Acts 9:6
परन्तु अब उठकर नगर में जा, और जो कुछ करना है, वह तुझ से कहा जाएगा।
Acts 9:6 in Other Translations
King James Version (KJV)
And he trembling and astonished said, Lord, what wilt thou have me to do? And the Lord said unto him, Arise, and go into the city, and it shall be told thee what thou must do.
American Standard Version (ASV)
but rise, and enter into the city, and it shall be told thee what thou must do.
Bible in Basic English (BBE)
But get up, and go into the town, and it will be made clear to you what you have to do.
Darby English Bible (DBY)
But rise up and enter into the city, and it shall be told thee what thou must do.
World English Bible (WEB)
But{TR omits "But" } rise up, and enter into the city, and you will be told what you must do."
Young's Literal Translation (YLT)
trembling also, and astonished, he said, `Lord, what dost thou wish me to do?' and the Lord `said' unto him, `Arise, and enter into the city, and it shall be told thee what it behoveth thee to do.'
| And | Τρέμων | tremōn | TRAY-mone |
| he trembling | τε | te | tay |
| and | καὶ | kai | kay |
| astonished | θαμβῶν | thambōn | thahm-VONE |
| said, | εἶπεν | eipen | EE-pane |
| Lord, | κύριε | kyrie | KYOO-ree-ay |
| what | τί | ti | tee |
| thou wilt | μέ | me | may |
| have me to | θέλεις | theleis | THAY-lees |
| do? | ποιῆσαι | poiēsai | poo-A-say |
| And | καὶ | kai | kay |
| the | ὅ | ho | oh |
| Lord | κύριος | kyrios | KYOO-ree-ose |
| unto said | πρός | pros | prose |
| him, | αὐτόν | auton | af-TONE |
| Arise, | ἀνάστηθι | anastēthi | ah-NA-stay-thee |
| and | καὶ | kai | kay |
| go | εἴσελθε | eiselthe | EES-ale-thay |
| into | εἰς | eis | ees |
| the | τὴν | tēn | tane |
| city, | πόλιν | polin | POH-leen |
| and | καὶ | kai | kay |
| told be shall it | λαληθήσεταί | lalēthēsetai | la-lay-THAY-say-TAY |
| thee | σοι | soi | soo |
| what | τί | ti | tee |
| thou | σε | se | say |
| must | δεῖ | dei | thee |
| do. | ποιεῖν | poiein | poo-EEN |
Cross Reference
1 शमूएल 28:5
पलिश्तियों की सेना को देखकर शाऊल डर गया, और उसका मन अत्यन्त भयभीत हो कांप उठा।
प्रेरितों के काम 16:29
तब वह दीया मंगवाकर भीतर लपक गया, और कांपता हुआ पौलुस और सीलास के आगे गिरा।
प्रेरितों के काम 22:10
तब मैने कहा; हे प्रभु मैं क्या करूं प्रभु ने मुझ से कहा; उठकर दमिश्क में जा, और जो कुछ तेरे करने के लिये ठहराया गया है वहां तुझ से सब कह दिया जाएगा।
प्रेरितों के काम 24:25
और जब वह धर्म और संयम और आने वाले न्याय की चर्चा करता था, तो फेलिक्स ने भयमान होकर उत्तर दिया, कि अभी तो जा: अवसर पाकर मैं तुझे फिर बुलाऊंगा।
प्रेरितों के काम 26:16
परन्तु तू उठ, अपने पांवों पर खड़ा हो; क्योंकि मैं ने तुझे इसलिये दर्शन दिया है, कि तुझे उन बातों का भी सेवक और गवाह ठहराऊं, जो तू ने देखी हैं, और उन का भी जिन के लिये मैं तुझे दर्शन दूंगा।
रोमियो 5:20
और व्यवस्था बीच में आ गई, कि अपराध बहुत हो, परन्तु जहां पाप बहुत हुआ, वहां अनुग्रह उस से भी कहीं अधिक हुआ।
रोमियो 7:9
मैं तो व्यवस्था बिना पहिले जीवित था, परन्तु जब आज्ञा आई, तो पाप जी गया, और मैं मर गया।
रोमियो 9:15
क्योंकि वह मूसा से कहता है, मैं जिस किसी पर दया करना चाहूं, उस पर दया करूंगा, और जिस किसी पर कृपा करना चाहूं उसी पर कृपा करूंगा।
रोमियो 10:3
क्योकि वे परमेश्वर की धामिर्कता से अनजान होकर, और अपनी धामिर्कता स्थापन करने का यत्न करके, परमेश्वर की धामिर्कता के आधीन न हुए।
रोमियो 10:20
फिर यशायाह बड़े हियाव के साथ कहता है, कि जो मुझे नहीं ढूंढ़ते थे, उन्होंने मुझे पा लिया: और जो मुझे पूछते भी न थे, उन पर मैं प्रगट हो गया।
गलातियों 1:15
परन्तु परमेश्वर की, जिस ने मेरी माता के गर्भ ही से मुझे ठहराया और अपने अनुग्रह से बुला लिया,
फिलिप्पियों 2:12
सो हे मेरे प्यारो, जिस प्रकार तुम सदा से आज्ञा मानते आए हो, वैसे ही अब भी न केवल मेरे साथ रहते हुए पर विशेष करके अब मेरे दूर रहने पर भी डरते और कांपते हुए अपने अपने उद्धार का कार्य पूरा करते जाओ।
1 तीमुथियुस 1:14
और हमारे प्रभु का अनुग्रह उस विश्वास और प्रेम के साथ जो मसीह यीशु में है, बहुतायत से हुआ।
प्रेरितों के काम 11:13
और उस ने बताया, कि मैं ने एक स्वर्गदूत को अपने घर में खड़ा देखा, जिस ने मुझ से कहा, कि याफा में मनुष्य भेजकर शमौन को जो पतरस कहलाता है, बुलवा ले।
प्रेरितों के काम 10:32
इस लिये किसी को याफा भेजकर शमौन को जो पतरस कहलाता है, बुला; वह समुद्र के किनारे शमौन चमड़े के धन्धा करने वाले के घर में पाहुन है।
प्रेरितों के काम 10:22
उन्होंने कहा; कुरनेलियुस सूबेदार जो धर्मी और परमेश्वर से डरने वाला और सारी यहूदी जाति में सुनामी मनुष्य है, उस ने एक पवित्र स्वर्गदूत से यह चितावनी पाई है, कि तुझे अपने घर बुलाकर तुझ से वचन सुने।
भजन संहिता 25:8
यहोवा भला और सीधा है; इसलिये वह पापियों को अपना मार्ग दिखलाएगा।
भजन संहिता 25:12
वह कौन है जो यहोवा का भय मानता है? यहोवा उसको उसी मार्ग पर जिस से वह प्रसन्न होता है चलाएगा।
भजन संहिता 94:12
हे याह, क्या ही धन्य है वह पुरूष जिस को तू ताड़ना देता है, और अपनी व्यवस्था सिखाता है,
यशायाह 57:18
मैं उसकी चाल देखता आया हूं, तौभी अब उसको चंगा करूंगा; मैं उसे ले चलूंगा और विशेष कर के उसके शोक करने वालों को शान्ति दूंगा।
यशायाह 66:2
यहोवा की यह वाणी है, ये सब वस्तुएं मेरे ही हाथ की बनाई हुई हैं, सो ये सब मेरी ही हैं। परन्तु मैं उसी की ओर दृष्टि करूंगा जो दीन और खेदित मन का हो, और मेरा वचन सुनकर थरथराता हो॥
यहेजकेल 16:6
और जब मैं तेरे पास से हो कर निकला, और तुझे लोहू में लोटते हुए देखा, तब मैं ने तुझ से कहा, हे लोहू में लोटती हुई जीवित रह; हां, तुझ ही से मैं ने कहा, हे लोहू मे लोटती हुई, जीवित रह।
हबक्कूक 3:16
यह सब सुनते ही मेरा कलेजा कांप उठा, मेरे ओंठ थरथराने लगे; मेरी हड्डियां सड़ने लगीं, और मैं खड़े खड़े कांपने लगा। मैं शान्ति से उस दिन की बाट जोहता रहूंगा जब दल बांध कर प्रजा चढ़ाई करे॥
मत्ती 19:30
परन्तु बहुतेरे जो पहिले हैं, पिछले होंगे; और जो पिछले हैं, पहिले होंगे॥
लूका 3:10
और लोगों ने उस से पूछा, तो हम क्या करें?
प्रेरितों के काम 2:37
तब सुनने वालों के हृदय छिद गए, और वे पतरस और शेष प्रेरितों से पूछने लगे, कि हे भाइयो, हम क्या करें?
प्रेरितों के काम 9:15
परन्तु प्रभु ने उस से कहा, कि तू चला जा; क्योंकि यह, तो अन्यजातियों और राजाओं, और इस्त्राएलियों के साम्हने मेरा नाम प्रगट करने के लिये मेरा चुना हुआ पात्र है।
प्रेरितों के काम 10:6
वह शमौन चमड़े के धन्धा करने वाले के यहां पाहुन है, जिस का घर समुद्र के किनारे है।
याकूब 4:6
वह तो और भी अनुग्रह देता है; इस कारण यह लिखा है, कि परमेश्वर अभिमानियों से विरोध करता है, पर दीनों पर अनुग्रह करता है।