Jeremiah 8:19
मुझे अपने लोगों की चिल्लाहट दूर के देश से सुनाई देती है: क्या यहोवा सिय्योन में नहीं हैं? क्या उसका राजा उस में नहीं? उन्होंने क्यों मुझ को अपनी खोदी हुई मूरतों और परदेश की व्यर्थ वस्तुओं के द्वारा क्यों क्रोध दिलाया है?
Jeremiah 8:19 in Other Translations
King James Version (KJV)
Behold the voice of the cry of the daughter of my people because of them that dwell in a far country: Is not the LORD in Zion? is not her king in her? Why have they provoked me to anger with their graven images, and with strange vanities?
American Standard Version (ASV)
Behold, the voice of the cry of the daughter of my people from a land that is very far off: is not Jehovah in Zion? is not her King in her? Why have they provoked me to anger with their graven images, and with foreign vanities?
Bible in Basic English (BBE)
The voice of the cry of the daughter of my people comes from a far land: Is the Lord not in Zion? is not her King in her? Why have they made me angry with their images and their strange gods which are no gods?
Darby English Bible (DBY)
Behold the voice of the cry of the daughter of my people, from a very far country: Is not Jehovah in Zion? Is not her king in her? Why have they provoked me to anger with their graven images, with foreign vanities?
World English Bible (WEB)
Behold, the voice of the cry of the daughter of my people from a land that is very far off: isn't Yahweh in Zion? Isn't her King in her? Why have they provoked me to anger with their engraved images, and with foreign vanities?
Young's Literal Translation (YLT)
Lo, the voice of a cry of the daughter of my people from a land afar off, Is Jehovah not in Zion? is her king not in her? Wherefore have they provoked Me with their graven images, With the vanities of a foreigner?
| Behold | הִנֵּה | hinnē | hee-NAY |
| the voice | ק֞וֹל | qôl | kole |
| of the cry | שַֽׁוְעַ֣ת | šawʿat | shahv-AT |
| daughter the of | בַּת | bat | baht |
| of my people | עַמִּ֗י | ʿammî | ah-MEE |
| far a in dwell that them of because | מֵאֶ֙רֶץ֙ | mēʾereṣ | may-EH-RETS |
| country: | מַרְחַקִּ֔ים | marḥaqqîm | mahr-ha-KEEM |
| Is not | הַֽיהוָה֙ | hayhwāh | hai-VA |
| Lord the | אֵ֣ין | ʾên | ane |
| in Zion? | בְּצִיּ֔וֹן | bĕṣiyyôn | beh-TSEE-yone |
| is not | אִם | ʾim | eem |
| king her | מַלְכָּ֖הּ | malkāh | mahl-KA |
| in her? Why | אֵ֣ין | ʾên | ane |
| anger to me provoked they have | בָּ֑הּ | bāh | ba |
| images, graven their with | מַדּ֗וּעַ | maddûaʿ | MA-doo-ah |
| and with strange | הִכְעִס֛וּנִי | hikʿisûnî | heek-ee-SOO-nee |
| vanities? | בִּפְסִלֵיהֶ֖ם | bipsilêhem | beef-see-lay-HEM |
| בְּהַבְלֵ֥י | bĕhablê | beh-hahv-LAY | |
| נֵכָֽר׃ | nēkār | nay-HAHR |
Cross Reference
यशायाह 39:3
तब यशायाह नबी ने हिजकिय्याह राजा के पास जा कर पूछा, वे मनुष्य क्या कह गए? और वे कहां से तेरे पास आए थे? हिजकिय्याह ने कहा, वे तो दूर देश से अर्थात बाबुल से मेरे पास आए थे।
यशायाह 13:5
वे दूर देश से, आकाश के छोर से आए हैं, हाँ, यहोवा अपने क्रोध के हथियारों समेत सारे देश को नाश करने के लिये आया है॥
यिर्मयाह 9:16
और मैं उन लोगों को ऐसी जातियों में तितर बितर करूंगा जिन्हें न तो वे न उनके पुरखा जानते थे; और जब तक उनका अन्त न हो जाए तब तक मेरी ओर से तलवार उनके पीछे पड़ेगी।
यिर्मयाह 14:19
क्या तू ने यहूदा से बिलकुल हाथ उठा लिया? क्या तू सिय्योन से घिन करता है? नहीं, तू ने क्यों हम को ऐसा मारा है कि हम चंगे हो ही नहीं सकते? हम शान्ति की बाट जोहते रहे, तौभी कुछ कल्याण नहीं हुआ; और यद्यपि हम अच्छे हो जाने की आशा करते रहे, तौभी घबराना ही पड़ा है।
यिर्मयाह 31:6
क्योंकि ऐसा दिन आएगा, जिस में एप्रैम के पहाड़ी देश के पहरुए पुकारेंगे: उठो, हम अपने परमेश्वर यहोवा के पास सिय्योन को चलें।
योएल 2:32
उस समय जो कोई यहोवा से प्रार्थना करेगा, वह छुटकारा पाएगा; और यहोवा के वचन के अनुसार सिय्योन पर्वत पर, और यरूशलेम में जिन बचे हुओं को यहोवा बुलाएगा, वे उद्धार पाएंगे॥
योएल 3:21
क्योंकि उनका खून, जो अब तक मैं ने पवित्र नहीं ठहराया था, उसे अब पवित्र ठहराऊंगा, क्योंकि यहोवा सिय्योन में वास किए रहता है॥
ओबद्दाह 1:17
परन्तु उस समय सिय्योन पर्वत पर बचे हुए लोग रहेंगे, ओर वह पवित्र स्थान ठहरेगा; और याकूब का घराना अपने निज भागों का अधिकारी होगा।
प्रकाशित वाक्य 2:1
इफिसुस की कलीसिया के दूत को यह लिख, कि, जो सातों तारे अपने दाहिने हाथ में लिए हुए है, और सोने की सातों दीवटों के बीच में फिरता है, वह यह कहता है कि
यिर्मयाह 8:5
जब कोई भटक जाता है तो क्या वह लौट नहीं आता? फिर क्या कारण है कि ये यरूशलेमी सदा दूर ही दूर भटकते जाते हैं? ये छल नहीं छोड़ते, और फिर लौटने से इनकार करते हैं।
यिर्मयाह 4:30
और तू जब उजड़ेगी तब क्या करेगी? चाहे तू लाल रंग के वस्त्र पहिने और सोने के आभूषण धारण करे और अपनी आंखों में अंजन लगाए, परन्तु व्यर्थ ही तू अपना शृंगार करेगी। क्योंकि तेरे मित्र तुझे निकम्मी जानते हैं; वे तेरे प्राणों के खोजी हैं।
भजन संहिता 135:21
यहोवा जो यरूशलेम में वास करता है, उसे सिय्योन में धन्य कहा जावे! याह की स्तुति करो!
भजन संहिता 146:10
हे सिय्योन, यहोवा सदा के लिये, तेरा परमेश्वर पीढ़ी पीढ़ी राज्य करता रहेगा। याह की स्तुति करो!
भजन संहिता 149:2
इस्राएल अपने कर्ता के कारण आनन्दित हो, सिय्योन के निवासी अपने राजा के कारण मगन हों!
यशायाह 1:4
हाय, यह जाति पाप से कैसी भरी है! यह समाज अधर्म से कैसा लदा हुआ है! इस वंश के लोग कैसे कुकर्मी हैं, ये लड़के-बाले कैसे बिगड़े हुए हैं! उन्होंने यहोवा को छोड़ दिया, उन्होंने इस्राएल के पवित्र को तुच्छ जाना है! वे पराए बनकर दूर हो गए हैं॥
यशायाह 12:6
हे सिय्योन में बसने वाली तू जयजयकार कर और ऊंचे स्वर से गा, क्योंकि इस्राएल का पवित्र तुझ में महान है॥
यशायाह 33:22
क्योंकि यहोवा हमारा न्यायी, यहोवा हमारा हाकिम, यहोवा हमारा राजा है; वही हमारा उद्धार करेगा॥
यशायाह 52:1
हे सिय्योन, जाग, जाग! अपना बल धारण कर; हे पवित्र नगर यरूशलेम, अपने शोभायमान वस्त्र पहिन ले; क्योंकि तेरे बीच खतनारहित और अशुद्ध लोग फिर कभी प्रवेश न करने पाएंगे।
यिर्मयाह 4:16
अन्यजातियों में सुना दो, यरूशलेम को भी इसका समाचार दो, पहरुए दूर देश से आकर यहूदा के नगरों के विरुद्ध ललकार रहे हैं।
व्यवस्थाविवरण 32:16
उन्होंने पराए देवताओं को मानकर उस में जलन उपजाई; और घृणित कर्म करके उसको रिस दिलाई॥