Romans 16 - WEB (Hindi)
1 I commend to you Phoebe, our sister, who is a servant{literally, deacon} of the assembly that is at Cenchreae,मैं तुम से फीबे की, जो हमारी बहिन और किंख्रिया की कलीसिया की सेविका है, बिनती करता हूं।
2 that you receive her in the Lord, in a way worthy of the saints, and that you assist her in whatever matter she may need from you, for she herself also has been a helper of many, and of my own self.कि तुम जैसा कि पवित्र लोगों को चाहिए, उसे प्रभु में ग्रहण करो; और जिस किसी बात में उस को तुम से प्रयोजन हो, उस की सहायता करो; क्योंकि वह भी बहुतों की वरन मेरी भी उपकारिणी हुई है॥
3 Greet Prisca and Aquila, my fellow workers in Christ Jesus,प्रिसका और अक्विला को जो मसीह यीशु में मेरे सहकर्मी हैं, नमस्कार।
4 who for my life, laid down their own necks; to whom not only I give thanks, but also all the assemblies of the Gentiles.उन्होंने मेरे प्राण के लिये अपना ही सिर दे रखा था और केवल मैं ही नहीं, वरन अन्यजातियों की सारी कलीसियाएं भी उन का धन्यवाद करती हैं।
5 Greet the assembly that is in their house. Greet Epaenetus, my beloved, who is the first fruits of Achaia to Christ.और उस कलीसिया को भी नमस्कार जो उन के घर में है। मेरे प्रिय इपैनितुस को जो मसीह के लिये आसिया का पहिला फल है, नमस्कार।
6 Greet Mary, who labored much for us.मरियम को जिस ने तुम्हारे लिये बहुत परिश्रम किया, नमस्कार।
7 Greet Andronicus and Junias, my relatives and my fellow prisoners, who are notable among the apostles, who also were in Christ before me. अन्द्रुनीकुस और यूनियास को जो मेरे कुटम्बी हैं, और मेरे साथ कैद हुए थे, और प्रेरितों में नामी हैं, और मुझ से पहिले मसीह में हुए थे, नमस्कार।
8 Greet Amplias, my beloved in the Lord.अम्पलियातुस को, जो प्रभु में मेरा प्रिय है, नमस्कार।
9 Greet Urbanus, our fellow worker in Christ, and Stachys, my beloved.उरबानुस को, जो मसीह में हमारा सहकर्मी है, और मेरे प्रिय इस्तखुस को नमस्कार।
10 Greet Apelles, the approved in Christ. Greet those who are of the household of Aristobulus.अपिल्लेस को जो मसीह में खरा निकला, नमस्कार। अरिस्तुबुलुस के घराने को नमस्कार।
11 Greet Herodion, my kinsman. Greet them of the household of Narcissus, who are in the Lord.मेरे कुटुम्बी हेरोदियोन को नमस्कार। नरकिस्सुस के घराने के जो लोग प्रभु में हैं, उन को नमस्कार।
12 Greet Tryphaena and Tryphosa, who labor in the Lord. Greet Persis, the beloved, who labored much in the Lord.त्रूफैना और त्रूफोसा को जो प्रभु में परिश्रम करती हैं, नमस्कार। प्रिया परसिस को जिस ने प्रभु में बहुत परिश्रम किया, नमस्कार।
13 Greet Rufus, the chosen in the Lord, and his mother and mine.रूफुस को जो प्रभु में चुना हुआ है, और उस की माता को जो मेरी भी है, दोनों को नमस्कार।
14 Greet Asyncritus, Phlegon, Hermes, Patrobas, Hermas, and the brothers{The word for "brothers" here and where context allows may also be correctly translated "brothers and sisters" or "siblings."} who are with them.असुंक्रितुस और फिलगोन और हिर्मास ओर पत्रुबास और हर्मेस और उन के साथ के भाइयों को नमस्कार।
15 Greet Philologus and Julia, Nereus and his sister, and Olympas, and all the saints who are with them.फिलुलुगुस और यूलिया और नेर्युस और उस की बहिन, और उलुम्पास और उन के साथ के सब पवित्र लोगों को नमस्कार॥
16 Greet one another with a holy kiss. The assemblies of Christ greet you.आपस में पवित्र चुम्बन से नमस्कार करो तुम को मसीह की सारी कलीसियाओं की ओर से नमस्कार।
17 Now I beg you, brothers, look out for those who are causing the divisions and occasions of stumbling, contrary to the doctrine which you learned, and turn away from them.अब हे भाइयो, मैं तुम से बिनती करता हूं, कि जो लोग उस शिक्षा के विपरीत जो तुम ने पाई है, फूट पड़ने, और ठोकर खाने के कारण होते हैं, उन्हें ताड़ लिया करो; और उन से दूर रहो।
18 For those who are such don't serve our Lord, Jesus Christ, but their own belly; and by their smooth and flattering speech, they deceive the hearts of the innocent.क्योंकि ऐसे लोग हमारे प्रभु मसीह की नहीं, परन्तु अपने पेट की सेवा करते है; और चिकनी चुपड़ी बातों से सीधे सादे मन के लोगों को बहका देते हैं।
19 For your obedience has become known to all. I rejoice therefore over you. But I desire to have you wise in that which is good, but innocent in that which is evil.तुम्हारे आज्ञा मानने की चर्चा सब लोगों में फैल गई है; इसलिये मैं तुम्हारे विषय में आनन्द करता हूं; परन्तु मैं यह चाहता हूं, कि तुम भलाई के लिये बुद्धिमान, परन्तु बुराई के लिये भोले बने रहो।
20 And the God of peace will quickly crush Satan under your feet. The grace of our Lord Jesus Christ be with you.शान्ति का परमेश्वर शैतान को तुम्हारे पांवों से शीघ्र कुचलवा देगा॥ हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम पर होता रहे।
21 Timothy, my fellow worker, greets you, as do Lucius, Jason, and Sosipater, my relatives.तीमुथियुस मेरे सहकर्मी का, और लूकियुस और यासोन और सोसिपत्रुस मेरे कुटुम्बियों का, तुम को नमस्कार।
22 I, Tertius, who write the letter, greet you in the Lord.मुझ पत्री के लिखने वाले तिरितयुस का प्रभु में तुम को नमस्कार।
23 Gaius, my host and host of the whole assembly, greets you. Erastus, the treasurer of the city, greets you, as does Quartus, the brother.गयुस का जो मेरी और कलीसिया का पहुनाई करने वाला है उसका तुम्हें नमस्कार:
24 The grace of our Lord Jesus Christ be with you all! Amen.इरास्तुस जो नगर का भण्डारी है, और भाई क्वारतुस का, तुम को नमस्कार॥
25 {See Romans 14:23}अब जो तुम को मेरे सुसमाचार अर्थात यीशु मसीह के विषय के प्रचार के अनुसार स्थिर कर सकता है, उस भेद के प्रकाश के अनुसार जो सनातन से छिपा रहा।
26 {See Romans 14:23}परन्तु अब प्रगट होकर सनातन परमेश्वर की आज्ञा से भविष्यद्वक्ताओं की पुस्तकों के द्वारा सब जातियों को बताया गया है, कि वे विश्वास से आज्ञा मानने वाले हो जाएं।
27 {See Romans 14:23} {TR places Romans 14:24-26 at the end of Romans instead of at the end of chapter 14, and numbers these verses 16:25-27.}उसी अद्वैत बुद्धिमान परमेश्वर की यीशु मसीह के द्वारा युगानुयुग महिमा होती रहे। आमीन॥
Hindi Bible