Hosea 3:1
फिर यहोवा ने मुझ से कहा, अब जा कर एक ऐसी स्त्री से प्रीति कर, जो व्यभिचारिणी होने पर भी अपने प्रिय की प्यारी हो; क्योंकि उसी भांति यद्यपि इस्राएली पराए देवताओं की ओर फिरे, और दाख की टिकियों से प्रीति रखते हैं, तौभी यहोवा उन से प्रीति रखता है।
Hosea 3:1 in Other Translations
King James Version (KJV)
Then said the LORD unto me, Go yet, love a woman beloved of her friend, yet an adulteress, according to the love of the LORD toward the children of Israel, who look to other gods, and love flagons of wine.
American Standard Version (ASV)
And Jehovah said unto me, Go again, love a woman beloved of `her' friend, and an adulteress, even as Jehovah loveth the children of Israel, though they turn unto other gods, and love cakes of raisins.
Bible in Basic English (BBE)
And the Lord said to me, Give your love again to a woman who has a lover and is false to her husband, even as the Lord has love for the children of Israel, though they are turned to other gods and are lovers of grape-cakes.
Darby English Bible (DBY)
And Jehovah said unto me, Go again, love a woman beloved of a friend, and an adulteress, according to the love of Jehovah for the children of Israel, though they turn to other gods, and love raisin-cakes.
World English Bible (WEB)
Yahweh said to me, "Go again, love a woman loved by another, and an adulteress, even as Yahweh loves the children of Israel, though they turn to other gods, and love cakes of raisins."
Young's Literal Translation (YLT)
And Jehovah saith unto me: `Again, go, love a woman, loved of a friend, and an adulteress, like the loved of Jehovah, the sons of Israel, and they are turning unto other gods, and are lovers of grape-cakes.'
| Then said | וַיֹּ֨אמֶר | wayyōʾmer | va-YOH-mer |
| the Lord | יְהוָ֜ה | yĕhwâ | yeh-VA |
| unto | אֵלַ֗י | ʾēlay | ay-LAI |
| Go me, | ע֚וֹד | ʿôd | ode |
| yet, | לֵ֣ךְ | lēk | lake |
| love | אֱֽהַב | ʾĕhab | A-hahv |
| woman a | אִשָּׁ֔ה | ʾiššâ | ee-SHA |
| beloved | אֲהֻ֥בַת | ʾăhubat | uh-HOO-vaht |
| of her friend, | רֵ֖עַ | rēaʿ | RAY-ah |
| adulteress, an yet | וּמְנָאָ֑פֶת | ûmĕnāʾāpet | oo-meh-na-AH-fet |
| love the to according | כְּאַהֲבַ֤ת | kĕʾahăbat | keh-ah-huh-VAHT |
| of the Lord | יְהוָה֙ | yĕhwāh | yeh-VA |
toward | אֶת | ʾet | et |
| the children | בְּנֵ֣י | bĕnê | beh-NAY |
| Israel, of | יִשְׂרָאֵ֔ל | yiśrāʾēl | yees-ra-ALE |
| who | וְהֵ֗ם | wĕhēm | veh-HAME |
| look | פֹּנִים֙ | pōnîm | poh-NEEM |
| to | אֶל | ʾel | el |
| other | אֱלֹהִ֣ים | ʾĕlōhîm | ay-loh-HEEM |
| gods, | אֲחֵרִ֔ים | ʾăḥērîm | uh-hay-REEM |
| and love | וְאֹהֲבֵ֖י | wĕʾōhăbê | veh-oh-huh-VAY |
| flagons | אֲשִׁישֵׁ֥י | ʾăšîšê | uh-shee-SHAY |
| of wine. | עֲנָבִֽים׃ | ʿănābîm | uh-na-VEEM |
Cross Reference
होशे 1:2
जब यहोवा ने होशे के द्वारा पहिले पहिल बातें कीं, तब उसने होशे से यह कहा, जा कर एक वेश्या को अपनी पत्नी बना ले, और उसके कुकर्म के लड़के-बालों को अपने लड़के-बाले कर ले, क्योंकि यह देश यहोवा के पीछे चलना छोड़ कर वेश्या का सा बहुत काम करता है।
यिर्मयाह 3:20
इस में तो सन्देह नहीं कि जैसे विश्वासघाती स्त्री अपने प्रिय से मन फेर लेती है, वैसे ही हे इस्राएल के घराने, तू मुझ से फिर गया है, यहोवा की यही वाणी है।
यिर्मयाह 3:12
तू जा कर उत्तर दिशा में ये बातें प्रचार कर, यहोवा की यह वाणी है, हे भटकने वाली इस्राएल लौट आ, मैं तुझ पर क्रोध की दृष्टि न करूंगा; क्योंकि यहोवा की यह वाणी है, मैं करुणामय हूँ; मैं सर्वदा क्रोध न रखे रहूंगा।
यिर्मयाह 3:1
वे कहते हैं, यदि कोई अपनी पत्नी को त्याग दे, और वह उसके पास से जा कर दूसरे पुरुष की हो जाए, तो वह पहिला क्या उसके पास फिर जाएगा? क्या वह देश अति अशुद्ध न हो जाएगा? यहोवा की यह वाणी है कि तू ने बहुत से प्रेमियों के साथ व्यभिचार किया है, क्या तू अब मेरी ओर फिरेगी?
आमोस 2:8
वे हर एक वेदी के पास बन्धक के वस्त्रों पर सोते हैं, और दण्ड के रूपये से मोल लिया हुआ दाखमधु अपने देवता के घर में पी लेते हैं॥
आमोस 6:6
और कटोरों में से दाखमधु पीते, और उत्तम उत्तम तेल लगाते हो, परन्तु यूसुफ पर आने वाली विपत्ति का हाल सुन कर शोकित नहीं होते।
मीका 7:7
परन्तु मैं यहोवा की ओर ताकता रहूंगा, मैं अपने उद्धारकर्ता परमेश्वर की बाट जोहता रहूंगा; मेरा परमेश्वर मेरी सुनेगा॥
मीका 7:18
तेरे समान ऐसा परमेश्वर कहां है जो अधर्म को क्षमा करे और अपने निज भाग के बचे हुओं के अपराध को ढांप दे? वह अपने क्रोध को सदा बनाए नहीं रहता, क्योंकि वह करूणा से प्रीति रखता है।
जकर्याह 1:16
इस कारण यहोवा यों कहता है, अब मैं दया कर के यरूशलेम को लौट आया हूं; मेरा भवन उस में बनेगा, और यरूशलेम पर नापने की डोरी डाली जाएगी, सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है।
मत्ती 26:50
यीशु ने उस से कहा; हे मित्र, जिस काम के लिये तू आया है, उसे कर ले। तब उन्होंने पास आकर यीशु पर हाथ डाले, और उसे पकड़ लिया।
लूका 1:54
उस ने अपने सेवक इस्राएल को सम्भाल लिया।
1 कुरिन्थियों 10:7
और न तुम मूरत पूजने वाले बनों; जैसे कि उन में से कितने बन गए थे, जैसा लिखा है, कि लोग खाने-पीने बैठे, और खेलने-कूदने उठे।
1 कुरिन्थियों 10:21
तुम प्रभु के कटोरे, और दुष्टात्माओं के कटोरे दोनों में से नहीं पी सकते! तुम प्रभु की मेज और दुष्टात्माओं की मेज दोनों के साझी नहीं हो सकते।
1 पतरस 4:3
क्योंकि अन्यजातियों की इच्छा के अनुसार काम करने, और लुचपन की बुरी अभिलाषाओं, मतवालापन, लीलाक्रीड़ा, पियक्कड़पन, और घृणित मूर्तिपूजा में जहां तक हम ने पहिले समय गंवाया, वही बहुत हुआ।
होशे 11:8
हे एप्रैम, मैं तुझे क्योंकर छोड़ दूं? हे इस्राएल, मैं क्योंकर तुझे शत्रु के वश में कर दूं? मैं क्योंकर तुझे अदमा की नाईं छोड़ दूं, और सबोयीम के समान कर दूं? मेरा हृदय तो उलट पुलट हो गया, मेरा मन स्नेह के मारे पिघल गया है।
होशे 9:1
हे इस्राएल, तू देश देश के लोगों की नाईं आनन्द में मगन मत हो! क्योंकि तू अपने परमेश्वर को छोड़ कर वेश्या बनी। तू ने अन्न के हर एक खलिहान पर छिनाले की कमाई आनन्द से ली है।
होशे 7:5
हमारे राजा के जन्म दिन में हाकिम दाखमधु पीकर चूर हुए; उसने ठट्ठा करने वालों से अपना हाथ मिलाया।
व्यवस्थाविवरण 7:6
क्योंकि तू अपने परमेश्वर यहोवा की पवित्र प्रजा है; यहोवा ने पृथ्वी भर के सब देशों के लोगों में से तुझ को चुन लिया है कि तू उसकी प्रजा और निज धन ठहरे।
न्यायियों 9:27
और उन्होंने मैदान में जा कर अपनी अपनी दाख की बारियों के फल तोड़े और उनका रस रौन्दा, और स्तुति का बलिदान कर अपने देवता के मन्दिर में जा कर खाने पीने और अबीमेलेक को कोसने लगे।
न्यायियों 10:16
तब वे पराए देवताओं को अपके मध्य में से दूर करके यहोवा की उपासना करने लगे; और वह इस्राएलियोंके कष्ट के कारण खेदित हुआ।।
2 शमूएल 6:19
तब उसने समस्त प्रजा को, अर्थात, क्या स्त्री क्या पुरुष, समस्त इस्राएली भीड़ के लोगों को एक एक रोटी, और एक एक टुकड़ा मांस, और किशमिश की एक एक टिकिया बंटवा दी। तब प्रजा के सब लोग अपने अपने घर चले गए।
2 राजा 13:23
परन्तु यहोवा ने उन पर अनुग्रह किया, और उन पर दया कर के अपनी उस वाचा के कारण जो उसने इब्राहीम, इसहाक और याकूब से बान्धी थी, उन पर कृपा दृष्टि की, और न तो उन्हें नाश किया, और न अपने साम्हने से निकाल दिया।
नहेमायाह 9:18
वरन जब उन्होंने बछड़ा ढालकर कहा, कि तुम्हारा परमेश्वर जो तुम्हें मिस्र देश से छुड़ा लाया है, वह यही है, और तेरा बहुत तिरस्कार किया,
नहेमायाह 9:31
तौभी तू ने जो अतिदयालु है, उनका अन्त नहीं कर डाला और न उन को त्याग दिया, क्योंकि तू अनुग्रहकारी और दयालु ईश्वर है।
भजन संहिता 106:43
बारम्बार उसने उन्हें छुड़ाया, परन्तु वे उसके विरुद्ध युक्ति करते गए, और अपने अधर्म के कारण दबते गए।
भजन संहिता 123:2
देख, जैसे दासों की आंखें अपने स्वामियों के हाथ की ओर, और जैसे दासियों की आंखें अपनी स्वामिनी के हाथ की ओर लगी रहती है, वैसे ही हमारी आंखें हमारे परमेश्वर यहोवा की ओर उस समय तक लगी रहेंगी, जब तक वह हम पर अनुग्रह न करे॥
यशायाह 17:7
उस समय मनुष्य अपने कर्ता की ओर दृष्टि करेगा, और उसकी आंखें इस्राएल के पवित्र की ओर लगी रहेंगी;
यशायाह 45:22
हे पृथ्वी के दूर दूर के देश के रहने वालो, तुम मेरी ओर फिरो और उद्धार पाओ! क्योंकि मैं ही ईश्वर हूं और दूसरा कोई नहीं है।
यिर्मयाह 31:20
क्या एप्रैम मेरा प्रिय पुत्र नहीं है? क्या वह मेरा दुलारा लड़का नहीं है? जब जब मैं उसके विरुद्ध बातें करता हूं, तब तब मुझे उसका स्मरण हो आता है। इसलिये मेरा मन उसके कारण भर आता है; और मैं निश्चय उस पर दया करूंगा, यहोवा की यही वाणी है।
होशे 4:11
वेश्यागमन और दाखमधु और ताजा दाखमधु, ये तीनों बुद्धि को भ्रष्ट करते हैं।
निर्गमन 32:6
और दूसरे दिन लोगों ने तड़के उठ कर होमबलि चढ़ाए, और मेलबलि ले आए; फिर बैठकर खाया पिया, और उठ कर खेलने लगे॥