Romans 3 - DBY (Hindi)
1 What then [is] the superiority of the Jew? or what the profit of circumcision?सो यहूदी की क्या बड़ाई, या खतने का क्या लाभ?
2 Much every way: and first, indeed, that to them were entrusted the oracles of God.हर प्रकार से बहुत कुछ। पहिले तो यह कि परमेश्वर के वचन उन को सौंपे गए।
3 For what? if some have not believed, shall their unbelief make the faith of God of none effect?यदि कितने विश्वसघाती निकले भी तो क्या हुआ? क्या उनके विश्वासघाती होने से परमेश्वर की सच्चाई व्यर्थ ठहरेगी?
4 Far be the thought: but let God be true, and every man false; according as it is written, So that thou shouldest be justified in thy words, and shouldest overcome when thou art in judgment.कदापि नहीं, वरन परमेश्वर सच्चा और हर एक मनुष्य झूठा ठहरे, जैसा लिखा है, कि जिस से तू अपनी बातों में धर्मी ठहरे और न्याय करते समय तू जय पाए।
5 But if our unrighteousness commend God's righteousness, what shall we say? Is God unrighteous who inflicts wrath? I speak according to man.सो यदि हमारा अधर्म परमेश्वर की धामिर्कता ठहरा देता है, तो हम क्या कहें ?क्या यह कि परमेश्वर जो क्रोध करता है अन्यायी है? यह तो मैं मनुष्य की रीति पर कहता हूं।
6 Far be the thought: since how shall God judge the world?कदापि नहीं, नहीं तो परमेश्वर क्योंकर जगत का न्याय करेगा?
7 For if the truth of God, in my lie, has more abounded to his glory, why yet am *I* also judged as a sinner?यदि मेरे झूठ के कारण परमेश्वर की सच्चाई उस को महिमा के लिये अधिक करके प्रगट हुई, तो फिर क्यों पापी की नाईं मैं दण्ड के योग्य ठहराया जाता हूं?
8 and not, according as we are injuriously charged, and according as some affirm that we say, Let us practise evil things, that good ones may come? whose judgment is just.और हम क्यों बुराई न करें, कि भलाई निकले जब हम पर यही दोष लगाया भी जाता है, और कितने कहते हैं कि इन का यही कहना है: परन्तु ऐसों का दोषी ठहराना ठीक है॥
9 What then? are we better? No, in no wise: for we have before charged both Jews and Greeks with being all under sin:तो फिर क्या हुआ? क्या हम उन से अच्छे हैं? कभी नहीं; क्योंकि हम यहूदियों और यूनानियों दोनों पर यह दोष लगा चुके हैं कि वे सब के सब पाप के वश में हैं।
10 according as it is written, There is not a righteous [man], not even one;जैसा लिखा है, कि कोई धर्मी नहीं, एक भी नहीं।
11 there is not the [man] that understands, there is not one that seeks after God.कोई समझदार नहीं, कोई परमेश्वर का खोजने वाला नहीं।
12 All have gone out of the way, they have together become unprofitable; there is not one that practises goodness, there is not so much as one:सब भटक गए हैं, सब के सब निकम्मे बन गए, कोई भलाई करने वाला नहीं, एक भी नहीं।
13 their throat is an open sepulchre; with their tongues they have used deceit; asps' poison [is] under their lips:उन का गला खुली हुई कब्र है: उन्होंने अपनी जीभों से छल किया है: उन के होठों में सापों का विष है।
14 whose mouth is full of cursing and bitterness;और उन का मुंह श्राप और कड़वाहट से भरा है।
15 swift their feet to shed blood;उन के पांव लोहू बहाने को फुर्तीले हैं।
16 ruin and misery [are] in their ways,उन के मार्गों में नाश और क्लेश हैं।
17 and way of peace they have not known:उन्होंने कुशल का मार्ग नहीं जाना।
18 there is no fear of God before their eyes.उन की आंखों के साम्हने परमेश्वर का भय नहीं।
19 Now we know that whatever the things the law says, it speaks to those under the law, that every mouth may be stopped, and all the world be under judgment to God.हम जानते हैं, कि व्यवस्था जो कुछ कहती है उन्हीं से कहती है, जो व्यवस्था के आधीन हैं: इसलिये कि हर एक मुंह बन्द किया जाए, और सारा संसार परमेश्वर के दण्ड के योग्य ठहरे।
20 Wherefore by works of law no flesh shall be justified before him; for by law [is] knowledge of sin.क्योंकि व्यवस्था के कामों से कोई प्राणी उसके साम्हने धर्मी नहीं ठहरेगा, इसलिये कि व्यवस्था के द्वारा पाप की पहिचान होती है।
21 But now without law righteousness of God is manifested, borne witness to by the law and the prophets;पर अब बिना व्यवस्था परमेश्वर की वह धामिर्कता प्रगट हुई है, जिस की गवाही व्यवस्था और भविष्यद्वक्ता देते हैं।
22 righteousness of God by faith of Jesus Christ towards all,and upon all those who believe: for there is no difference;अर्थात परमेश्वर की वह धामिर्कता, जो यीशु मसीह पर विश्वास करने से सब विश्वास करने वालों के लिये है; क्योंकि कुछ भेद नहीं।
23 for all have sinned, and come short of the glory of God;इसलिये कि सब ने पाप किया है और परमेश्वर की महिमा से रहित हैं।
24 being justified freely by his grace through the redemption which [is] in Christ Jesus;परन्तु उसके अनुग्रह से उस छुटकारे के द्वारा जो मसीह यीशु में है, सेंत मेंत धर्मी ठहराए जाते हैं।
25 whom God has set forth a mercy-seat, through faith in his blood, for [the] shewing forth of his righteousness, in respect of the passing by the sins that had taken place before, through the forbearance of God;उसे परमेश्वर ने उसके लोहू के कारण एक ऐसा प्रायश्चित्त ठहराया, जो विश्वास करने से कार्यकारी होता है, कि जो पाप पहिले किए गए, और जिन की परमेश्वर ने अपनी सहनशीलता से आनाकानी की; उन के विषय में वह अपनी धामिर्कता प्रगट करे।
26 for [the] shewing forth of his righteousness in the present time, so that he should be just, and justify him that is of [the] faith of Jesus.वरन इसी समय उस की धामिर्कता प्रगट हो; कि जिस से वह आप ही धर्मी ठहरे, और जो यीशु पर विश्वास करे, उसका भी धर्मी ठहराने वाला हो।
27 Where then [is] boasting? It has been excluded. By what law? of works? Nay, but by law of faith;तो घमण्ड करना कहां रहा उस की तो जगह ही नहीं: कौन सी व्यवस्था के कारण से? क्या कर्मों की व्यवस्था से? नहीं, वरन विश्वास की व्यवस्था के कारण।
28 for we reckon that a man is justified by faith, without works of law.इसलिये हम इस परिणाम पर पहुंचते हैं, कि मनुष्य व्यवस्था के कामों के बिना विश्वास के द्वारा धर्मी ठहरता है।
29 Is [God] the God of Jews only? is he not of [the] nations also? Yea, of nations also:क्या परमेश्वर केवल यहूदियों ही का है? क्या अन्यजातियों का नहीं? हां, अन्यजातियों का भी है।
30 since indeed [it is] one God who shall justify [the] circumcision on the principle of faith, and uncircumcision by faith.क्योंकि एक ही परमेश्वर है, जो खतना वालों को विश्वास से और खतना रहितों को भी विश्वास के द्वारा धर्मी ठहराएगा।
31 Do we then make void law by faith? Far be the thought: [no,] but we establish law.तो क्या हम व्यवस्था को विश्वास के द्वारा व्यर्थ ठहराते हैं? कदापि नहीं; वरन व्यवस्था को स्थिर करते हैं॥
Hindi Bible