2 Kings 19:21 in Hindi

Hindi Hindi Bible 2 Kings 2 Kings 19 2 Kings 19:21

2 Kings 19:21
उसके विषय में यहोवा ने यह वचन कहा है, कि सिय्योन की कुमारी कन्या तुझे तुच्छ जानती और तुझे ठट्ठों में उड़ाती है, यरूशलेम की पुत्री, तुझ पर सिर हिलाती है।

2 Kings 19:202 Kings 192 Kings 19:22

2 Kings 19:21 in Other Translations

King James Version (KJV)
This is the word that the LORD hath spoken concerning him; The virgin the daughter of Zion hath despised thee, and laughed thee to scorn; the daughter of Jerusalem hath shaken her head at thee.

American Standard Version (ASV)
This is the word that Jehovah hath spoken concerning him: The virgin daughter of Zion hath despised thee and laughed thee to scorn; the daughter of Jerusalem hath shaken her head at thee.

Bible in Basic English (BBE)
This is the word which the Lord has said about him: In the eyes of the virgin daughter of Zion you are shamed and laughed at; the daughter of Jerusalem has made sport of you.

Darby English Bible (DBY)
This is the word that Jehovah has spoken against him: The virgin-daughter of Zion despiseth thee, laugheth thee to scorn; The daughter of Jerusalem shaketh her head at thee.

Webster's Bible (WBT)
This is the word that the LORD hath spoken concerning him; The virgin the daughter of Zion hath despised thee, and laughed thee to scorn; the daughter of Jerusalem hath shaken her head at thee.

World English Bible (WEB)
This is the word that Yahweh has spoken concerning him: The virgin daughter of Zion has despised you and ridiculed you; the daughter of Jerusalem has shaken her head at you.

Young's Literal Translation (YLT)
this `is' the word that Jehovah spake concerning him: `Trampled on thee -- laughed at thee, Hath the virgin daughter of Zion Behind thee shaken the head -- Hath the daughter of Jerusalem?

is
זֶ֣הzezeh
and
This
the
הַדָּבָ֔רhaddābārha-da-VAHR
word
אֲשֶׁרʾăšeruh-SHER
that
spoken
דִּבֶּ֥רdibberdee-BER
hath
Lord
יְהוָ֖הyĕhwâyeh-VA
the
עָלָ֑יוʿālāywah-LAV
concerning
despised
hath
בָּזָ֨הbāzâba-ZA
scorn;
to
לְךָ֜lĕkāleh-HA
thee
thee,
לָֽעֲגָ֣הlāʿăgâla-uh-ɡA
laughed
virgin
לְךָ֗lĕkāleh-HA
The
him;
the
daughter
Zion
of
בְּתוּלַת֙bĕtûlatbeh-too-LAHT
at
thee.
בַּתbatbaht
her
head
צִיּ֔וֹןṣiyyônTSEE-yone
hath
shaken
אַֽחֲרֶ֙יךָ֙ʾaḥărêkāah-huh-RAY-HA
daughter
the
רֹ֣אשׁrōšrohsh
of
Jerusalem
הֵנִ֔יעָהhēnîʿâhay-NEE-ah
בַּ֖תbatbaht
יְרֽוּשָׁלִָֽם׃yĕrûšāloimyeh-ROO-sha-loh-EEM

Cross Reference

विलापगीत 2:13
हे यरूशलेम की पुत्री, मैं तुझ से क्या कहूं? मैं तेरी उपमा किस से दूं? हे सिय्योन की कुमारी कन्या, मैं कौन सी वस्तु तेरे समान ठहरा कर तुझे शान्ति दूं? क्योंकि तेरा दु:ख समुद्र सा अपार है; तुझे कौन चंगा कर सकता है?

यिर्मयाह 14:17
तू उन से यह बात कह, मेरी आँखों से दिन रात आंसू लगातार बहते रहें, वे न रुकें क्योंकि मेरे लोगों की कुंवारी बेटी बहुत ही कुचली गई और घायल हुई है।

अय्यूब 16:4
जो तुम्हारी दशा मेरी सी होती, तो मैं भी तुम्हारी सी बातें कर सकता; मैं भी तुम्हारे विरुद्ध बातें जोड़ सकता, और तुम्हारे विरुद्ध सिर हिला सकता।

भजन संहिता 22:7
वह सब जो मुझे देखते हैं मेरा ठट्ठा करते हैं, और ओंठ बिचकाते और यह कहते हुए सिर हिलाते हैं,

भजन संहिता 109:25
मेरी तो उन लोगों से नामधराई होती है; जब वे मुझे देखते, तब सिर हिलाते हैं॥

विलापगीत 2:15
सब बटोही तुझ पर ताली बजाते हैं; वे यरूशलेम की पुत्री पर यह कह कर ताली बजाते और सिर हिलाते हैं, क्या यह वही नगरी है जिसे परमसुन्दरी और सारी पृथ्वी के हर्ष का कारण कहते थे?

मत्ती 27:39
और आने जाने वाले सिर हिला हिलाकर उस की निन्दा करते थे।

जकर्याह 9:9
हे सिय्योन बहुत ही मगन हो। हे यरूशलेम जयजयकार कर! क्योंकि तेरा राजा तेरे पास आएगा; वह धर्मी और उद्धार पाया हुआ है, वह दीन है, और गदहे पर वरन गदही के बच्चे पर चढ़ा हुआ आएगा।

मीका 4:8
और हे एदेर के गुम्मट, हे सिय्योन की पहाड़ी, पहिली प्रभुता अर्थात यरूशलेम का राज्य तुझे मिलेगा॥

आमोस 5:2
इस्राएल की कुमारी कन्या गिर गई, और फिर उठ न सकेगी; वह अपनी ही भूमि पर पटक दी गई है, और उसका उठाने वाला कोई नहीं॥

विलापगीत 4:21
हे एदोम की पुत्री, तू जो ऊज देश में रहती है, हषिर्त और आनन्दित रह; परन्तु यह कटोरा तुझ तक भी पहुंचेगा, और तू मतवाली हो कर अपने आप को नंगा करेगी।

विलापगीत 1:15
यहोवा ने मेरे सब पराक्रमी पुरुषों को तुच्छ जाना; उसने नियत पर्व का प्रचार कर के लोगों को मेरे विरुद्ध बुलाया कि मेरे जवानों को पीस डालें; यहूदा की कुमारी कन्या को यहोवा ने मानो कोल्हू में पेरा है।

यिर्मयाह 46:11
हे मिस्र की कुमारी कन्या, गिलाद को जा कर बलसान औषधि ले; तू व्यर्थ ही बहुत इलाज करती है, तू चंगी नहीं होगी!

भजन संहिता 137:8
हे बाबुल तू जो उजड़ने वाली है, क्या ही धन्य वह होगा, जो तुझ से ऐसा बर्ताव करेगा जैसा तू ने हम से किया है!

यशायाह 1:8
और सिय्योन की बेटी दाख की बारी में की झोंपड़ी की नाईं छोड़ दी गई है, वा ककड़ी के खेत में की छपरिया या घिरे हुए नगर के समान अकेली खड़ी है।

यशायाह 23:10
हे तर्शीश के निवासियों नील नदी की नाईं अपने देश में फैल जाओ; अब कुछ बन्धन नहीं रहा।

यशायाह 23:12
और उसने कहा है, हे सीदोन, हे भ्रष्ट की हुई कुमारी, तू फिर प्रसन्न होने की नहीं; उठ, पार हो कर कित्तियों के पास जा, परन्तु वहां भी तुझे चैन न मिलेगा॥

यशायाह 37:21
तब आमोस के पुत्र यशायाह ने हिजकिय्याह के पास यह कहला भेजा, इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यों कहता है, तू ने जो अश्शूर के राजा सन्हेरीब के विषय में मुझ से प्रार्थना की है,

यशायाह 47:1
हे बाबुल की कुमारी बेटी, उतर आ और धूलि पर बैठ; हे कसदियों की बेटी तू बिना सिंहासन भूमि पर बैठ! क्योंकि तू अब फिर कोमल और सुकुमार न कहलाएगी।

यशायाह 47:5
हे कसदियों की बेटी, चुपचाप बैठी रह और अन्धियारे में जा; क्योंकि तू अब राज्य राज्य की स्वामिन न कहलाएगी।

यिर्मयाह 18:13
इस कारण प्रभु यहोवा यों कहता है, अन्यजातियों से पूछ कि ऐसी बातें क्या कभी किसी के सुनने में आई है? इस्राएल की कुमारी ने जो काम किया है उसके सुनने से रोम रोम खड़े हो जाते हैं।

यिर्मयाह 31:4
हे इस्राएली कुमारी कन्या! मैं तुझे फिर बसाऊंगा; वहां तू फिर सिंगार कर के डफ बजाने लगेगी, और आनन्द करने वालों के बीच में नाचती हुई निकलेगी।

भजन संहिता 9:14
ताकि मैं सिय्योन के फाटकों के पास तेरे सब गुणों का वर्णन करूं, और तेरे किए हुए उद्धार से मगन होऊं॥