Ezekiel 1:4
जब मैं देखने लगा, तो क्या देखता हूँ कि उत्तर दिशा से बड़ी घटा, और लहराती हुई आग सहित बड़ी आंधी आ रही है; और घटा के चारों ओर प्रकाश और आग के बीचों-बीच से झलकाया हुआ पीतल सा कुछ दिखाई देता है।
Ezekiel 1:4 in Other Translations
King James Version (KJV)
And I looked, and, behold, a whirlwind came out of the north, a great cloud, and a fire infolding itself, and a brightness was about it, and out of the midst thereof as the colour of amber, out of the midst of the fire.
American Standard Version (ASV)
And I looked, and, behold, a stormy wind came out of the north, a great cloud, with a fire infolding itself, and a brightness round about it, and out of the midst thereof as it were glowing metal, out of the midst of the fire.
Bible in Basic English (BBE)
And, looking, I saw a storm-wind coming out of the north, a great cloud with flames of fire coming after one another, and a bright light shining round about it and in the heart of it was something coloured like electrum.
Darby English Bible (DBY)
And I looked, and behold, a stormy wind came out of the north, a great cloud, and a fire infolding itself, and a brightness was about it, and out of the midst thereof as the look of glowing brass, out of the midst of the fire.
World English Bible (WEB)
I looked, and, behold, a stormy wind came out of the north, a great cloud, with flashing lightning, and a brightness round about it, and out of the midst of it as it were glowing metal, out of the midst of the fire.
Young's Literal Translation (YLT)
And I look, and lo, a tempestuous wind is coming from the north, a great cloud, and fire catching itself, and brightness to it round about, and out of its midst as the colour of copper, out of the midst of the fire.
| And I looked, | וָאֵ֡רֶא | wāʾēreʾ | va-A-reh |
| and, behold, | וְהִנֵּה֩ | wĕhinnēh | veh-hee-NAY |
| whirlwind a | ר֨וּחַ | rûaḥ | ROO-ak |
| סְעָרָ֜ה | sĕʿārâ | seh-ah-RA | |
| came | בָּאָ֣ה | bāʾâ | ba-AH |
| out of | מִן | min | meen |
| north, the | הַצָּפ֗וֹן | haṣṣāpôn | ha-tsa-FONE |
| a great | עָנָ֤ן | ʿānān | ah-NAHN |
| cloud, | גָּדוֹל֙ | gādôl | ɡa-DOLE |
| fire a and | וְאֵ֣שׁ | wĕʾēš | veh-AYSH |
| infolding itself, | מִתְלַקַּ֔חַת | mitlaqqaḥat | meet-la-KA-haht |
| brightness a and | וְנֹ֥גַֽהּ | wĕnōgah | veh-NOH-ɡa |
| was about | ל֖וֹ | lô | loh |
| midst the of out and it, | סָבִ֑יב | sābîb | sa-VEEV |
| colour the as thereof | וּמִ֨תּוֹכָ֔הּ | ûmittôkāh | oo-MEE-toh-HA |
| of amber, | כְּעֵ֥ין | kĕʿên | keh-ANE |
| midst the of out | הַחַשְׁמַ֖ל | haḥašmal | ha-hahsh-MAHL |
| of the fire. | מִתּ֥וֹךְ | mittôk | MEE-toke |
| הָאֵֽשׁ׃ | hāʾēš | ha-AYSH |
Cross Reference
यहेजकेल 8:2
और मैं ने देखा कि आग का सा एक रूप दिखई देता है; उसकी कमर से नीचे की ओर आग है, और उसकी कमर से ऊपर की ओर झलकाए हुए पीतल की झलक सी कुछ है।
यहेजकेल 1:27
और उसकी मानो कमर से ले कर ऊपर की ओर मुझे झलकाया हुआ पीतल सा दिखाई पड़ा, और उसके भीतर और चारों ओर आग सी दिखाई पड़ती थी; फिर उस मनुष्य की कमर से ले कर नीचे की ओर भी मुझे कुछ आग सी दिखाई पड़ती थी; और उसके चारों ओर प्रकाश था।
यिर्मयाह 23:19
वा किस ने ध्यान देकर मेरा वचन सुना है? देखो, यहोवा की जलजलाहट का प्रचण्ड बवण्डर और आंधी चलने लगी है; और उसका झोंका दुष्टों के सिर पर जोर से लगेगा।
यिर्मयाह 25:32
सेनाओं का यहोवा यों कहता है, देखो, विपत्ति एक जाति से दूसरी जाति में फैलेगी, और बड़ी आंधी पृथ्वी की छोर से उठेगी!
यशायाह 21:1
समुद्र के पास के जंगल के विषय भारी वचन। जैसे दक्खिनी प्रचण्ड बवण्डर चला आता है, वह जंगल से अर्थात डरावने देश से निकट आ रहा है।
यहेजकेल 10:2
तब यहोवा ने उस सन के वस्त्र पहिने हुए पुरुष से कहा, घूमने वाले पहियों के बीच करूबों के नीचे जा और अपनी दोनों मुट्ठियों को करूबों के बीच के अंगारों से भर कर नगर पर छितरा दे। सो वह मेरे देखते देखते उनके बीच में गया।
यहेजकेल 10:8
करूबों के पंखों के नीचे तो मनुष्य का हाथ सा कुछ दिखाई देता था।
नहूम 1:3
यहोवा विलम्ब से क्रोध करने वाला और बड़ा शक्तिमान है; वह दोषी को किसी प्रकार निर्दोष न ठहराएगा॥ यहोवा बवंडर और आंधी में हो कर चलता है, और बादल उसके पांवों की धूलि है।
हबक्कूक 1:8
उनके घोड़े चीतों से भी अधिक वेग चलने वाले हैं, और सांझ को आहेर करने वाले हुंडारों से भी अधिक क्रूर हैं; उनके सवार दूर दूर कूदते-फांदते आते हैं। हां, वे दूर से चले आते हैं; और आहेर पर झपटने वाले उकाब की नाईं झपट्टा मारते हैं।
हबक्कूक 3:3
ईश्वर तेमान से आया, पवित्र ईश्वर परान पर्वत से आ रहा है। उसका तेज आकाश पर छाया हुआ है, और पृथ्वी उसकी स्तुति से परिपूर्ण हो गई है॥
इब्रानियों 12:29
क्योंकि हमारा परमेश्वर भस्म करने वाली आग है॥
प्रकाशित वाक्य 1:15
और उसके पांव उत्तम पीतल के समान थे जो मानो भट्टी में तपाए गए हों; और उसका शब्द बहुत जल के शब्द की नाईं था।
यिर्मयाह 25:9
इसलिये सुनो, मैं उत्तर में रहने वाले सब कुलों को बुलाऊंगा, और अपने दास बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर को बुलवा भेजूंगा; और उन सभों को इस देश और इसके निवासियों के विरुद्ध और इसके आस पास की सब जातियों के विरुद्ध भी ले आऊंगा; और इन सब देशों का मैं सत्यानाश कर के उन्हें ऐसा उजाड़ दूंगा कि लोग इन्हें देख कर ताली बजाएंगे; वरन ये सदा उजड़े ही रहेंगे, यहोवा की यही वाणी है।
यिर्मयाह 6:1
हे बिन्यामीनियो, यरूशलेम में से अपना अपना सामान ले कर भागो! तकोआ में नरसिंगा फूंको, और बेथक्केरेम पर झण्डा ऊंचा करो; क्योंकि उत्तर की दिशा से आने वाली विपत्ति बड़ी और विनाश लाने वाली है।
निर्गमन 24:16
तब यहोवा के तेज ने सीनै पर्वत पर निवास किया, और वह बादल उस पर छ: दिन तक छाया रहा; और सातवें दिन उसने मूसा को बादल के बीच में से पुकारा।
व्यवस्थाविवरण 4:11
तब तुम समीप जा कर उस पर्वत के नीचे खड़े हुए, और वह पहाड़ आग से धधक रहा था, और उसकी लौ आकाश तक पहुंचती थी, और उसके चारों ओर अन्धियारा, और बादल, और घोर अन्धकार छाया हुआ था।
2 इतिहास 5:13
तो जब तुरहियां बजाने वाले और गाने वाले एक स्वर से यहोवा की स्तुति और धन्यवाद करने लगे, और तुरहियां, झांझ आदि बाजे बजाते हुए यहोवा की यह स्तुति ऊंचे शब्द से करने लगे, कि वह भला है और उसकी करुणा सदा की है, तब यहोवा के भवन मे बादल छा गया,
2 इतिहास 7:1
जब सुलैमान यह प्रार्थना कर चुका, तब स्वर्ग से आग ने गिर कर होमबलियों तथा और बलियों को भस्म किया, और यहोवा का तेज भवन में भर गया।
भजन संहिता 18:11
उसने अन्धियारे को अपने छिपने का स्थान और अपने चारों ओर मेघों के अन्धकार और आकाश की काली घटाओं का मण्डप बनाया।
भजन संहिता 50:3
हमारा परमेश्वर आएगा और चुपचाप न रहेगा, आग उसके आगे आगे भस्म करती जाएगी; और उसके चारों ओर बड़ी आंधी चलेगी।
भजन संहिता 97:2
बादल और अन्धकार उसके चारों ओर हैं; उसके सिंहासन का मूल धर्म और न्याय है।
भजन संहिता 104:3
जो अपनी अटारियों की कड़ियां जल में धरता है, और मेघों को अपना रथ बनाता है, और पवन के पंखों पर चलता है,
यशायाह 19:1
मिस्र के विषय में भारी भविष्यवाणी। देखो, यहोवा शीघ्र उड़ने वाले बादल पर सवार हो कर मिस्र में आ रहा है;
यिर्मयाह 1:13
फिर यहोवा का वचन दूसरी बार मेरे पास पहंचा, और उसने पूछा, तुझे क्या दिखाई पड़ता है? मैं ने कहा, मुझे उबलता हुआ एक हण्डा दिखाई पड़ता है जिसका मुंह उत्तर दिशा की ओर से है।
यिर्मयाह 4:6
सिय्योन के मार्ग में झण्डा खड़ा करो, अपना सामान बटोर के भागो, खड़े मत रहो, क्योंकि मैं उत्तर की दिशा से विपत्ति और सत्यानाश ले आया चाहता हूँ।
निर्गमन 19:16
जब तीसरा दिन आया तब भोर होते बादल गरजने और बिजली चमकने लगी, और पर्वत पर काली घटा छा गई, फिर नरसिंगे का शब्द बड़ा भरी हुआ, और छावनी में जितने लोग थे सब कांप उठे।