9 And they have not hearkened, and Manasseh causeth them to err, to do the evil thing above the nations that Jehovah destroyed from the presence of the sons of Israel.परन्तु उन्होंने न माना, वरन मनश्शे ने उन को यहां तक भटका दिया कि उन्होंने उन जातियों से भी बढ़ कर बुराई की जिन्हें यहोवा ने इस्राएलियों के साम्हने से विनाश किया था।
10 And Jehovah speaketh by the hand of his servants the prophets, saying,इसलिये यहोवा ने अपने दास भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा कहा,
11 `Because that Manasseh king of Judah hath done these abominations -- he hath done evil above all that the Amorites have done who `are' before him, and causeth also Judah to sin by his idols;कि यहूदा के राजा मनश्शे ने जो ये घृणित काम किए, और जितनी बुराइयां एमोरियों ने जो उस से पहिले थे की थीं, उन से भी अधिक बुराइयां कीं; और यहूदियों से अपनी बनाई हुई मूरतों की पूजा करवा के उन्हें पाप में फंसाया है।
12 therefore thus said Jehovah, God of Israel, Lo, I am bringing in evil on Jerusalem and Judah, that whoever heareth of it, tingle do his two ears.इस कारण इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यों कहता है कि सुनो, मैं यरूशलेम और यहूदा पर ऐसी विपत्ति डालना चाहता हूँ कि जो कोई उसका समाचार सुनेगा वह बड़े सन्नाटे में आ जाएगा।
13 And I have stretched out over Jerusalem the line of Samaria, and the plummet of the house of Ahab, and wiped Jerusalem as one wipeth the dish -- he hath wiped, and hath turned `it' on its face.और जो मापने की डोरी मैं ने शोमरोन पर डाली है और जो साहुल मैं ने अहाब के घराने पर लटकाया है वही यरूशलेम पर डालूंगा। और मैं यरूशलेम को ऐसा पोछूंगा जैसे कोई थाली को पोंछता है और उसे पोंछ कर उलट देता है।
14 `And I have left the remnant of Mine inheritance, and given them into the hand of their enemies, and they have been for a prey and for a spoil to all their enemies,और मैं अपने निज भाग के बचे हुओं को त्याग कर शत्रुओं के हाथ कर दूंगा और वे अपने सब शत्रुओं के लिए लूट और धन बन जाएंगे।
15 because that they have done the evil thing in Mine eyes, and are provoking Me to anger from the day that their fathers came out of Egypt, even unto this day.'इसका कारण यह है, कि जब से उनके पुरखा मिस्र से निकले तब से आज के दिन तक वे वह काम कर के जो मेरी दृष्टि में बुरा है, मुझे रिस दिलाते आ रहे हैं।
16 And also, innocent blood hath Manasseh shed very much, till that he hath filled Jerusalem -- mouth to mouth; apart from his sin that he hath caused Judah to sin, to do the evil thing in the eyes of Jehovah.मनश्शे ने तो न केवल वह काम करा के यहूदियोंसे पाप कराया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है, वरन निर्दोषों का खून बहुत बहाया, यहां तक कि उसने यरूशलेम को एक सिरे से दूसरे सिरे तक खून से भर दिया।
17 And the rest of the matters of Manasseh, and all that he did, and his sin that he sinned, are they not written on the book of the Chronicles of the kings of Judah?मनश्शे के और सब काम जो उसने किए, और जो पाप उसने किए, वह सब क्या यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?
18 And Manasseh lieth with his fathers, and is buried in the garden of his house, in the garden of Uzza, and reign doth Amon his son in his stead.निदान मनश्शे अपने पुरखाओं के संग सो गया और उसे उसके भवन की बारी में जो उज्जर की बारी कहलाती थी मिट्टी दी गई; और उसका पुत्र आमोन उसके स्थान पर राजा हुआ।
19 A son of twenty and two years `is' Amon in his reigning, and two years he hath reigned in Jerusalem, and the name of his mother `is' Meshullemeth daughter of Haruz of Jotbah,जब आमोन राज्य करने लगा, तब वह बाईस पर्ष का था, और यरूशलेम में दो वर्ष तक राज्य करता रहा; और उसकी माता का नाम मशुल्लेमेत था जो योत्बावासी हारूम की बेटी थी।
20 and he doth the evil thing in the eyes of Jehovah, as did Manasseh his father,और उसने अपने पिता मनश्शे की नाईं वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है।
21 and walketh in all the way that his father walked in, and serveth the idols that his father served, and boweth himself to them,और वह अपने पिता के समान पूरी चाल चला, और जिन मूरतों की उपासना उसका पिता करता था, उनकी वह भी उपासना करता, और उन्हें दण्डवत करता था।
22 and forsaketh Jehovah, God of his fathers, and hath not walked in the way of Jehovah.और उसने अपने पितरों के परमेश्वर यहोवा को त्याग दिया, और यहोवा के मार्ग पर न चला।
23 And the servants of Amon conspire against him, and put the king to death in his own house,और आमोन के कर्मचारियों ने द्रोह की गोष्ठी कर के राजा को उसी के भवन में मार डाला।
24 and the people of the land smite all those conspiring against king Amon, and the people of the land cause Josiah his son to reign in his stead.तब साधारण लोगों ने उन सभों को मार डाला, जिन्होंने राजा आमोन से द्रोह की गोष्ठी की थी, और लोगों ने उसके पुत्र योशिय्याह को उसके स्थान पर राजा किया।
25 And the rest of the matters of Amon that he did, are they not written on the book of the Chronicles of the kings of Judah?आमोन के और काम जो उसने किए, वह क्या यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखे हैं।
26 and `one' burieth him in his burying-place in the garden of Uzza, and reign doth Josiah his son in his stead.उसे भी उज्जर की बारी में उसकी निज कबर में मिट्टी दी गई; और उसका पुत्र योशिय्याह उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
Hindi Bible