Bible

Romans 16 - YLT (Hindi)

1 And I commend you to Phebe our sister -- being a ministrant of the assembly that `is' in Cenchrea --मैं तुम से फीबे की, जो हमारी बहिन और किंख्रिया की कलीसिया की सेविका है, बिनती करता हूं।

2 that ye may receive her in the Lord, as doth become saints, and may assist her in whatever matter she may have need of you -- for she also became a leader of many, and of myself.कि तुम जैसा कि पवित्र लोगों को चाहिए, उसे प्रभु में ग्रहण करो; और जिस किसी बात में उस को तुम से प्रयोजन हो, उस की सहायता करो; क्योंकि वह भी बहुतों की वरन मेरी भी उपकारिणी हुई है॥

3 Salute Priscilla and Aquilas, my fellow-workmen in Christ Jesus --प्रिसका और अक्विला को जो मसीह यीशु में मेरे सहकर्मी हैं, नमस्कार।

4 who for my life their own neck did lay down, to whom not only I give thanks, but also all the assemblies of the nations --उन्होंने मेरे प्राण के लिये अपना ही सिर दे रखा था और केवल मैं ही नहीं, वरन अन्यजातियों की सारी कलीसियाएं भी उन का धन्यवाद करती हैं।

5 and the assembly at their house; salute Epaenetus, my beloved, who is first-fruit of Achaia to Christ.और उस कलीसिया को भी नमस्कार जो उन के घर में है। मेरे प्रिय इपैनितुस को जो मसीह के लिये आसिया का पहिला फल है, नमस्कार।

6 Salute Mary, who did labour much for us;मरियम को जिस ने तुम्हारे लिये बहुत परिश्रम किया, नमस्कार।

7 salute Andronicus and Junias, my kindred, and my fellow-captives, who are of note among the apostles, who also have been in Christ before me. अन्द्रुनीकुस और यूनियास को जो मेरे कुटम्बी हैं, और मेरे साथ कैद हुए थे, और प्रेरितों में नामी हैं, और मुझ से पहिले मसीह में हुए थे, नमस्कार।

8 Salute Amplias, my beloved in the Lord;अम्पलियातुस को, जो प्रभु में मेरा प्रिय है, नमस्कार।

9 salute Arbanus, our fellow-workman in Christ, and Stachys, my beloved;उरबानुस को, जो मसीह में हमारा सहकर्मी है, और मेरे प्रिय इस्तखुस को नमस्कार।

10 salute Apelles, the approved in Christ; salute those of the `household' of Aristobulus;अपिल्लेस को जो मसीह में खरा निकला, नमस्कार। अरिस्तुबुलुस के घराने को नमस्कार।

11 salute Herodion, my kinsman; salute those of the `household' of Narcissus, who are in the Lord;मेरे कुटुम्बी हेरोदियोन को नमस्कार। नरकिस्सुस के घराने के जो लोग प्रभु में हैं, उन को नमस्कार।

12 salute Tryphaena, and Tryphosa, who are labouring in the Lord; salute Persis, the beloved, who did labour much in the Lord.त्रूफैना और त्रूफोसा को जो प्रभु में परिश्रम करती हैं, नमस्कार। प्रिया परसिस को जिस ने प्रभु में बहुत परिश्रम किया, नमस्कार।

13 Salute Rufus, the choice one in the Lord, and his mother and mine,रूफुस को जो प्रभु में चुना हुआ है, और उस की माता को जो मेरी भी है, दोनों को नमस्कार।

14 salute Asyncritus, Phlegon, Hermas, Patrobas, Hermes, and the brethren with them;असुंक्रितुस और फिलगोन और हिर्मास ओर पत्रुबास और हर्मेस और उन के साथ के भाइयों को नमस्कार।

15 salute Philologus, and Julias, Nereus, and his sister, and Olympas, and all the saints with them;फिलुलुगुस और यूलिया और नेर्युस और उस की बहिन, और उलुम्पास और उन के साथ के सब पवित्र लोगों को नमस्कार॥

16 salute one another in a holy kiss; the assemblies of Christ do salute you.आपस में पवित्र चुम्बन से नमस्कार करो तुम को मसीह की सारी कलीसियाओं की ओर से नमस्कार।

17 And I call upon you, brethren, to mark those who the divisions and the stumbling-blocks, contrary to the teaching that ye did learn, are causing, and turn ye away from them;अब हे भाइयो, मैं तुम से बिनती करता हूं, कि जो लोग उस शिक्षा के विपरीत जो तुम ने पाई है, फूट पड़ने, और ठोकर खाने के कारण होते हैं, उन्हें ताड़ लिया करो; और उन से दूर रहो।

18 for such our Lord Jesus Christ do not serve, but their own belly; and through the good word and fair speech they deceive the hearts of the harmless,क्योंकि ऐसे लोग हमारे प्रभु मसीह की नहीं, परन्तु अपने पेट की सेवा करते है; और चिकनी चुपड़ी बातों से सीधे सादे मन के लोगों को बहका देते हैं।

19 for your obedience did reach to all; I rejoice, therefore, as regards you, and I wish you to be wise, indeed, as to the good, and harmless as to the evil;तुम्हारे आज्ञा मानने की चर्चा सब लोगों में फैल गई है; इसलिये मैं तुम्हारे विषय में आनन्द करता हूं; परन्तु मैं यह चाहता हूं, कि तुम भलाई के लिये बुद्धिमान, परन्तु बुराई के लिये भोले बने रहो।

20 and the God of the peace shall bruise the Adversary under your feet quickly; the grace of our Lord Jesus Christ `be' with you. Amen!शान्ति का परमेश्वर शैतान को तुम्हारे पांवों से शीघ्र कुचलवा देगा॥ हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम पर होता रहे।

21 Salute you do Timotheus, my fellow-workman, and Lucius, and Jason, and Sosipater, my kindred;तीमुथियुस मेरे सहकर्मी का, और लूकियुस और यासोन और सोसिपत्रुस मेरे कुटुम्बियों का, तुम को नमस्कार।

22 I Tertius salute you (who wrote the letter) in the Lord;मुझ पत्री के लिखने वाले तिरितयुस का प्रभु में तुम को नमस्कार।

23 salute you doth Gaius, my host, and of the whole assembly; salute you doth Erastus, the steward of the city, and Quartus the brother,गयुस का जो मेरी और कलीसिया का पहुनाई करने वाला है उसका तुम्हें नमस्कार:

24 the grace of our Lord Jesus Christ `be' with you all. Amen.इरास्तुस जो नगर का भण्डारी है, और भाई क्वारतुस का, तुम को नमस्कार॥

25 And to Him who is able to establish you, according to my good news, and the preaching of Jesus Christ, according to the revelation of the secret, in the times of the ages having been kept silent,अब जो तुम को मेरे सुसमाचार अर्थात यीशु मसीह के विषय के प्रचार के अनुसार स्थिर कर सकता है, उस भेद के प्रकाश के अनुसार जो सनातन से छिपा रहा।

26 and now having been made manifest, also, through prophetic writings, according to a command of the age-during God, having been made known to all the nations for obedience of faith --परन्तु अब प्रगट होकर सनातन परमेश्वर की आज्ञा से भविष्यद्वक्ताओं की पुस्तकों के द्वारा सब जातियों को बताया गया है, कि वे विश्वास से आज्ञा मानने वाले हो जाएं।

27 to the only wise God, through Jesus Christ, to him `be' glory to the ages. Amen.उसी अद्वैत बुद्धिमान परमेश्वर की यीशु मसीह के द्वारा युगानुयुग महिमा होती रहे। आमीन॥

Hindi Bible