John 3:36
जो पुत्र पर विश्वास करता है, अनन्त जीवन उसका है; परन्तु जो पुत्र की नहीं मानता, वह जीवन को नहीं देखेगा, परन्तु परमेश्वर का क्रोध उस पर रहता है॥
John 3:36 in Other Translations
King James Version (KJV)
He that believeth on the Son hath everlasting life: and he that believeth not the Son shall not see life; but the wrath of God abideth on him.
American Standard Version (ASV)
He that believeth on the Son hath eternal life; but he that obeyeth not the Son shall not see life, but the wrath of God abideth on him.
Bible in Basic English (BBE)
He who has faith in the Son has eternal life; but he who has not faith in the Son will not see life; God's wrath is resting on him.
Darby English Bible (DBY)
He that believes on the Son has life eternal, and he that is not subject to the Son shall not see life, but the wrath of God abides upon him.
World English Bible (WEB)
One who believes in the Son has eternal life, but one who disobeys{The same word can be translated "disobeys" or "disbelieves" in this context.} the Son won't see life, but the wrath of God remains on him."
Young's Literal Translation (YLT)
he who is believing in the Son, hath life age-during; and he who is not believing the Son, shall not see life, but the wrath of God doth remain upon him.'
| He | ὁ | ho | oh |
| that believeth | πιστεύων | pisteuōn | pee-STAVE-one |
| on | εἰς | eis | ees |
| the | τὸν | ton | tone |
| Son | υἱὸν | huion | yoo-ONE |
| hath | ἔχει | echei | A-hee |
| everlasting | ζωὴν | zōēn | zoh-ANE |
| life: | αἰώνιον· | aiōnion | ay-OH-nee-one |
| ὁ | ho | oh | |
| and | δὲ | de | thay |
| he that believeth not | ἀπειθῶν | apeithōn | ah-pee-THONE |
| the | τῷ | tō | toh |
| Son | υἱῷ | huiō | yoo-OH |
| shall not | οὐκ | ouk | ook |
| see | ὄψεται | opsetai | OH-psay-tay |
| life; | ζωήν | zōēn | zoh-ANE |
| but | ἀλλ' | all | al |
| the | ἡ | hē | ay |
| wrath | ὀργὴ | orgē | ore-GAY |
| of | τοῦ | tou | too |
| God | θεοῦ | theou | thay-OO |
| abideth | μένει | menei | MAY-nee |
| on | ἐπ' | ep | ape |
| him. | αὐτόν | auton | af-TONE |
Cross Reference
यूहन्ना 3:15
ताकि जो कोई विश्वास करे उस में अनन्त जीवन पाए॥
यूहन्ना 5:24
मैं तुम से सच सच कहता हूं, जो मेरा वचन सुनकर मेरे भेजने वाले की प्रतीति करता है, अनन्त जीवन उसका है, और उस पर दंड की आज्ञा नहीं होती परन्तु वह मृत्यु से पार होकर जीवन में प्रवेश कर चुका है।
यूहन्ना 1:12
परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उस ने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं।
इफिसियों 5:6
कोई तुम्हें व्यर्थ बातों से धोखा न दे; क्योंकि इन ही कामों के कारण परमेश्वर का क्रोध आज्ञा ने मानने वालों पर भड़कता है।
1 यूहन्ना 5:10
जो परमेश्वर के पुत्र पर विश्वास करता है, वह अपने ही में गवाही रखता है; जिस ने परमेश्वर को प्रतीति नहीं की, उस ने उसे झूठा ठहराया; क्योंकि उस ने उस गवाही पर विश्वास नहीं किया, जो परमेश्वर ने अपने पुत्र के विषय में दी है।
यूहन्ना 3:3
यीशु ने उस को उत्तर दिया; कि मैं तुझ से सच सच कहता हूं, यदि कोई नये सिरे से न जन्मे तो परमेश्वर का राज्य देख नहीं सकता।
1 थिस्सलुनीकियों 5:9
क्योंकि परमेश्वर ने हमें क्रोध के लिये नहीं, परन्तु इसलिये ठहराया कि हम अपने प्रभु यीशु मसीह के द्वारा उद्धार प्राप्त करें।
रोमियो 1:17
क्योंकि उस में परमेश्वर की धामिर्कता विश्वास से और विश्वास के लिये प्रगट होती है; जैसा लिखा है, कि विश्वास से धर्मी जन जीवित रहेगा॥
यूहन्ना 10:28
और मैं उन्हें अनन्त जीवन देता हूं, और वे कभी नाश न होंगी, और कोई उन्हें मेरे हाथ से छीन न लेगा।
रोमियो 5:9
सो जब कि हम, अब उसके लोहू के कारण धर्मी ठहरे, तो उसके द्वारा क्रोध से क्यों न बचेंगे?
रोमियो 8:1
सो अब जो मसीह यीशु में हैं, उन पर दण्ड की आज्ञा नहीं: क्योंकि वे शरीर के अनुसार नहीं वरन आत्मा के अनुसार चलते हैं।
1 थिस्सलुनीकियों 1:10
और उसके पुत्र के स्वर्ग पर से आने की बाट जोहते रहो जिसे उस ने मरे हुओं में से जिलाया, अर्थात यीशु की, जो हमें आने वाले प्रकोप से बचाता है॥
इब्रानियों 2:3
तो हम लोग ऐसे बड़े उद्धार से निश्चिन्त रह कर क्योंकर बच सकते हैं? जिस की चर्चा पहिले पहिल प्रभु के द्वारा हुई, और सुनने वालों के द्वारा हमें निश्चय हुआ।
1 यूहन्ना 3:14
हम जानते हैं, कि हम मृत्यु से पार होकर जीवन में पहुंचे हैं; क्योंकि हम भाइयों से प्रेम रखते हैं: जो प्रेम नहीं रखता, वह मृत्यु की दशा में रहता है।
प्रकाशित वाक्य 6:16
और पहाड़ों, और चट्टानों से कहने लगे, कि हम पर गिर पड़ो; और हमें उसके मुंह से जो सिंहासन पर बैठा है और मेम्ने के प्रकोप से छिपा लो।
प्रकाशित वाक्य 21:8
पर डरपोकों, और अविश्वासियों, और घिनौनों, और हत्यारों, और व्यभिचारियों, और टोन्हों, और मूर्तिपूजकों, और सब झूठों का भाग उस झील में मिलेगा, जो आग और गन्धक से जलती रहती है: यह दूसरी मृत्यु है॥
यूहन्ना 8:51
मैं तुम से सच सच कहता हूं, कि यदि कोई व्यक्ति मेरे वचन पर चलेगा, तो वह अनन्त काल तक मृत्यु को न देखेगा।
गिनती 32:11
नि:सन्देह जो मनुष्य मिस्र से निकल आए हैं उन में से, जितने बीस वर्ष के वा उससे अधिक अवस्था के हैं, वे उस देश को देखने न पाएंगे, जिसके देने की शपथ मैं ने इब्राहीम, इसहाक, और याकूब से खाई है, क्योंकि वे मेरे पीछे पूरी रीति से नहीं हो लिये;
गलातियों 3:10
सो जितने लोग व्यवस्था के कामों पर भरोसा रखते हैं, वे सब श्राप के आधीन हैं, क्योंकि लिखा है, कि जो कोई व्यवस्था की पुस्तक में लिखी हुई सब बातों के करने में स्थिर नहीं रहता, वह श्रापित है।
अय्यूब 33:28
उसने मेरे प्राण क़ब्र में पड़ने से बचाया है, मेरा जीवन उजियाले को देखेगा।
भजन संहिता 2:12
पुत्र को चूमो ऐसा न हो कि वह क्रोध करे, और तुम मार्ग ही में नाश हो जाओ; क्योंकि क्षण भर में उसका क्रोध भड़कने को है॥ धन्य हैं वे जिनका भरोसा उस पर है॥
भजन संहिता 36:9
क्योंकि जीवन का सोता तेरे ही पास है; तेरे प्रकाश के द्वारा हम प्रकाश पाएंगे॥
भजन संहिता 49:19
तौभी वह अपने पुरखाओं के समाज में मिलाया जाएगा, जो कभी उजियाला न देखेंगे।
भजन संहिता 106:4
हे यहोवा, अपनी प्रजा पर की प्रसन्नता के अनुसार मुझे स्मरण कर, मेरे उद्धार के लिये मेरी सुधि ले,
हबक्कूक 2:4
देख, उसका मन फूला हुआ है, उसका मन सीधा नहीं है; परन्तु धर्मी अपने विश्वास के द्वारा जीवित रहेगा।
लूका 2:30
क्योंकि मेरी आंखो ने तेरे उद्धार को देख लिया है।
लूका 3:6
और हर प्राणी परमेश्वर के उद्धार को देखेगा॥
रोमियो 4:15
व्यवस्था तो क्रोध उपजाती है और जहां व्यवस्था नहीं वहां उसका टालना भी नहीं।
रोमियो 8:24
आशा के द्वारा तो हमारा उद्धार हुआ है परन्तु जिस वस्तु की आशा की जाती है जब वह देखने में आए, तो फिर आशा कहां रही? क्योंकि जिस वस्तु को कोई देख रहा है उस की आशा क्या करेगा?
यूहन्ना 6:47
मैं तुम से सच सच कहता हूं, कि जो कोई विश्वास करता है, अनन्त जीवन उसी का है।
इब्रानियों 10:29
तो सोच लो कि वह कितने और भी भारी दण्ड के योग्य ठहरेगा, जिस ने परमेश्वर के पुत्र को पांवों से रौंदा, और वाचा के लोहू को जिस के द्वारा वह पवित्र ठहराया गया था, अपवित्र जाना है, और अनुग्रह की आत्मा का अपमान किया।