Jeremiah 3:14
हे भटकने वाले लड़को लौट आओ, क्योंकि मैं तुम्हरा स्वामी हूँ; यहोवा की यह वाणी है। तुम्हारे प्रत्येक नगर पीछे एक, और प्रत्येक कुल पीछे दो को लेकर मैं सिय्योन में पहुंचा दूंगा।
Jeremiah 3:14 in Other Translations
King James Version (KJV)
Turn, O backsliding children, saith the LORD; for I am married unto you: and I will take you one of a city, and two of a family, and I will bring you to Zion:
American Standard Version (ASV)
Return, O backsliding children, saith Jehovah; for I am a husband unto you: and I will take you one of a city, and two of a family, and I will bring you to Zion:
Bible in Basic English (BBE)
Come back, O children who are turned away, says the Lord; for I am a husband to you, and I will take you, one from a town and two from a family, and will make you come to Zion;
Darby English Bible (DBY)
Return, backsliding children, saith Jehovah; for I am a husband unto you, and I will take you, one of a city, and two of a family, and I will bring you to Zion.
World English Bible (WEB)
Return, backsliding children, says Yahweh; for I am a husband to you: and I will take you one of a city, and two of a family, and I will bring you to Zion:
Young's Literal Translation (YLT)
Turn back, O backsliding sons, An affirmation of Jehovah. For I have ruled over you, And taken you one of a city, and two of a family, And have brought you to Zion,
| Turn, | שׁ֣וּבוּ | šûbû | SHOO-voo |
| O backsliding | בָנִ֤ים | bānîm | va-NEEM |
| children, | שׁוֹבָבִים֙ | šôbābîm | shoh-va-VEEM |
| saith | נְאֻם | nĕʾum | neh-OOM |
| Lord; the | יְהוָ֔ה | yĕhwâ | yeh-VA |
| for | כִּ֥י | kî | kee |
| I | אָנֹכִ֖י | ʾānōkî | ah-noh-HEE |
| married am | בָּעַ֣לְתִּי | bāʿaltî | ba-AL-tee |
| unto you: and I will take | בָכֶ֑ם | bākem | va-HEM |
| one you | וְלָקַחְתִּ֨י | wĕlāqaḥtî | veh-la-kahk-TEE |
| of a city, | אֶתְכֶ֜ם | ʾetkem | et-HEM |
| and two | אֶחָ֣ד | ʾeḥād | eh-HAHD |
| family, a of | מֵעִ֗יר | mēʿîr | may-EER |
| and I will bring | וּשְׁנַ֙יִם֙ | ûšĕnayim | oo-sheh-NA-YEEM |
| you to Zion: | מִמִּשְׁפָּחָ֔ה | mimmišpāḥâ | mee-meesh-pa-HA |
| וְהֵבֵאתִ֥י | wĕhēbēʾtî | veh-hay-vay-TEE | |
| אֶתְכֶ֖ם | ʾetkem | et-HEM | |
| צִיּֽוֹן׃ | ṣiyyôn | tsee-yone |
Cross Reference
होशे 2:19
और मैं सदा के लिये तुझे अपनी स्त्री करने की प्रतिज्ञा करूंगा, और यह प्रतिज्ञा धर्म, और न्याय, और करूंणा, और दया के साथ करूंगा।
यिर्मयाह 31:32
वह उस वाचा के समान न होगी जो मैं ने उनके पुरखाओं से उस समय बान्धी थी जब मैं उनका हाथ पकड़ कर उन्हें मिस्र देश से निकाल लाया, क्योंकि यद्यपि मैं उनका पति था, तौभी उन्होंने मेरी वह वाचा तोड़ डाली।
यशायाह 54:5
क्योकि तेरा कर्त्ता तेरा पति है, उसका नाम सेनाओं का यहोवा है; और इस्राएल का पवित्र तेरा छुड़ाने वाला है, वह सारी पृथ्वी का भी परमेश्वर कहलाएगा।
रोमियो 11:4
परन्तु परमेश्वर से उसे क्या उत्तर मिला? कि मैं ने अपने लिये सात हजार पुरूषों को रख छोड़ा है जिन्हों ने बाल के आग घुटने नहीं टेके हैं।
रोमियो 9:27
और यशायाह इस्त्राएल के विषय में पुकारकर कहता है, कि चाहे इस्त्राएल की सन्तानों की गिनती समुद्र के बालू के बारबर हो, तौभी उन में से थोड़े ही बचेंगे।
जकर्याह 13:7
सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, हे तलवार, मेरे ठहराए हुए चरवाहे के विरुद्ध अर्थात जो पुरूष मेरा स्वजाति है, उसके विरुद्ध चल। तू उस चरवाहे को काट, तब भेड़-बकरियां तितर-बितर हो जाएंगी; और बच्चों पर मैं अपने हाथ बढ़ाऊंगा।
यहेजकेल 34:11
क्योंकि परमेश्वर यहोवा यों कहता है, देखो, मैं आप ही अपनी भेड़-बकरियों की सुधि लूंगा, और उन्हें ढूंढ़ूंगा।
यिर्मयाह 31:8
देखो, मैं उन को उत्तर देश से ले आऊंगा, और पृथ्वी के कोने कोने से इकट्ठे करूंगा, और उनके बीच अन्धे, लंगड़े, गर्भवती, और जच्चा स्त्रियां भी आएंगी; एक बड़ी मण्डली यहां लौट आएगी।
यिर्मयाह 23:3
तब मेरी भेड़-बकरियां जो बची हैं, उन को मैं उन सब देशों में से जिन में मैं ने उन्हें बरबस भेज दिया है, स्वयं ही उन्हें लौटा लाकर उन्हीं की भेड़शाला में इकट्ठा करूंगा, और वे फिर फूलें-फलेंगी।
यिर्मयाह 3:8
फिर मैं ने देखा, जब मैं ने भटकने वाली इस्राएल को उसके व्यभिचार करने के कारण त्यागकर उसे त्यागपत्र दे दिया; तौभी उसकी विश्वासघाती बहिन यहूदा न डरी, वरन जा कर वह भी व्यभिचारिणी बन गई।
यिर्मयाह 3:1
वे कहते हैं, यदि कोई अपनी पत्नी को त्याग दे, और वह उसके पास से जा कर दूसरे पुरुष की हो जाए, तो वह पहिला क्या उसके पास फिर जाएगा? क्या वह देश अति अशुद्ध न हो जाएगा? यहोवा की यह वाणी है कि तू ने बहुत से प्रेमियों के साथ व्यभिचार किया है, क्या तू अब मेरी ओर फिरेगी?
यिर्मयाह 2:19
तेरी बुराई ही तेरी ताड़ना करेगी, और तेरा भटक जाना तुझे उलाहना देगा। जान ले और देख कि अपने परमेश्वर यहोवा को त्यागना, यह बुरी और कड़वी बात है; तुझे मेरा भय ही नहीं रहा, प्रभु सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है।
यिर्मयाह 2:2
और यरूशलेम में पुकार कर यह सुना दे, यहोवा यह कहता है, तेरी जवानी का स्नेह और तेरे विवाह के समय का प्रेम मुझे स्मरण आता है कि तू कैसे जंगल में मेरे पीछे पीछे चली जहां भूमि जोती-बोई न गई थी।
यशायाह 24:13
क्योंकि पृथ्वी पर देश देश के लोगों में ऐसा होगा जैसा कि जलपाइयों के झाड़ने के समय, वा दाख तोड़ने के बाद कोई कोई फल रह जाते हैं॥
यशायाह 17:6
तौभी जैसे जलपाई वृक्ष के झाड़ते समय कुछ फल रह जाते हैं, अर्थात फुनगी पर दो-तीन फल, और फलवन्त डालियों में कहीं कहीं चार-पांच फल रह जाते हैं, वैसे ही उन में सिला बिनाई होगी, इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है॥
यशायाह 11:11
उस समय प्रभु अपना हाथ दूसरी बार बढ़ा कर बचे हुओं को, जो उसकी प्रजा के रह गए हैं, अश्शूर से, मिस्र से, पत्रोस से, कूश से, एलाम से, शिनार से, हमात से, और समुद्र के द्वीपों से मोल ले कर छुड़ाएगा।
यशायाह 10:22
क्योंकि हे इस्राएल, चाहे तेरे लोग समुद्र की बालू के किनकों के समान भी बहुत हों, तौभी निश्चय है कि उन में से केवल बचे लोग ही लौटेंगे। सत्यानाश तो पूरे न्याय के साथ ठाना गया है।
यशायाह 6:13
चाहे उसके निवासियों का दसवां अंश भी रह जाए, तौभी वह नाश किया जाएगा, परन्तु जैसे छोटे वा बड़े बांजवृझ को काट डालने पर भी उसका ठूंठ बना रहता है, वैसे ही पवित्र वंश उसका ठूंठ ठहरेगा॥
यशायाह 1:9
यदि सेनाओं का यहोवा हमारे थोड़े से लोगों को न बचा रखता, तो हम सदोम के समान हो जाते, और अमोरा के समान ठहरते॥