1 Corinthians 15:2 in Hindi

Hindi Hindi Bible 1 Corinthians 1 Corinthians 15 1 Corinthians 15:2

1 Corinthians 15:2
उसी के द्वारा तुम्हारा उद्धार भी होता है, यदि उस सुसमाचार को जो मैं ने तुम्हें सुनाया था स्मरण रखते हो; नहीं तो तुम्हारा विश्वास करना व्यर्थ हुआ।

1 Corinthians 15:11 Corinthians 151 Corinthians 15:3

1 Corinthians 15:2 in Other Translations

King James Version (KJV)
By which also ye are saved, if ye keep in memory what I preached unto you, unless ye have believed in vain.

American Standard Version (ASV)
by which also ye are saved, if ye hold fast the word which I preached unto you, except ye believed in vain.

Bible in Basic English (BBE)
By which you have salvation; that is to say, the form in which it was given to you, if it is fixed in your minds, and if your faith in it is not without effect.

Darby English Bible (DBY)
by which also ye are saved, (if ye hold fast the word which I announced to you as the glad tidings,) unless indeed ye have believed in vain.

World English Bible (WEB)
by which also you are saved, if you hold firmly the word which I preached to you--unless you believed in vain.

Young's Literal Translation (YLT)
through which also ye are being saved, in what words I proclaimed good news to you, if ye hold fast, except ye did believe in vain,

By
δι'dithee
which
οὗhouoo
also
καὶkaikay
ye
are
saved,
σῴζεσθεsōzestheSOH-zay-sthay
what
τίνιtiniTEE-nee
I
preached
you,
unto
λόγῳlogōLOH-goh
if
εὐηγγελισάμηνeuēngelisamēnave-ayng-gay-lee-SA-mane
ye
ὑμῖνhyminyoo-MEEN
memory
εἰeiee
in
keep
κατέχετεkatecheteka-TAY-hay-tay
unless
ἐκτὸςektosake-TOSE

in
vain.
εἰeiee
believed
μὴmay
ye
have
εἰκῇeikēee-KAY
ἐπιστεύσατεepisteusateay-pee-STAYF-sa-tay

Cross Reference

इब्रानियों 3:6
पर मसीह पुत्र की नाईं उसके घर का अधिकारी है, और उसका घर हम हैं, यदि हम साहस पर, और अपनी आशा के घमण्ड पर अन्त तक दृढ़ता से स्थिर रहें।

यूहन्ना 8:31
तब यीशु ने उन यहूदियों से जिन्हों ने उन की प्रतीति की थी, कहा, यदि तुम मेरे वचन में बने रहोगे, तो सचमुच मेरे चेले ठहरोगे।

रोमियो 1:16
क्योंकि मैं सुसमाचार से नहीं लजाता, इसलिये कि वह हर एक विश्वास करने वाले के लिये, पहिले तो यहूदी, फिर यूनानी के लिये उद्धार के निमित परमेश्वर की सामर्थ है।

1 कुरिन्थियों 1:18
क्योंकि क्रूस की कथा नाश होने वालों के निकट मूर्खता है, परन्तु हम उद्धार पाने वालों के निकट परमेश्वर की सामर्थ है।

गलातियों 3:4
क्या तुम ने इतना दुख यों ही उठाया? परन्तु कदाचित व्यर्थ नहीं।

इफिसियों 2:8
क्योंकि विश्वास के द्वारा अनुग्रह ही से तुम्हारा उद्धार हुआ है, और यह तुम्हारी ओर से नहीं, वरन परमेश्वर का दान है।

2 तीमुथियुस 1:9
जिस ने हमारा उद्धार किया, और पवित्र बुलाहट से बुलाया, और यह हमारे कामों के अनुसार नहीं; पर अपनी मनसा और उस अनुग्रह के अनुसार है जो मसीह यीशु में सनातन से हम पर हुआ है।

इब्रानियों 3:14
क्योंकि हम मसीह के भागी हुए हैं, यदि हम अपने प्रथम भरोसे पर अन्त तक दृढ़ता से स्थिर रहें।

इब्रानियों 2:1
इस कारण चाहिए, कि हम उन बातों पर जो हम ने सुनी हैं और भी मन लगाएं, ऐसा न हो कि बहक कर उन से दूर चले जाएं।

इब्रानियों 4:14
सो जब हमारा ऐसा बड़ा महायाजक है, जो स्वर्गों से होकर गया है, अर्थात परमेश्वर का पुत्र यीशु; तो आओ, हम अपने अंगीकार को दृढ़ता से थामें रहे।

इब्रानियों 10:23
और अपनी आशा के अंगीकार को दृढ़ता से थामें रहें; क्योंकि जिस ने प्रतिज्ञा किया है, वह सच्चा है।

याकूब 2:14
हे मेरे भाइयों, यदि कोई कहे कि मुझे विश्वास है पर वह कर्म न करता हो, तो उस से क्या लाभ? क्या ऐसा विश्वास कभी उसका उद्धार कर सकता है?

याकूब 2:17
वैसे ही विश्वास भी, यदि कर्म सहित न हो तो अपने स्वभाव में मरा हुआ है।

याकूब 2:26
निदान, जैसे देह आत्मा बिना मरी हुई है वैसा ही विश्वास भी कर्म बिना मरा हुआ है॥

2 थिस्सलुनीकियों 2:15
इसलिये, हे भाइयों, स्थिर रहो; और जो जो बातें तुम ने क्या वचन, क्या पत्री के द्वारा हम से सीखी है, उन्हें थामे रहो॥

कुलुस्सियों 1:23
यदि तुम विश्वास की नेव पर दृढ़ बने रहो, और उस सुसमाचार की आशा को जिसे तुम ने सुना है न छोड़ो, जिस का प्रचार आकाश के नीचे की सारी सृष्टि में किया गया; और जिस का मैं पौलुस सेवक बना॥

नीतिवचन 3:1
हे मेरे पुत्र, मेरी शिक्षा को न भूलना; अपने हृदय में मेरी आज्ञाओं को रखे रहना;

नीतिवचन 4:13
शिक्षा को पकड़े रह, उसे छोड़ न दे; उसकी रक्षा कर, क्योंकि वही तेरा जीवन है।

नीतिवचन 6:20
हे मेरे पुत्र, मेरी आज्ञा को मान, और अपनी माता की शिक्षा का न तज।

नीतिवचन 23:23
सच्चाई को मोल लेना, बेचना नहीं; और बुद्धि और शिक्षा और समझ को भी मोल लेना।

लूका 8:13
चट्टान पर के वे हैं, कि जब सुनते हैं, तो आनन्द से वचन को ग्रहण तो करते हैं, परन्तु जड़ न पकड़ने से वे थोड़ी देर तक विश्वास रखते हैं, और परीक्षा के समय बहक जाते हैं।

प्रेरितों के काम 2:47
और परमेश्वर की स्तुति करते थे, और सब लोग उन से प्रसन्न थे: और जो उद्धार पाते थे, उन को प्रभु प्रति दिन उन में मिला देता था॥

प्रेरितों के काम 8:13
तब शमौन ने आप भी प्रतीति की और बपतिस्मा लेकर फिलेप्पुस के साथ रहने लगा और चिन्ह और बड़े बड़े सामर्थ के काम होते देखकर चकित होता था।

रोमियो 11:22
इसलिये परमेश्वर की कृपा और कड़ाई को देख! जो गिर गए, उन पर कड़ाई, परन्तु तुझ पर कृपा, यदि तू उस में बना रहे, नहीं तो, तू भी काट डाला जाएगा।

1 कुरिन्थियों 1:21
क्योंकि जब परमेश्वर के ज्ञान के अनुसार संसार ने ज्ञान से परमेश्वर को न जाना तो परमेश्वर को यह अच्छा लगा, कि इस प्रचार की मूर्खता के द्वारा विश्वास करने वालों को उद्धार दे।

1 कुरिन्थियों 15:11
सो चाहे मैं हूं, चाहे वे हों, हम यही प्रचार करते हैं, और इसी पर तुम ने विश्वास भी किया॥

1 कुरिन्थियों 15:14
और यदि मसीह भी नहीं जी उठा, तो हमारा प्रचार करना भी व्यर्थ है; और तुम्हारा विश्वास भी व्यर्थ है।

2 कुरिन्थियों 2:15
क्योंकि हम परमेश्वर के निकट उद्धार पाने वालों, और नाश होने वालों, दोनो के लिये मसीह के सुगन्ध हैं।

2 कुरिन्थियों 6:1
और हम जो उसके सहकर्मी हैं यह भी समझाते हैं, कि परमेश्वर का अनुग्रह जो तुम पर हुआ, व्यर्थ न रहने दो।

भजन संहिता 106:12
तब उन्हों ने उसके वचनों का विश्वास किया; और उसकी स्तुति गाने लगे॥