Romans 2 - DBY (Hindi)
1 Therefore thou art inexcusable, O man, every one who judgest, for in that in which thou judgest another, thou condemnest thyself; for thou that judgest doest the same things.सो हे दोष लगाने वाले, तू कोई क्यों न हो; तू निरुत्तर है! क्योंकि जिस बात में तू दूसरे पर दोष लगाता है, उसी बात में अपने आप को भी दोषी ठहराता है, इसलिये कि तू जो दोष लगाता है, आप ही वही काम करता है।
2 But we know that the judgment of God is according to truth upon those who do such things.और हम जानते हैं, कि ऐसे ऐसे काम करने वालों पर परमेश्वर की ओर से ठीक ठीक दण्ड की आज्ञा होती है।
3 And thinkest thou this, O man, who judgest those that do such things, and practisest them [thyself], that *thou* shalt escape the judgment of God?और हे मनुष्य, तू जो ऐसे ऐसे काम करने वालों पर दोष लगाता है, और आप वे ही काम करता है; क्या यह समझता है, कि तू परमेश्वर की दण्ड की आज्ञा से बच जाएगा?
4 or despisest thou the riches of his goodness, and forbearance, and long-suffering, not knowing that the goodness of God leads thee to repentance?क्या तू उस की कृपा, और सहनशीलता, और धीरज रूपी धन को तुच्छ जानता है और कया यह नहीं समझता, कि परमेश्वर की कृपा तुझे मन फिराव को सिखाती है?
5 but, according to thy hardness and impenitent heart, treasurest up to thyself wrath, in [the] day of wrath and revelation of [the] righteous judgment of God,पर अपनी कठोरता और हठीले मन के अनुसार उसके क्रोध के दिन के लिये, जिस में परमेश्वर का सच्चा न्याय प्रगट होगा, अपने निमित क्रोध कमा रहा है।
6 who shall render to each according to his works:वह हर एक को उसके कामों के अनुसार बदला देगा।
7 to them who, in patient continuance of good works, seek for glory and honour and incorruptibility, life eternal.जो सुकर्म में स्थिर रहकर महिमा, और आदर, और अमरता की खोज में है, उन्हें वह अनन्त जीवन देगा।
8 But to those that are contentious, and are disobedient to the truth, but obey unrighteousness, [there shall be] wrath and indignation,पर जो विवादी हैं, और सत्य को नहीं मानते, वरन अधर्म को मानते हैं, उन पर क्रोध और कोप पड़ेगा।
9 tribulation and distress, on every soul of man that works evil, both of Jew first, and of Greek;और क्लेश और संकट हर एक मनुष्य के प्राण पर जो बुरा करता है आएगा, पहिले यहूदी पर फिर यूनानी पर।
10 but glory and honour and peace to every one that works good, both to Jew first and to Greek:पर महिमा और आदर ओर कल्याण हर एक को मिलेगा, जो भला करता है, पहिले यहूदी को फिर यूनानी को।
11 for there is no acceptance of persons with God.क्योंकि परमेश्वर किसी का पक्ष नहीं करता।
12 For as many as have sinned without law shall perish also without law; and as many as have sinned under law shall be judged by law,इसलिये कि जिन्हों ने बिना व्यवस्था पाए पाप किया, वे बिना व्यवस्था के नाश भी होंगे, और जिन्हों ने व्यवस्था पाकर पाप किया, उन का दण्ड व्यवस्था के अनुसार होगा।
13 (for not the hearers of the law [are] just before God, but the doers of the law shall be justified.क्योंकि परमेश्वर के यहां व्यवस्था के सुनने वाले धर्मी नहीं, पर व्यवस्था पर चलने वाले धर्मी ठहराए जाएंगे।
14 For when [those of the] nations, which have no law, practise by nature the things of the law, these, having no law, are a law to themselves;फिर जब अन्यजाति लोग जिन के पास व्यवस्था नहीं, स्वभाव ही से व्यवस्था की बातों पर चलते हैं, तो व्यवस्था उन के पास न होने पर भी वे अपने लिये आप ही व्यवस्था हैं।
15 who shew the work of the law written in their hearts, their conscience also bearing witness, and their thoughts accusing or else excusing themselves between themselves;)वे व्यवस्था की बातें अपने अपने हृदयों में लिखी हुई दिखते हैं और उन के विवेक भी गवाही देते हैं, और उन की चिन्ताएं परस्पर दोष लगाती, या उन्हें निर्दोष ठहराती है।
16 in [the] day when God shall judge the secrets of men, according to my glad tidings, by Jesus Christ.जिस दिन परमेश्वर मेरे सुसमाचार के अनुसार यीशु मसीह के द्वारा मनुष्यों की गुप्त बातों का न्याय करेगा॥
17 But if *thou* art named a Jew, and restest in the law, and makest thy boast in God,यदि तू यहूदी कहलाता है, और व्यवस्था पर भरोसा रखता है, और परमेश्वर के विषय में घमण्ड करता है।
18 and knowest the will, and discerningly approvest the things that are more excellent, being instructed out of the law;और उस की इच्छा जानता और व्यवस्था की शिक्षा पाकर उत्तम उत्तम बातों को प्रिय जानता है।
19 and hast confidence that thou thyself art a leader of the blind, a light of those who [are] in darkness,और अपने पर भरोसा रखता है, कि मैं अन्धों का अगुवा, और अन्धकार में पड़े हुओं की ज्योति।
20 an instructor of the foolish, a teacher of babes, having the form of knowledge and of truth in the law:और बुद्धिहीनों का सिखाने वाला, और बालकों का उपदेशक हूं, और ज्ञान, और सत्य का नमूना, जो व्यवस्था में है, मुझे मिला है।
21 thou then that teachest another, dost thou not teach thyself? thou that preachest not to steal, dost thou steal?सो क्या तू जो औरों को सिखाता है, अपने आप को नहीं सिखाता? क्या तू जो चोरी न करने का उपदेश देता है, आप ही चोरी करता है?
22 thou that sayest [man should] not commit adultery, dost thou commit adultery? thou that abhorrest idols, dost thou commit sacrilege?तू जो कहता है, व्यभिचार न करना, क्या आप ही व्यभिचार करता है? तू जो मूरतों से घृणा करता है, क्या आप ही मन्दिरों को लूटता है।
23 thou who boastest in law, dost thou by transgression of the law dishonour God?तू जो व्यवस्था के विषय में घमण्ड करता है, क्या व्यवस्था न मानकर, परमेश्वर का अनादर करता है?
24 For the name of God is blasphemed on your account among the nations, according as it is written.क्योंकि तुम्हारे कारण अन्यजातियों में परमेश्वर के नाम की निन्दा की जाती है जैसा लिखा भी है।
25 For circumcision indeed profits if thou keep [the] law; but if thou be a law-transgressor, thy circumcision is become uncircumcision.यदि तू व्यवस्था पर चले, तो खतने से लाभ तो है, परन्तु यदि तू व्यवस्था को न माने, तो तेरा खतना बिन खतना की दशा ठहरा।
26 If therefore the uncircumcision keep the requirements of the law, shall not his uncircumcision be reckoned for circumcision,सो यदि खतना रहित मनुष्य व्यवस्था की विधियों को माना करे, तो क्या उस की बिन खतना की दशा खतने के बराबर न गिनी जाएगी?
27 and uncircumcision by nature, fulfilling the law, judge thee, who, with letter and circumcision, [art] a law-transgressor?और जो मनुष्य जाति के कारण बिन खतना रहा यदि वह व्यवस्था को पूरा करे, तो क्या तुझे जो लेख पाने और खतना किए जाने पर भी व्यवस्था को माना नहीं करता है, दोषी न ठहराएगा?
28 For he is not a Jew who [is] one outwardly, neither that circumcision which is outward in flesh;क्योंकि वह यहूदी नहीं, जो प्रगट में यहूदी है और न वह खतना है जो प्रगट में है, और देह में है।
29 but he [is] a Jew [who is so] inwardly; and circumcision, of the heart, in spirit, not in letter; whose praise [is] not of men, but of God.पर यहूदी वही है, जो मन में है; और खतना वही है, जो हृदय का और आत्मा में है; न कि लेख का: ऐसे की प्रशंसा मनुष्यों की ओर से नहीं, परन्तु परमेश्वर की ओर से होती है॥
Hindi Bible