Romans 3 - YLT (Hindi)
1 What, then, `is' the superiority of the Jew? or what the profit of the circumcision?सो यहूदी की क्या बड़ाई, या खतने का क्या लाभ?
2 much in every way; for first, indeed, that they were intrusted with the oracles of God;हर प्रकार से बहुत कुछ। पहिले तो यह कि परमेश्वर के वचन उन को सौंपे गए।
3 for what, if certain were faithless? shall their faithlessness the faithfulness of god make useless?यदि कितने विश्वसघाती निकले भी तो क्या हुआ? क्या उनके विश्वासघाती होने से परमेश्वर की सच्चाई व्यर्थ ठहरेगी?
4 let it not be! and let God become true, and every man false, according as it hath been written, `That Thou mayest be declared righteous in Thy words, and mayest overcome in Thy being judged.'कदापि नहीं, वरन परमेश्वर सच्चा और हर एक मनुष्य झूठा ठहरे, जैसा लिखा है, कि जिस से तू अपनी बातों में धर्मी ठहरे और न्याय करते समय तू जय पाए।
5 And, if our unrighteousness God's righteousness doth establish, what shall we say? is God unrighteous who is inflicting the wrath? (after the manner of a man I speak)सो यदि हमारा अधर्म परमेश्वर की धामिर्कता ठहरा देता है, तो हम क्या कहें ?क्या यह कि परमेश्वर जो क्रोध करता है अन्यायी है? यह तो मैं मनुष्य की रीति पर कहता हूं।
6 let it not be! since how shall God judge the world?कदापि नहीं, नहीं तो परमेश्वर क्योंकर जगत का न्याय करेगा?
7 for if the truth of God in my falsehood did more abound to His glory, why yet am I also as a sinner judged?यदि मेरे झूठ के कारण परमेश्वर की सच्चाई उस को महिमा के लिये अधिक करके प्रगट हुई, तो फिर क्यों पापी की नाईं मैं दण्ड के योग्य ठहराया जाता हूं?
8 and not, as we are evil spoken of, and as certain affirm us to say -- `We may do the evil things, that the good ones may come?' whose judgment is righteous.और हम क्यों बुराई न करें, कि भलाई निकले जब हम पर यही दोष लगाया भी जाता है, और कितने कहते हैं कि इन का यही कहना है: परन्तु ऐसों का दोषी ठहराना ठीक है॥
9 What, then? are we better? not at all! for we did before charge both Jews and Greeks with being all under sin,तो फिर क्या हुआ? क्या हम उन से अच्छे हैं? कभी नहीं; क्योंकि हम यहूदियों और यूनानियों दोनों पर यह दोष लगा चुके हैं कि वे सब के सब पाप के वश में हैं।
10 according as it hath been written -- `There is none righteous, not even one;जैसा लिखा है, कि कोई धर्मी नहीं, एक भी नहीं।
11 There is none who is understanding, there is none who is seeking after God.कोई समझदार नहीं, कोई परमेश्वर का खोजने वाला नहीं।
12 All did go out of the way, together they became unprofitable, there is none doing good, there is not even one.सब भटक गए हैं, सब के सब निकम्मे बन गए, कोई भलाई करने वाला नहीं, एक भी नहीं।
13 A sepulchre opened `is' their throat; with their tongues they used deceit; poison of asps `is' under their lips.उन का गला खुली हुई कब्र है: उन्होंने अपनी जीभों से छल किया है: उन के होठों में सापों का विष है।
14 Whose mouth is full of cursing and bitterness.और उन का मुंह श्राप और कड़वाहट से भरा है।
15 Swift `are' their feet to shed blood.उन के पांव लोहू बहाने को फुर्तीले हैं।
16 Ruin and misery `are' in their ways.उन के मार्गों में नाश और क्लेश हैं।
17 And a way of peace they did not know.उन्होंने कुशल का मार्ग नहीं जाना।
18 There is no fear of God before their eyes.'उन की आंखों के साम्हने परमेश्वर का भय नहीं।
19 And we have known that as many things as the law saith, to those in the law it doth speak, that every mouth may be stopped, and all the world may come under judgment to God;हम जानते हैं, कि व्यवस्था जो कुछ कहती है उन्हीं से कहती है, जो व्यवस्था के आधीन हैं: इसलिये कि हर एक मुंह बन्द किया जाए, और सारा संसार परमेश्वर के दण्ड के योग्य ठहरे।
20 wherefore by works of law shall no flesh be declared righteous before Him, for through law is a knowledge of sin.क्योंकि व्यवस्था के कामों से कोई प्राणी उसके साम्हने धर्मी नहीं ठहरेगा, इसलिये कि व्यवस्था के द्वारा पाप की पहिचान होती है।
21 And now apart from law hath the righteousness of God been manifested, testified to by the law and the prophets,पर अब बिना व्यवस्था परमेश्वर की वह धामिर्कता प्रगट हुई है, जिस की गवाही व्यवस्था और भविष्यद्वक्ता देते हैं।
22 and the righteousness of God `is' through the faith of Jesus Christ to all, and upon all those believing, -- for there is no difference,अर्थात परमेश्वर की वह धामिर्कता, जो यीशु मसीह पर विश्वास करने से सब विश्वास करने वालों के लिये है; क्योंकि कुछ भेद नहीं।
23 for all did sin, and are come short of the glory of God --इसलिये कि सब ने पाप किया है और परमेश्वर की महिमा से रहित हैं।
24 being declared righteous freely by His grace through the redemption that `is' in Christ Jesus,परन्तु उसके अनुग्रह से उस छुटकारे के द्वारा जो मसीह यीशु में है, सेंत मेंत धर्मी ठहराए जाते हैं।
25 whom God did set forth a mercy seat, through the faith in his blood, for the shewing forth of His righteousness, because of the passing over of the bygone sins in the forbearance of God --उसे परमेश्वर ने उसके लोहू के कारण एक ऐसा प्रायश्चित्त ठहराया, जो विश्वास करने से कार्यकारी होता है, कि जो पाप पहिले किए गए, और जिन की परमेश्वर ने अपनी सहनशीलता से आनाकानी की; उन के विषय में वह अपनी धामिर्कता प्रगट करे।
26 for the shewing forth of His righteousness in the present time, for His being righteous, and declaring him righteous who `is' of the faith of Jesus.वरन इसी समय उस की धामिर्कता प्रगट हो; कि जिस से वह आप ही धर्मी ठहरे, और जो यीशु पर विश्वास करे, उसका भी धर्मी ठहराने वाला हो।
27 Where then `is' the boasting? it was excluded; by what law? of works? no, but by a law of faith:तो घमण्ड करना कहां रहा उस की तो जगह ही नहीं: कौन सी व्यवस्था के कारण से? क्या कर्मों की व्यवस्था से? नहीं, वरन विश्वास की व्यवस्था के कारण।
28 therefore do we reckon a man to be declared righteous by faith, apart from works of law.इसलिये हम इस परिणाम पर पहुंचते हैं, कि मनुष्य व्यवस्था के कामों के बिना विश्वास के द्वारा धर्मी ठहरता है।
29 The God of Jews only `is He', and not also of nations?क्या परमेश्वर केवल यहूदियों ही का है? क्या अन्यजातियों का नहीं? हां, अन्यजातियों का भी है।
30 yes, also of nations; since one `is' God who shall declare righteous the circumcision by faith, and the uncircumcision through the faith.क्योंकि एक ही परमेश्वर है, जो खतना वालों को विश्वास से और खतना रहितों को भी विश्वास के द्वारा धर्मी ठहराएगा।
31 Law then do we make useless through the faith? let it not be! yea, we do establish law.तो क्या हम व्यवस्था को विश्वास के द्वारा व्यर्थ ठहराते हैं? कदापि नहीं; वरन व्यवस्था को स्थिर करते हैं॥
Hindi Bible