Ezekiel 22:26 in Hindi

Hindi Hindi Bible Ezekiel Ezekiel 22 Ezekiel 22:26

Ezekiel 22:26
उसके याजकों ने मेरी व्यवस्था का अर्थ खींच खांचकर लगाया है, और मेरी पवित्र वस्तुओं को अपवित्र किया है; उन्होंने पवित्र अपवित्र का कुछ भेद नहीं माना, और न औरों को शुद्ध-अशुद्ध का भेद सिखाया है, और वे मेरे विश्राम दिनों के विषय में निश्चिन्त रहते हैं, जिस से मैं उनके बीच अपवित्र ठहरता हूँ।

Ezekiel 22:25Ezekiel 22Ezekiel 22:27

Ezekiel 22:26 in Other Translations

King James Version (KJV)
Her priests have violated my law, and have profaned mine holy things: they have put no difference between the holy and profane, neither have they shewed difference between the unclean and the clean, and have hid their eyes from my sabbaths, and I am profaned among them.

American Standard Version (ASV)
Her priests have done violence to my law, and have profaned my holy things: they have made no distinction between the holy and the common, neither have they caused men to discern between the unclean and the clean, and have hid their eyes from my sabbaths, and I am profaned among them.

Bible in Basic English (BBE)
Her priests have been acting violently against my law; they have made my holy things unclean: they have made no division between what is holy and what is common, and they have not made it clear that the unclean is different from the clean, and their eyes have been shut to my Sabbaths, and I am not honoured among them.

Darby English Bible (DBY)
her priests do violence to my law, and profane my holy things: they put no difference between the holy and profane, neither do they make known [the difference] between the unclean and the clean, and they hide their eyes from my sabbaths, and I am profaned among them.

World English Bible (WEB)
Her priests have done violence to my law, and have profaned my holy things: they have made no distinction between the holy and the common, neither have they caused men to discern between the unclean and the clean, and have hid their eyes from my Sabbaths, and I am profaned among them.

Young's Literal Translation (YLT)
Its priests have wronged My law, And they pollute My holy things, Between holy and common they have not made separation, And between the unclean and the clean they have not made known, And from my sabbaths they have hidden their eyes, And I am pierced in their midst.

difference
Her
כֹּהֲנֶ֜יהָkōhănêhākoh-huh-NAY-ha
priests
have
חָמְס֣וּḥomsûhome-SOO
violated
my
תוֹרָתִי֮tôrātiytoh-ra-TEE
law,
and
have
וַיְחַלְּל֣וּwayḥallĕlûvai-ha-leh-LOO
profaned
things:
holy
קָדָשַׁי֒qādāšayka-da-SHA
mine
between
holy
the
profane,
בֵּֽיןbênbane
and
קֹ֤דֶשׁqōdešKOH-desh

לְחֹל֙lĕḥōlleh-HOLE
difference
no
לֹ֣אlōʾloh
put
they
הִבְדִּ֔ילוּhibdîlûheev-DEE-loo
have
וּבֵיןûbênoo-VANE
between
the
unclean
הַטָּמֵ֥אhaṭṭāmēʾha-ta-MAY
clean,
the
לְטָה֖וֹרlĕṭāhôrleh-ta-HORE
and
neither
לֹ֣אlōʾloh
shewed
have
they
הוֹדִ֑יעוּhôdîʿûhoh-DEE-oo
sabbaths,
my
from
וּמִשַׁבְּתוֹתַי֙ûmišabbĕtôtayoo-mee-sha-beh-toh-TA
and
hid
הֶעְלִ֣ימוּheʿlîmûheh-LEE-moo
have
eyes
their
עֵֽינֵיהֶ֔םʿênêhemay-nay-HEM
and
I
am
profaned
וָאֵחַ֖לwāʾēḥalva-ay-HAHL
among
בְּתוֹכָֽם׃bĕtôkāmbeh-toh-HAHM

Cross Reference

लैव्यवस्था 10:10
जिस से तुम पवित्र और अपवित्र में, और शुद्ध और अशुद्ध में अन्तर कर सको ;

1 शमूएल 2:12
एली के पुत्र तो लुच्चे थे; उन्होंने यहोवा को न पहिचाना।

यिर्मयाह 2:8
याजकों ने भी नहीं पूछा कि यहोवा कहां है; जो व्यवस्था सिखाते थे वे भी मुझ को न जानते थे; चरवाहों ने भी मुझ से बलवा किया; भविष्यद्वक्ताओं ने बाल देवता के नाम से भविष्यद्वाणी की और निष्फल बातों के पीछे चले।

यहेजकेल 22:8
तू ने मेरी पवित्र वस्तुओं को तुच्छ जाना, और मेरे विश्रामदिनों को अपवित्र किया है।

यहेजकेल 44:23
वे मेरी प्रजा को पवित्र अपवित्र का भेद सिखाया करें, और शुद्ध अशुद्ध का अन्तर बताया करें।

मलाकी 2:8
परन्तु तुम लोग धर्म के मार्ग से ही हट गए; तुम बहुतों के लिये व्यवस्था के विषय में ठोकर का कारण हुए; तुम ने लेवी की वाचा को तोड़ दिया है, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।

यहेजकेल 36:20
परन्तु जब वे उन जातियों में पहुंचे जिन में वे पहुंचाए गए, तब उन्होंने मेरे पवित्र नाम को अपवित्र ठहराया, क्योंकि लोग उनके विषय में यह कहने लगे, ये यहोवा की प्रजा हैं, परन्तु उसके देश से निकाले गए हैं।

1 शमूएल 2:22
और एली तो अति बूढ़ा हो गया था, और उसने सुना कि मेरे पुत्र सारे इस्राएल से कैसा कैसा व्यवहार करते हैं, वरन मिलापवाले तम्बू के द्वार पर सेवा करने वाली स्त्रियों के संग कुकर्म भी करते हैं।

रोमियो 2:24
क्योंकि तुम्हारे कारण अन्यजातियों में परमेश्वर के नाम की निन्दा की जाती है जैसा लिखा भी है।

मलाकी 2:1
और अब हे याजको, यह आज्ञा तुम्हारे लिये है।

मलाकी 1:6
पुत्र पिता का, और दास स्वामी का आदर करता है। यदि मैं पिता हूं, तो मेरा आदर मानना कहां है? और यदि मैं स्वामी हूं, तो मेरा भय मानना कहां? सेनाओं का यहोवा, तुम याजकों से भी जो मेरे नाम का अपमान करते हो यही बात पूछता है। परन्तु तुम पूछते हो, हम ने किस बात में तेरे नाम का अपमान किया है? तुम मेरी वेदी पर अशुद्ध भोजन चढ़ाते हो।

हाग्गै 2:11
सेनाओं का यहोवा यों कहता है: याजकों से इस बात की व्यवस्था पूछ,

सपन्याह 3:3
उसके हाकिम गरजने वाले सिंह ठहरे; उसके न्यायी सांझ को आहेर करने वाले हुंडार हैं जो बिहान के लिये कुछ नहीं छोड़ते।

लैव्यवस्था 11:47
कि शुद्ध अशुद्ध और भक्षय और अभक्षय जीवधारियों में भेद किया जाए॥

लैव्यवस्था 20:25
इस कारण तुम शुद्ध और अशुद्ध पशुओं में, और शुद्ध और अशुद्ध पक्षियों में भेद करना; और कोई पशु वा पक्षी वा किसी प्रकार का भूमि पर रेंगने वाला जीवजन्तु क्यों न हो, जिस को मैं ने तुम्हारे लिये अशुद्ध ठहराकर वजिर्त किया है, उससे अपने आप को अशुद्ध न करना।

लैव्यवस्था 22:2
हारून और उसके पुत्रों से कह, कि इस्त्राएलियों की पवित्र की हुई वस्तुओं से जिन को वे मेरे लिये पवित्र करते हैं न्यारे रहें, और मेरे पवित्र नाम को अपवित्र न करें, मैं यहोवा हूं।

1 शमूएल 2:29
इसलिये मेरे मेलबलि और अन्नबलि जिन को मैं ने अपने धाम में चढ़ाने की आज्ञा दी है, उन्हें तुम लोग क्यों पांव तले रौंदते हो? और तू क्योंअपने पुत्रों का आदर मेरे आदर से अधिक करता है, कि तुम लोग मेरी इस्राएली प्रजा की अच्छी से अच्छी भेंटें खा खाके मोटे हो जाओ?

यिर्मयाह 2:26
जैसे चोर पकड़े जाने पर लज्जित होता है, वैसे ही इस्राएल का घराना राजाओं, हाकिमों, याजकों और भविष्यद्वक्ताओं समेत लज्जित होगा।

यिर्मयाह 15:19
यह सुनकर यहोवा ने योंकहा, यदि तू फिरे, तो मैं फिर से तुझे अपने साम्हने खड़ा करूंगा। यदि तू अनमोल को कहे और निकम्मे को न कहे, तब तू मेरे मुख के समान होगा। वे लोग तेरी ओर फिरेंगे, परन्तु तू उनकी ओर न फिरना।

विलापगीत 4:13
यह उसके भविष्यद्वक्ताओं के पापों और उसके याजकों के अधर्म के कामों के कारण हुआ है; क्योंकि वे उसके बीच धर्मियों की हत्या करते आए हैं।

यहेजकेल 20:12
फिर मैं ने उनके लिये अपने विश्रामदिन ठहराए जो मेरे और उनके बीच चिन्ह ठहरें; कि वे जानें कि मैं यहोवा उनका पवित्र करने वाला हूँ।

मीका 3:11
उसके प्रधान घूस ले ले कर विचार करते, और याजक दाम ले ले कर व्यवस्था देते हैं, और भविष्यद्वक्ता रूपये के लिये भावी कहते हैं; तौभी वे यह कहकर यहोवा पर भरोसा रखते हैं, यहोवा हमारे बीच में है, इसलिये कोई विपत्ति हम पर न आएगी।

लैव्यवस्था 10:1
तब नादाब और अबीहू नामक हारून के दो पुत्रों ने अपना अपना धूपदान लिया, और उन में आग भरी, और उस में धूप डालकर उस ऊपरी आग की जिसकी आज्ञा यहोवा ने नहीं दी थी यहोवा के सम्मुख आरती दी।