Bible

Romans 2 - BBE (Hindi)

1 So you have no reason, whoever you are, for judging: for in judging another you are judging yourself, for you do the same things.सो हे दोष लगाने वाले, तू कोई क्यों न हो; तू निरुत्तर है! क्योंकि जिस बात में तू दूसरे पर दोष लगाता है, उसी बात में अपने आप को भी दोषी ठहराता है, इसलिये कि तू जो दोष लगाता है, आप ही वही काम करता है।

2 And we are conscious that God is a true judge against those who do such things.और हम जानते हैं, कि ऐसे ऐसे काम करने वालों पर परमेश्वर की ओर से ठीक ठीक दण्ड की आज्ञा होती है।

3 But you who are judging another for doing what you do yourself, are you hoping that God's decision will not take effect against you?और हे मनुष्य, तू जो ऐसे ऐसे काम करने वालों पर दोष लगाता है, और आप वे ही काम करता है; क्या यह समझता है, कि तू परमेश्वर की दण्ड की आज्ञा से बच जाएगा?

4 Or is it nothing to you that God had pity on you, waiting and putting up with you for so long, not seeing that in his pity God's desire is to give you a change of heart?क्या तू उस की कृपा, और सहनशीलता, और धीरज रूपी धन को तुच्छ जानता है और कया यह नहीं समझता, कि परमेश्वर की कृपा तुझे मन फिराव को सिखाती है?

5 But by your hard and unchanged heart you are storing up wrath for yourself in the day of the revelation of God's judging in righteousness;पर अपनी कठोरता और हठीले मन के अनुसार उसके क्रोध के दिन के लिये, जिस में परमेश्वर का सच्चा न्याय प्रगट होगा, अपने निमित क्रोध कमा रहा है।

6 Who will give to every man his right reward:वह हर एक को उसके कामों के अनुसार बदला देगा।

7 To those who go on with good works in the hope of glory and honour and salvation from death, he will give eternal life:जो सुकर्म में स्थिर रहकर महिमा, और आदर, और अमरता की खोज में है, उन्हें वह अनन्त जीवन देगा।

8 But to those who, from a love of competition, are not guided by what is true, will come the heat of his wrath,पर जो विवादी हैं, और सत्य को नहीं मानते, वरन अधर्म को मानते हैं, उन पर क्रोध और कोप पड़ेगा।

9 Trouble and sorrow on all whose works are evil, to the Jew first and then to the Greek;और क्लेश और संकट हर एक मनुष्य के प्राण पर जो बुरा करता है आएगा, पहिले यहूदी पर फिर यूनानी पर।

10 But glory and honour and peace to all whose works are good, to the Jew first and then to the Greek:पर महिमा और आदर ओर कल्याण हर एक को मिलेगा, जो भला करता है, पहिले यहूदी को फिर यूनानी को।

11 For one man is not different from another before God.क्योंकि परमेश्वर किसी का पक्ष नहीं करता।

12 All those who have done wrong without the law will get destruction without the law: and those who have done wrong under the law will have their punishment by the law;इसलिये कि जिन्हों ने बिना व्यवस्था पाए पाप किया, वे बिना व्यवस्था के नाश भी होंगे, और जिन्हों ने व्यवस्था पाकर पाप किया, उन का दण्ड व्यवस्था के अनुसार होगा।

13 For it is not the hearers of the law who will be judged as having righteousness before God, but only the doers:क्योंकि परमेश्वर के यहां व्यवस्था के सुनने वाले धर्मी नहीं, पर व्यवस्था पर चलने वाले धर्मी ठहराए जाएंगे।

14 For when the Gentiles without the law have a natural desire to do the things in the law, they are a law to themselves;फिर जब अन्यजाति लोग जिन के पास व्यवस्था नहीं, स्वभाव ही से व्यवस्था की बातों पर चलते हैं, तो व्यवस्था उन के पास न होने पर भी वे अपने लिये आप ही व्यवस्था हैं।

15 Because the work of the law is seen in their hearts, their sense of right and wrong giving witness to it, while their minds are at one time judging them and at another giving them approval;वे व्यवस्था की बातें अपने अपने हृदयों में लिखी हुई दिखते हैं और उन के विवेक भी गवाही देते हैं, और उन की चिन्ताएं परस्पर दोष लगाती, या उन्हें निर्दोष ठहराती है।

16 In the day when God will be a judge of the secrets of men, as it says in the good news of which I am a preacher, through Jesus Christ.जिस दिन परमेश्वर मेरे सुसमाचार के अनुसार यीशु मसीह के द्वारा मनुष्यों की गुप्त बातों का न्याय करेगा॥

17 But as for you who have the name of Jew, and are resting on the law, and take pride in God,यदि तू यहूदी कहलाता है, और व्यवस्था पर भरोसा रखता है, और परमेश्वर के विषय में घमण्ड करता है।

18 And have knowledge of his desires, and are a judge of the things which are different, having the learning of the law,और उस की इच्छा जानता और व्यवस्था की शिक्षा पाकर उत्तम उत्तम बातों को प्रिय जानता है।

19 In the belief that you are a guide to the blind, a light to those in the dark,और अपने पर भरोसा रखता है, कि मैं अन्धों का अगुवा, और अन्धकार में पड़े हुओं की ज्योति।

20 A teacher of the foolish, having in the law the form of knowledge and of what is true;और बुद्धिहीनों का सिखाने वाला, और बालकों का उपदेशक हूं, और ज्ञान, और सत्य का नमूना, जो व्यवस्था में है, मुझे मिला है।

21 You who give teaching to others, do you give it to yourself? you who say that a man may not take what is not his, do you take what is not yours?सो क्या तू जो औरों को सिखाता है, अपने आप को नहीं सिखाता? क्या तू जो चोरी न करने का उपदेश देता है, आप ही चोरी करता है?

22 You who say that a man may not be untrue to his wife, are you true to yours? you who are a hater of images, do you do wrong to the house of God?तू जो कहता है, व्यभिचार न करना, क्या आप ही व्यभिचार करता है? तू जो मूरतों से घृणा करता है, क्या आप ही मन्दिरों को लूटता है।

23 You who take pride in the law, are you doing wrong to the honour of God by behaviour which is against the law?तू जो व्यवस्था के विषय में घमण्ड करता है, क्या व्यवस्था न मानकर, परमेश्वर का अनादर करता है?

24 For the name of God is shamed among the Gentiles because of you, as it is said in the holy Writings.क्योंकि तुम्हारे कारण अन्यजातियों में परमेश्वर के नाम की निन्दा की जाती है जैसा लिखा भी है।

25 It is true that circumcision is of use if you keep the law, but if you go against the law it is as if you had it not.यदि तू व्यवस्था पर चले, तो खतने से लाभ तो है, परन्तु यदि तू व्यवस्था को न माने, तो तेरा खतना बिन खतना की दशा ठहरा।

26 If those who have not circumcision keep the rules of the law, will it not be credited to them as circumcision?सो यदि खतना रहित मनुष्य व्यवस्था की विधियों को माना करे, तो क्या उस की बिन खतना की दशा खतने के बराबर न गिनी जाएगी?

27 And they, by their keeping of the law without circumcision, will be judges of you, by whom the law is broken though you have the letter of the law and circumcision.और जो मनुष्य जाति के कारण बिन खतना रहा यदि वह व्यवस्था को पूरा करे, तो क्या तुझे जो लेख पाने और खतना किए जाने पर भी व्यवस्था को माना नहीं करता है, दोषी न ठहराएगा?

28 The true Jew is not one who is only so publicly, and circumcision is not that which may be seen in the flesh:क्योंकि वह यहूदी नहीं, जो प्रगट में यहूदी है और न वह खतना है जो प्रगट में है, और देह में है।

29 But he is a Jew who is a secret one, whose circumcision is of the heart, in the spirit and not in the letter; whose praise is not from men, but from God.पर यहूदी वही है, जो मन में है; और खतना वही है, जो हृदय का और आत्मा में है; न कि लेख का: ऐसे की प्रशंसा मनुष्यों की ओर से नहीं, परन्तु परमेश्वर की ओर से होती है॥

Hindi Bible