Ezekiel 2:6 in Hindi

Hindi Hindi Bible Ezekiel Ezekiel 2 Ezekiel 2:6

Ezekiel 2:6
और हे मनुष्य के सन्तान, तू उन से न डरना; चाहे तुझे कांटों, ऊंटकटारों और बिच्छुओं के बीच भी रहना पड़े, तौभी उनके वचनों से न डरना; यद्यपि वे बलवई घराने के हैं, तौभी न तो उनके वचनों से डरना, और न उनके मुंह देख कर तेरा मन कच्चा हो।

Ezekiel 2:5Ezekiel 2Ezekiel 2:7

Ezekiel 2:6 in Other Translations

King James Version (KJV)
And thou, son of man, be not afraid of them, neither be afraid of their words, though briers and thorns be with thee, and thou dost dwell among scorpions: be not afraid of their words, nor be dismayed at their looks, though they be a rebellious house.

American Standard Version (ASV)
And thou, son of man, be not afraid of them, neither be afraid of their words, though briers and thorns are with thee, and thou dost dwell among scorpions: be not afraid of their words, nor be dismayed at their looks, though they are a rebellious house.

Bible in Basic English (BBE)
And you, son of man, have no fear of them or of their words, even if sharp thorns are round you and you are living among scorpions: have no fear of their words and do not be overcome by their looks, for they are an uncontrolled people.

Darby English Bible (DBY)
And thou, son of man, be not afraid of them, and be not afraid of their words; for briars and thorns are with thee, and thou dwellest among scorpions: be not afraid of their words, and be not dismayed at their faces; for they are a rebellious house.

World English Bible (WEB)
You, son of man, don't be afraid of them, neither be afraid of their words, though briers and thorns are with you, and you do dwell among scorpions: don't be afraid of their words, nor be dismayed at their looks, though they are a rebellious house.

Young's Literal Translation (YLT)
`And thou, son of man, thou art not afraid of them, yea, of their words thou art not afraid, for briers and thorns are with thee, and near scorpions thou art dwelling, of their words thou art not afraid, and of their faces thou art not affrighted, for they `are' a rebellious house,

be
be
וְאַתָּ֣הwĕʾattâveh-ah-TA
And
בֶןbenven
thou,
son
אָ֠דָםʾādomAH-dome
of
man,

אַלʾalal
not
תִּירָ֨אtîrāʾtee-RA
afraid
be
they
מֵהֶ֜םmēhemmay-HEM
words,
their
וּמִדִּבְרֵיהֶ֣םûmiddibrêhemoo-mee-deev-ray-HEM
of
neither
them,
אַלʾalal
of
תִּירָ֗אtîrāʾtee-RA
afraid
כִּ֣יkee
be
though
סָרָבִ֤יםsārābîmsa-ra-VEEM
briers
and
וְסַלּוֹנִים֙wĕsallônîmveh-sa-loh-NEEM
thorns
with
among
אוֹתָ֔ךְʾôtākoh-TAHK
scorpions:
thou
וְאֶלwĕʾelveh-EL
and
עַקְרַבִּ֖יםʿaqrabbîmak-ra-BEEM
thee,
אַתָּ֣הʾattâah-TA
dwell
dost
words,
יוֹשֵׁ֑בyôšēbyoh-SHAVE
their
מִדִּבְרֵיהֶ֤םmiddibrêhemmee-deev-ray-HEM
of

afraid
אַלʾalal
not
תִּירָא֙tîrāʾtee-RA
be
at
וּמִפְּנֵיהֶ֣םûmippĕnêhemoo-mee-peh-nay-HEM
their
looks,
nor
אַלʾalal
dismayed
תֵּחָ֔תtēḥāttay-HAHT
be
כִּ֛יkee
though
house.
a
בֵּ֥יתbêtbate
rebellious
מְרִ֖יmĕrîmeh-REE
הֵֽמָּה׃hēmmâHAY-ma

Cross Reference

मीका 7:4
उन में से जो सब से उत्तम है, जो सब से सीधा है, वह कांटे वाले बाड़े से भी बुरा है। तेरे पहरूओं का कहा हुआ दिन, अर्थात तेरे दण्ड का दिन आ गया है। अब वे शीघ्र चौंधिया जाएंगे।

यिर्मयाह 1:17
इसलिये तू अपनी कमर कस कर उठ; और जो कुछ कहने की मैं तुझे आज्ञा दूं वही उन से कह। तू उनके मुख को देख कर न घबराना, ऐसा न हो कि मैं तुझे उनके साम्हने घबरा दूं।

यिर्मयाह 1:8
तू उनके मुख को देखकर मत डर, क्योंकि तुझे छुड़ाने के लिये मैं तेरे साथ हूँ, यहोवा की यही वाणी है।

2 शमूएल 23:6
परन्तु ओछे लोग सब के सब निकम्मी झाड़ियों के समान हैं जो हाथ से पकड़ी नहीं जातीं;

यशायाह 9:18
क्योंकि दुष्टता आग की नाईं धधकती है, वह ऊंटकटारों और कांटों को भस्म करती है, वरन वह घने वन की झाड़ियों में आग लगाती है और वह धुंआ में चकरा चकराकर ऊपर की ओर उठती है।

यशायाह 51:12
मैं, मैं ही तेरा शान्तिदाता हूं; तू कौन है जो मरने वाले मनुष्य से, और घास के समान मुर्झाने वाले आदमी से डरता है,

लूका 10:19
देखो, मैने तुम्हे सांपों और बिच्छुओं को रौंदने का, और शत्रु की सारी सामर्थ पर अधिकार दिया है; और किसी वस्तु से तुम्हें कुछ हानि न होगी।

इफिसियों 6:19
और मेरे लिये भी, कि मुझे बोलने के समय ऐसा प्रबल वचन दिया जाए, कि मैं हियाव से सुसमाचार का भेद बता सकूं जिस के लिये मैं जंजीर से जकड़ा हुआ राजदूत हूं।

फिलिप्पियों 1:28
और किसी बात में विरोधियों से भय नहीं खाते यह उन के लिये विनाश का स्पष्ट चिन्ह है, परन्तु तुम्हारे लिये उद्धार का, और यह परमेश्वर की ओर से है।

2 तीमुथियुस 1:7
क्योंकि परमेश्वर ने हमें भय की नहीं पर सामर्थ, और प्रेम, और संयम की आत्मा दी है।

इब्रानियों 11:27
विश्वास ही से राजा के क्रोध से न डर कर उस ने मिसर को छोड़ दिया, क्योंकि वह अनदेखे को मानों देखता हुआ दृढ़ रहा।

1 पतरस 3:14
और यदि तुम धर्म के कारण दुख भी उठाओ, तो धन्य हो; पर उन के डराने से मत डरो, और न घबराओ।

प्रकाशित वाक्य 9:3
और उस धुएं में से पृथ्वी पर टिड्डियाँ निकलीं, और उन्हें पृथ्वी के बिच्छुओं की सी शक्ति दी गई।

प्रेरितों के काम 4:29
अब, हे प्रभु, उन की धमकियों को देख; और अपने दासों को यह वरदान दे, कि तेरा वचन बड़े हियाव से सुनाएं।

प्रेरितों के काम 4:19
परन्तु पतरस और यूहन्ना ने उन को उत्तर दिया, कि तुम ही न्याय करो, कि क्या यह परमेश्वर के निकट भला है, कि हम परमेश्वर की बात से बढ़कर तुम्हारी बात मानें।

नीतिवचन 30:13
एक पीढ़ी के लोग ऐसे हैं उनकी दृष्टि क्या ही घमण्ड से भरी रहती है, और उनकी आंखें कैसी चढ़ी हुई रहती हैं।

यशायाह 51:7
हे धर्म के जानने वालो, जिनके मन में मेरी व्यवस्था है, तुम कान लगाकर मेरी सुनो; मनुष्यों की नामधराई से मत डरो, और उनके निन्दा करने से विस्मित न हो।

यिर्मयाह 6:28
वे सब बहुत ही हटी हैं, वे लुतराई करते फिरते हैं; उन सभों की चाल बिगड़ी है, वे निरा ताम्बा और लोहा ही हैं।

यिर्मयाह 18:18
तब वे कहने लगे, चलो, यिर्मयाह के विरुद्ध युक्ति करें, क्योंकि न याजक से व्यवस्था, न ज्ञानी से सम्मति, न भविष्यद्वक्ता से वचन दूर होंगे। आओ, हम उसकी कोई बात पकड़ कर उसको नाश कराएं और फिर उसकी किसी बात पर ध्यान न दें।

यहेजकेल 3:8
देख, मैं तेरे मुख को उनके मुख के साम्हने, और तेरे माथे को उनके माथे के साम्हने, ढीठ कर देता हूँ।

यहेजकेल 3:26
और मैं तेरी जीभ तेरे तालू से लगाऊंगा; जिस से तू मौन रह कर उनका डांटने वाला न हो, क्योंकि वे बलवई घराने के हैं।

यहेजकेल 28:24
और इस्राएल के घराने के चारों ओर की जितनी जातियां उनके साथ अभिमान का बर्ताव करती हैं, उन में से कोई उनका चुभने वाला काँटा वा बेधने वाला शूल फिर न ठहरेगी; तब वे जान लेंगी कि मैं परमेश्वर यहोवा हूँ।

आमोस 7:10
तब बेतेल के याजक अमस्याह ने इस्राएल के राजा यारोबाम के पास कहला भेजा, कि, आमोस ने इस्राएल के घराने के बीच में तुझ से राजद्रोह की गोष्ठी की है; उसके सारे वचनों को देश नहीं सह सकता।

मीका 3:8
परन्तु मैं तो यहोवा की आत्मा से शक्ति, न्याय और पराक्रम पाकर परिपूर्ण हूं कि मैं याकूब को उसका अपराध और इस्राएल को उसका पाप जता सकूं।

मत्ती 10:28
जो शरीर को घात करते हैं, पर आत्मा को घात नहीं कर सकते, उन से मत डरना; पर उसी से डरो, जो आत्मा और शरीर दोनों को नरक में नाश कर सकता है।

लूका 12:4
परन्तु मैं तुम से जो मेरे मित्र हो कहता हूं, कि जो शरीर को घात करते हैं परन्तु उसके पीछे और कुछ नहीं कर सकते उन से मत डरो।

प्रेरितों के काम 4:13
जब उन्होंने पतरस और यूहन्ना का हियाव देखा, ओर यह जाना कि ये अनपढ़ और साधारण मनुष्य हैं, तो अचम्भा किया; फिर उन को पहचाना, कि ये यीशु के साथ रहे हैं।

2 राजा 1:15
तब यहोवा के दूत ने उलिय्याह से कहा, उसके संग नीचे जा, उस से पत डर। तब एलिय्याह उठ कर उसके संग राजा के पास नीचे गया।