Matthew 23:9
और पृथ्वी पर किसी को अपना पिता न कहना, क्योंकि तुम्हारा एक ही पिता है, जो स्वर्ग में है।
Matthew 23:9 in Other Translations
King James Version (KJV)
And call no man your father upon the earth: for one is your Father, which is in heaven.
American Standard Version (ASV)
And call no man your father on the earth: for one is your Father, `even' he who is in heaven.
Bible in Basic English (BBE)
And give no man the name of father on earth: because one is your Father, who is in heaven.
Darby English Bible (DBY)
And call not [any one] your father upon the earth; for one is your Father, he who is in the heavens.
World English Bible (WEB)
Call no man on the earth your father, for one is your Father, he who is in heaven.
Young's Literal Translation (YLT)
and ye may not call `any' your father on the earth, for one is your Father, who is in the heavens,
| And | καὶ | kai | kay |
| call | πατέρα | patera | pa-TAY-ra |
| no | μὴ | mē | may |
| man your | καλέσητε | kalesēte | ka-LAY-say-tay |
| father | ὑμῶν | hymōn | yoo-MONE |
| upon | ἐπὶ | epi | ay-PEE |
| the | τῆς | tēs | tase |
| earth: | γῆς | gēs | gase |
| for | εἷς | heis | ees |
| one | γάρ | gar | gahr |
| is | ἐστιν | estin | ay-steen |
| your | ὁ | ho | oh |
| πατὴρ | patēr | pa-TARE | |
| Father, | ὑμῶν | hymōn | yoo-MONE |
| which | ὁ | ho | oh |
| is in | ἐν | en | ane |
| τοῖς | tois | toos | |
| heaven. | οὐρανοῖς | ouranois | oo-ra-NOOS |
Cross Reference
मलाकी 1:6
पुत्र पिता का, और दास स्वामी का आदर करता है। यदि मैं पिता हूं, तो मेरा आदर मानना कहां है? और यदि मैं स्वामी हूं, तो मेरा भय मानना कहां? सेनाओं का यहोवा, तुम याजकों से भी जो मेरे नाम का अपमान करते हो यही बात पूछता है। परन्तु तुम पूछते हो, हम ने किस बात में तेरे नाम का अपमान किया है? तुम मेरी वेदी पर अशुद्ध भोजन चढ़ाते हो।
1 यूहन्ना 3:1
देखो पिता ने हम से कैसा प्रेम किया है, कि हम परमेश्वर की सन्तान कहलाएं, और हम हैं भी: इस कारण संसार हमें नहीं जानता, क्योंकि उस ने उसे भी नहीं जाना।
इब्रानियों 12:9
फिर जब कि हमारे शारीरिक पिता भी हमारी ताड़ना किया करते थे, तो क्या आत्माओं के पिता के और भी आधीन न रहें जिस से जीवित रहें।
रोमियो 8:14
इसलिये कि जितने लोग परमेश्वर के आत्मा के चलाए चलते हैं, वे ही परमेश्वर के पुत्र हैं।
अय्यूब 32:21
न मैं किसी आदमी का पक्ष करूंगा, और न मैं किसी मनुष्य को चापलूसी की पदवी दूंगा।
1 कुरिन्थियों 4:15
क्योंकि यदि मसीह में तुम्हारे सिखाने वाले दस हजार भी होते, तौभी तुम्हारे पिता बहुत से नहीं, इसलिये कि मसीह यीशु में सुसमाचार के द्वारा मैं तुम्हारा पिता हुआ।
मत्ती 7:11
सो जब तुम बुरे होकर, अपने बच्चों को अच्छी वस्तुएं देना जानते हो, तो तुम्हारा स्वर्गीय पिता अपने मांगने वालों को अच्छी वस्तुएं क्यों न देगा?
2 राजा 2:12
और उसे एलीशा देखता और पुकारता रहा, हाय मेरे पिता! हाय मेरे पिता! हाय इस्राएल के रथ और सवारो! जब वह उसको फिर देख न पड़ा, तब उसने अपने वस्त्र पाड़े और फाड़कर दो भाग कर दिए।
1 तीमुथियुस 5:1
किसी बूढ़े को न डांट; पर उसे पिता जान कर समझा दे, और जवानों को भाई जान कर; बूढ़ी स्त्रियों को माता जान कर।
2 कुरिन्थियों 6:18
और तुम्हारा पिता हूंगा, और तुम मेरे बेटे और बेटियां होगे: यह सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर का वचन है॥
प्रेरितों के काम 22:1
हे भाइयों, और पितरो, मेरा प्रत्युत्तर सुनो, जो मैं अब तुम्हारे साम्हने कहता हूं॥
मत्ती 6:32
क्योंकि अन्यजाति इन सब वस्तुओं की खोज में रहते हैं, और तुम्हारा स्वर्गीय पिता जानता है, कि तुम्हें ये सब वस्तुएं चाहिए।
मत्ती 6:8
सो तुम उन की नाईं न बनो, क्योंकि तुम्हारा पिता तुम्हारे मांगने से पहिले ही जानता है, कि तुम्हारी क्या क्या आवश्यक्ता है।
2 राजा 13:14
और एलीशा को वह रोग लग गया जिस से वह मरने पर था, तब इस्राएल का राजा योआश उसके पास गया, और उस के ऊपर रोकर कहने लगा, हाय मेरे पिता! हाय मेरे पिता! हाय इस्राएल के रथ और सवारो! एलीश ने उस से कहा, धनुष और तीर ले आ।
2 राजा 6:21
उन को देखकर इस्राएल के राजा ने एलीशा से कहा, हे मेरे पिता, क्या मैं इन को मार लूं? मैं उन को मार लूं?