Jeremiah 51:6 in Hindi

Hindi Hindi Bible Jeremiah Jeremiah 51 Jeremiah 51:6

Jeremiah 51:6
बाबुल में से भागो, अपना अपना प्राण बचाओ! उसके अधर्म में भागी हो कर तुम भी न मिट जाओ; क्योंकि यह यहोवा के बदला लेने का समय है, वह उसको बदला देने पर है।

Jeremiah 51:5Jeremiah 51Jeremiah 51:7

Jeremiah 51:6 in Other Translations

King James Version (KJV)
Flee out of the midst of Babylon, and deliver every man his soul: be not cut off in her iniquity; for this is the time of the LORD's vengeance; he will render unto her a recompence.

American Standard Version (ASV)
Flee out of the midst of Babylon, and save every man his life; be not cut off in her iniquity: for it is the time of Jehovah's vengeance; he will render unto her a recompense.

Bible in Basic English (BBE)
Go in flight out of Babylon, so that every man may keep his life; do not be cut off in her evil-doing: for it is the time of the Lord's punishment; he will give her her reward.

Darby English Bible (DBY)
Flee out of the midst of Babylon, and save every man his life; be ye not cut off in her iniquity: for this is the time of Jehovah's vengeance: he shall render unto her a recompence.

World English Bible (WEB)
Flee out of the midst of Babylon, and save every man his life; don't be cut off in her iniquity: for it is the time of Yahweh's vengeance; he will render to her a recompense.

Young's Literal Translation (YLT)
Flee ye from the midst of Babylon, And deliver ye each his soul, Be not cut off in its iniquity, For a time of vengeance it `is' to Jehovah, Recompence He is rendering to her.

is
Flee
נֻ֣סוּ׀nusûNOO-soo
out
of
the
מִתּ֣וֹךְmittôkMEE-toke
midst
Babylon,
בָּבֶ֗לbābelba-VEL
of
and
וּמַלְּטוּ֙ûmallĕṭûoo-ma-leh-TOO
deliver
man
אִ֣ישׁʾîšeesh
every
his
נַפְשׁ֔וֹnapšônahf-SHOH
soul:
be
אַלʾalal
not
cut
תִּדַּ֖מּוּtiddammûtee-DA-moo
off
iniquity;
her
בַּעֲוֺנָ֑הּbaʿăwōnāhba-uh-voh-NA
in
כִּי֩kiykee
for
עֵ֨תʿētate
the
time
vengeance;
נְקָמָ֥הnĕqāmâneh-ka-MA
this
Lord's
the
הִיא֙hîʾhee
of
לַֽיהוָ֔הlayhwâlai-VA
unto
her
a
גְּמ֕וּלgĕmûlɡeh-MOOL
recompence.
he
will
render
ה֥וּאhûʾhoo
מְשַׁלֵּ֖םmĕšallēmmeh-sha-LAME
לָֽהּ׃lāhla

Cross Reference

यिर्मयाह 50:8
बाबुल के बीच में से भागो, कसदियों के देश से जैसे बकरे अपने झुण्ड के अगुवे होते हैं, वैसे ही निकल आओ।

यिर्मयाह 50:28
सुनो, बाबुल के देश में से भागने वालों का सा बोल सुनाई पड़ता है जो सिय्योन में यह समाचार देने को दौड़े आते हैं, कि हमारा परमेश्वर यहोवा अपने मन्दिर का बदला ले रहा है।

यिर्मयाह 50:15
चारों ओर से उस पर ललकारो, उसने हार मानी; उसके कोट गिराए गए, उसकी शहरपनाह ढाई गई। क्योंकि यहोवा उस से अपना बदला लेने पर है; सो तुम भी उस से अपना अपना बदला लो, जैसा उसने किया है, वैसा ही तुम भी उस से करो।

यिर्मयाह 25:14
क्योंकि बहुत सी जातियों के लोग और बड़े बड़े राजा भी उन से अपनी सेवा कराएंगे; और मैं उन को उनकी करनी का फल भुगताऊंगा।

गिनती 16:26
और उसने मण्डली के लोगों से कहा, तुम उन दुष्ट मनुष्यों के डेरों के पास से हट जाओ, और उनकी कोई वस्तु न छूओ, कहीं ऐसा न हो कि तुम भी उनके सब पापों में फंसकर मिट जाओ।

यिर्मयाह 51:45
हे मेरी प्रजा, उस में से निकल आओ! अपने अपने प्राण को यहोवा के भड़के हुए कोप से बचाओ!

प्रकाशित वाक्य 18:4
फिर मैं ने स्वर्ग से किसी और का शब्द सुना, कि हे मेरे लोगों, उस में से निकल आओ; कि तुम उसके पापों में भागी न हो, और उस की विपत्तियों में से कोई तुम पर आ न पड़े।

प्रकाशित वाक्य 16:19
और उस बड़े नगर के तीन टुकड़े हो गए, और जाति जाति के नगर गिर पड़े, और बड़ा बाबुल का स्मरण परमेश्वर के यहां हुआ, कि वह अपने क्रोध की जलजलाहट की मदिरा उसे पिलाए।

1 तीमुथियुस 5:22
किसी पर शीघ्र हाथ न रखना और दूसरों के पापों में भागी न होना: अपने आप को पवित्र बनाए रख।

जकर्याह 2:6
यहोवा की यह वाणी है, देखो, सुनो उत्तर के देश में से भाग जाओ, क्योंकि मैं ने तुम को आकाश की चारों वायुओं के समान तितर बितर किया है।

यिर्मयाह 51:50
हे तलवार से बचे हुओ, भागो, खड़े मत रहो! यहोवा को दूर से स्मरण करो, और यरूशलेम की भी सुधि लो:

यिर्मयाह 51:11
तीरों को पैना करो! ढालें थामे रहो! क्योंकि यहोवा ने मादी राजाओं के मन को उभारा है, उसने बाबुल को नाश करने की कल्पना की है, क्योंकि यहोवा अर्थात उसके मन्दिर का यही बदला है

यिर्मयाह 51:9
हम बाबुल का इलाज करते तो थे, परन्तु वह चंगी नहीं हुई। सो आओ, हम उसको तजकर अपने अपने देश को चले जाएं; क्योंकि उस पर किए हुए न्याय का निर्णय आकाश वरन स्वर्ग तक भी पहुंच गया है।

व्यवस्थाविवरण 32:25
बाहर वे तलवार से मरेंगे, और कोठरियों के भीतर भय से; क्या कुंवारे और कुंवारियां, क्या दूध पीता हुआ बच्चा क्या पक्के बाल वाले, सब इसी प्रकार बरबाद होंगे।

व्यवस्थाविवरण 32:41
सो यदि मैं बिजली की तलवार पर सान धरकर झलकाऊं, और न्याय को अपने हाथ में ले लूं, तो अपने द्रोहियों से बदला लूंगा, और अपने बैरियों को बदला दूंगा॥

व्यवस्थाविवरण 32:43
हे अन्यजातियों, उसकी प्रजा के साथ आनन्द मनाओ; क्योंकि वह अपने दासों के लोहू का पलटा लेगा, और अपने द्रोहियों को बदला देगा, और अपने देश और अपनी प्रजा के पाप के लिये प्रायश्चित देगा।

नीतिवचन 13:20
बुद्धिमानों की संगति कर, तब तू भी बुद्धिमान हो जाएगा, परन्तु मूर्खों का साथी नाश हो जाएगा।

यशायाह 48:20
बाबुल में से निकल जाओ, कसदियों के बीच में से भाग जाओ; जयजयकार करते हुए इस बात को प्रचार कर के सुनाओ, पृथ्वी की छोर तक इसकी चर्चा फैलाओ; कहते जाओ कि यहोवा ने अपने दास याकूब को छुड़ा लिया है!

यिर्मयाह 25:16
वे उसे पीकर उस तलवार के कारण जो मैं उनके बीच में चलाऊंगा लड़खड़ाएंगे और बावले हो जाएंगे।

यिर्मयाह 27:7
ये सब जातियां उसके और उसके बाद उसके बेटे और पोते के आधीन उस समय तक रहेंगी जब तक उसके भी देश का दिन न आए; तब बहुत सी जातियां और बड़े बड़े राजा उस से भी अपनी सेवा करवाएंगे।

यिर्मयाह 46:10
क्योंकि वह दिन सेनाओं के यहोवा प्रभु के बदला लेने का दिन होगा जिस में वह अपने द्रोहियों से बदला लेगा। सो तलवार खाकर तृप्त होगी, और उनका लोहू पीकर छक जाएगी। क्योंकि, उत्तर के देश में परात महानद के तीर पर, सेनाओं के यहोवा प्रभु का यज्ञ है।

यिर्मयाह 50:31
प्रभु सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, हे अभिमानी, मैं तेरे विरुद्ध हूँ; तेरे दण्ड पाने का दिन आ गया है।

उत्पत्ति 19:15
जब पौ फटने लगी, तब दूतों ने लूत से फुर्ती कराई और कहा, कि उठ, अपनी पत्नी और दोनो बेटियों को जो यहां हैं ले जा: नहीं तो तू भी इस नगर के अधर्म में भस्म हो जाएगा।