Romans 4 - DBY (Hindi)
1 What shall we say then that Abraham our father according to flesh has found?सो हम क्या कहें, कि हमारे शारीरिक पिता इब्राहीम को क्या प्राप्त हुआ?
2 For if Abraham has been justified on the principle of works, he has whereof to boast: but not before God;क्योंकि यदि इब्राहीम कर्मों से धर्मी ठहराया जाता, तो उसे घमण्ड करने की जगह होती, परन्तु परमेश्वर के निकट नहीं।
3 for what does the scripture say? And Abraham believed God, and it was reckoned to him as righteousness.पवित्र शास्त्र क्या कहता है यह कि इब्राहीम ने परमेश्वर पर विश्वास किया, और यह उसके लिये धामिर्कता गिना गया।
4 Now to him that works the reward is not reckoned as of grace, but of debt:काम करने वाले की मजदूरी देना दान नहीं, परन्तु हक समझा जाता है।
5 but to him who does not work, but believes on him who justifies the ungodly, his faith is reckoned as righteousness.परन्तु जो काम नहीं करता वरन भक्तिहीन के धर्मी ठहराने वाले पर विश्वास करता है, उसका विश्वास उसके लिये धामिर्कता गिना जाता है।
6 Even as David also declares the blessedness of the man to whom God reckons righteousness without works:जिसे परमेश्वर बिना कर्मों के धर्मी ठहराता है, उसे दाउद भी धन्य कहता है।
7 Blessed [they] whose lawlessnesses have been forgiven, and whose sins have been covered:कि धन्य वे हैं, जिन के अधर्म क्षमा हुए, और जिन के पाप ढांपे गए।
8 blessed [the] man to whom [the] Lord shall not at all reckon sin.धन्य है वह मनुष्य जिसे परमेश्वर पापी न ठहराए।
9 [Does] this blessedness then [rest] on the circumcision, or also on the uncircumcision? For we say that faith has been reckoned to Abraham as righteousness.तो यह धन्य कहना, क्या खतना वालों ही के लिये है, या खतना रहितों के लिये भी? हम यह कहते हैं, कि इब्राहीम के लिये उसका विश्वास धामिर्कता गिना गया।
10 How then has it been reckoned? when he was in circumcision, or in uncircumcision? Not in circumcision, but in uncircumcision.तो वह क्योंकर गिना गया खतने की दशा में या बिना खतने की दशा में? खतने की दशा में नहीं परन्तु बिना खतने की दशा में।
11 And he received [the] sign of circumcision [as] seal of the righteousness of faith which [he had] being in uncircumcision, that he might be [the] father of all them that believe being in uncircumcision, that righteousness might be reckoned to them also;और उस ने खतने का चिन्ह पाया, कि उस विश्वास की धामिर्कता पर छाप हो जाए, जो उस ने बिना खतने की दशा में रखा था: जिस से वह उन सब का पिता ठहरे, जो बिना खतने की दशा में विश्वास करते हैं, और कि वे भी धर्मी ठहरें।
12 and father of circumcision, not only to those who are of [the] circumcision, but to those also who walk in the steps of the faith, during uncircumcision, of our father Abraham.और उन खतना किए हुओं का पिता हो, जो न केवल खतना किए हुए हैं, परन्तु हमारे पिता इब्राहीम के उस विश्वास की लीक पर भी चलते हैं, जो उस ने बिन खतने की दशा में किया था।
13 For [it was] not by law that the promise was to Abraham, or to his seed, that he should be heir of [the] world, but by righteousness of faith.क्योंकि यह प्रतिज्ञा कि वह जगत का वारिस होगा, न इब्राहीम को, न उसके वंश को व्यवस्था के द्वारा दी गई थी, परन्तु विश्वास की धामिर्कता के द्वारा मिली।
14 For if they which [are] of law be heirs, faith is made vain, and the promise made of no effect.क्योंकि यदि व्यवस्था वाले वारिस हैं, तो विश्वास व्यर्थ और प्रतिज्ञा निष्फल ठहरी।
15 For law works wrath; but where no law is neither [is there] transgression.व्यवस्था तो क्रोध उपजाती है और जहां व्यवस्था नहीं वहां उसका टालना भी नहीं।
16 Therefore [it is] on the principle of faith, that [it might be] according to grace, in order to the promise being sure to all the seed, not to that only which [is] of the law, but to that also which [is] of Abraham's faith, who is father of us all,इसी कारण वह विश्वास के द्वारा मिलती है, कि अनुग्रह की रीति पर हो, कि प्रतिज्ञा सब वंश के लिये दृढ़ हो, न कि केवल उसक लिये जो व्यवस्था वाला है, वरन उन के लिये भी जो इब्राहीम के समान विश्वास वाले हैं: वही तो हम सब का पिता है।
17 (according as it is written, I have made thee father of many nations,) before the God whom he believed, who quickens the dead, and calls the things which be not as being;जैसा लिखा है, कि मैं ने तुझे बहुत सी जातियों का पिता ठहराया है उस परमेश्वर के साम्हने जिस पर उस ने विश्वास किया और जो मरे हुओं को जिलाता है, और जो बातें हैं ही नहीं, उन का नाम ऐसा लेता है, कि मानो वे हैं।
18 who against hope believed in hope to his becoming father of many nations, according to that which was spoken, So shall thy seed be:उस ने निराशा में भी आशा रखकर विश्वास किया, इसलिये कि उस वचन के अनुसार कि तेरा वंश ऐसा होगा वह बहुत सी जातियों का पिता हो।
19 and not being weak in faith, he considered not his own body already become dead, being about a hundred years old, and the deadening of Sarah's womb,और वह जो एक सौ वर्ष का था, अपने मरे हुए से शरीर और सारा के गर्भ की मरी हुई की सी दशा जानकर भी विश्वास में निर्बल न हुआ।
20 and hesitated not at the promise of God through unbelief; but found strength in faith, giving glory to God;और न अविश्वासी होकर परमेश्वर की प्रतिज्ञा पर संदेह किया, पर विश्वास में दृढ़ होकर परमेश्वर की महिमा की।
21 and being fully persuaded that what he has promised he is able also to do;और निश्चय जाना, कि जिस बात की उस ने प्रतिज्ञा की है, वह उसे पूरी करने को भी सामर्थी है।
22 wherefore also it was reckoned to him as righteousness.इस कारण, यह उसके लिये धामिर्कता गिना गया।
23 Now it was not written on his account alone that it was reckoned to him,और यह वचन, कि विश्वास उसके लिये धामिर्कता गिया गया, न केवल उसी के लिये लिखा गया।
24 but on ours also, to whom, believing on him who has raised from among [the] dead Jesus our Lord,वरन हमारे लिये भी जिन के लिये विश्वास धामिर्कता गिना जाएगा, अर्थात हमारे लिये जो उस पर विश्वास करते हैं, जिस ने हमारे प्रभु यीशु को मरे हुओं में से जिलाया।
25 who has been delivered for our offences and has been raised for our justification, it will be reckoned.वह हमारे अपराधों के लिये पकड़वाया गया, और हमारे धर्मी ठहरने के लिये जिलाया भी गया॥
Hindi Bible