Romans 15 - DBY (Hindi)
1 But *we* ought, we that are strong, to bear the infirmities of the weak, and not to please ourselves.निदान हम बलवानों को चाहिए, कि निर्बलों की निर्बलताओं को सहें; न कि अपने आप को प्रसन्न करें।
2 Let each one of us please his neighbour with a view to what is good, to edification.हम में से हर एक अपने पड़ोसी को उस की भलाई के लिये सुधारने के निमित प्रसन्न करे।
3 For the Christ also did not please himself; but according as it is written, The reproaches of them that reproach thee have fallen upon me.क्योंकि मसीह ने अपने आप को प्रसन्न नहीं किया, पर जैसा लिखा है, कि तेरे निन्दकों की निन्दा मुझ पर आ पड़ी।
4 For as many things as have been written before have been written for our instruction, that through endurance and through encouragement of the scriptures we might have hope.जितनी बातें पहिले से लिखी गईं, वे हमारी ही शिक्षा के लिये लिखी गईं हैं कि हम धीरज और पवित्र शास्त्र की शान्ति के द्वारा आशा रखें।
5 Now the God of endurance and of encouragement give to you to be like-minded one toward another, according to Christ Jesus;और धीरज, और शान्ति का दाता परमेश्वर तुम्हें यह वरदान दे, कि मसीह यीशु के अनुसार आपस में एक मन रहो।
6 that ye may with one accord, with one mouth, glorify the God and Father of our Lord Jesus Christ.ताकि तुम एक मन और एक मुंह होकर हमारे प्रभु यीशु मसीह के पिता परमेश्वर की बड़ाई करो।
7 Wherefore receive ye one another, according as the Christ also has received you to [the] glory of God.इसलिये, जैसा मसीह ने भी परमेश्वर की महिमा के लिये तुम्हें ग्रहण किया है, वैसे ही तुम भी एक दूसरे को ग्रहण करो।
8 For I say that Jesus Christ became a minister of [the] circumcision for [the] truth of God, to confirm the promises of the fathers;मैं कहता हूं, कि जो प्रतिज्ञाएं बाप दादों को दी गई थीं, उन्हें दृढ़ करने के लिये मसीह, परमेश्वर की सच्चाई का प्रमाण देने के लिये खतना किए हुए लोगों का सेवक बना।
9 and that the nations should glorify God for mercy; according as it is written, For this cause I will confess to thee among [the] nations, and will sing to thy name.और अन्यजाति भी दया के कारण परमेश्वर की बड़ाई करें, जैसा लिखा है, कि इसलिये मैं जाति जाति में तेरा धन्यवाद करूंगा, और तेरे नाम के भजन गाऊंगा।
10 And again he says, Rejoice, nations, with his people.फिर कहा है, हे जाति जाति के सब लोगों, उस की प्रजा के साथ आनन्द करो।
11 And again, Praise the Lord, all [ye] nations, and let all the peoples laud him.और फिर हे जाति जाति के सब लागो, प्रभु की स्तुति करो; और हे राज्य राज्य के सब लोगो; उसे सराहो।
12 And again, Esaias says, There shall be the root of Jesse, and one that arises, to rule over [the] nations: in him shall [the] nations hope.और फिर यशायाह कहता है, कि यिशै की एक जड़ प्रगट होगी, और अन्यजातियों का हाकिम होने के लिये एक उठेगा, उस पर अन्यजातियां आशा रखेंगी।
13 Now the God of hope fill you with all joy and peace in believing, so that ye should abound in hope by [the] power of [the] Holy Spirit.सो परमेश्वर जो आशा का दाता है तुम्हें विश्वास करने में सब प्रकार के आनन्द और शान्ति से परिपूर्ण करे, कि पवित्र आत्मा की सामर्थ से तुम्हारी आशा बढ़ती जाए॥
14 But I am persuaded, my brethren, I myself also, concerning you, that yourselves also are full of goodness, filled with all knowledge, able also to admonish one another.हे मेरे भाइयो; मैं आप भी तुम्हारे विषय में निश्चय जानता हूं, कि तुम भी आप ही भलाई से भरे और ईश्वरीय ज्ञान से भरपूर हो और एक दूसरे को चिता सकते हो।
15 But I have written to you the more boldly, [brethren,] in part, as putting you in mind, because of the grace given to me by God,तौभी मैं ने कहीं कहीं याद दिलाने के लिये तुम्हें जो बहुत हियाव करके लिखा, यह उस अनुग्रह के कारण हुआ, जो परमेश्वर ने मुझे दिया है।
16 for me to be minister of Christ Jesus to the nations, carrying on as a sacrificial service the [message of] glad tidings of God, in order that the offering up of the nations might be acceptable, sanctified by [the] Holy Spirit.कि मैं अन्याजातियों के लिये मसीह यीशु का सेवक होकर परमेश्वर के सुसमाचार की सेवा याजक की नाईं करूं; जिस से अन्यजातियों का मानों चढ़ाया जाना, पवित्र आत्मा से पवित्र बनकर ग्रहण किया जाए।
17 I have therefore [whereof to] boast in Christ Jesus in the things which pertain to God.सो उन बातों के विषय में जो परमेश्वर से सम्बन्ध रखती हैं, मैं मसीह यीशु में बड़ाई कर सकता हूं।
18 For I will not dare to speak anything of the things which Christ has not wrought by me, for [the] obedience of [the] nations, by word and deed,क्योंकि उन बातों को छोड़ मुझे और किसी बात के विषय में कहने का हियाव नहीं, जो मसीह ने अन्यजातियों की आधीनता के लिये वचन, और कर्म।
19 in [the] power of signs and wonders, in [the] power of [the] Spirit of God; so that I, from Jerusalem, and in a circuit round to Illyricum, have fully preached the glad tidings of the Christ;और चिन्हों और अदभुत कामों की सामर्थ से, और पवित्र आत्मा की सामर्थ से मेरे ही द्वारा किए: यहां तक कि मैं ने यरूशलेम से लेकर चारों ओर इल्लुरिकुस तक मसीह के सुसमाचार का पूरा पूरा प्रचार किया।
20 and so aiming to announce the glad tidings, not where Christ has been named, that I might not build upon another's foundation;पर मेरे मन की उमंग यह है, कि जहां जहां मसीह का नाम नहीं लिया गया, वहीं सुसमाचार सुनाऊं; ऐसा न हो कि दूसरे की नींव पर घर बनाऊं॥
21 but according as it is written, To whom there was nothing told concerning him, they shall see; and they that have not heard shall understand.परन्तु जैसा लिखा है, वैसा ही हो, कि जिन्हें उसका सुसमाचार नहीं पहुंचा, वे ही देखेंगे और जिन्हों ने नहीं सुना वे ही समझेंगे॥
22 Wherefore also I have been often hindered from coming to you.इसी लिये मैं तुम्हारे पास आने से बार बार रूका रहा।
23 But now, having no longer place in these regions, and having great desire to come to you these many years,परन्तु अब मुझे इन देशों में और जगह नहीं रही, और बहुत वर्षों से मुझे तुम्हारे पास आने की लालसा है।
24 whenever I should go to Spain; (for I hope to see you as I go through, and by you to be set forward thither, if first I shall have been in part filled with your company;)इसलिये जब इसपानिया को जाऊंगा तो तुम्हारे पास होता हुआ जाऊंगा क्योंकि मुझे आशा है, कि उस यात्रा में तुम से भेंट करूं, और जब तुम्हारी संगति से मेरा जी कुछ भर जाए, तो तुम मुझे कुछ दूर आगे पहुंचा दो।
25 but now I go to Jerusalem, ministering to the saints;परन्तु अभी तो पवित्र लोगों की सेवा करने के लिये यरूशलेम को जाता हूं।
26 for Macedonia and Achaia have been well pleased to make a certain contribution for the poor of the saints who [are] in Jerusalem.क्योंकि मकिदुनिया और अखया के लोगों को यह अच्छा लगा, कि यरूशलेम के पवित्र लोगों के कंगालों के लिये कुछ चन्दा करें।
27 They have been well pleased indeed, and they are their debtors; for if the nations have participated in their spiritual things, they ought also in fleshly to minister to them.अच्छा तो लगा, परन्तु वे उन के कर्जदार भी हैं, क्योंकि यदि अन्यजाति उन की आत्मिक बातों में भागी हुए, तो उन्हें भी उचित है, कि शारीरिक बातों में उन की सेवा करें।
28 Having finished this therefore, and having sealed to them this fruit, I will set off by you into Spain.सो मैं यह काम पूरा करके और उन को यह चन्दा सौंप कर तुम्हारे पास होता हुआ इसपानिया को जाऊंगा।
29 But I know that, coming to you, I shall come in [the] fulness of [the] blessing of Christ.और मैं जानता हूं, कि जब मैं तुम्हारे पास आऊंगा, तो मसीह की पूरी आशीष के साथ आऊंगा॥
30 But I beseech you, brethren, by our Lord Jesus Christ, and by the love of the Spirit, that ye strive together with me in prayers for me to God;और हे भाइयों; मैं यीशु मसीह का जो हमारा प्रभु है और पवित्र आत्मा के प्रेम का स्मरण दिला कर, तुम से बिनती करता हूं, कि मेरे लिये परमेश्वर से प्रार्थना करने में मेरे साथ मिलकर लौलीन रहो।
31 that I may be saved from those that do not believe in Judaea; and that my ministry which [I have] for Jerusalem may be acceptable to the saints;कि मैं यहूदिया के अविश्वासियों बचा रहूं, और मेरी वह सेवा जो यरूशलेम के लिये है, पवित्र लोगों को भाए।
32 in order that I may come to you in joy by God's will, and that I may be refreshed with you.और मैं परमेश्वर की इच्छा से तुम्हारे पास आनन्द के साथ आकर तुम्हारे साथ विश्राम पाऊं।
33 And the God of peace be with you all. Amen.शान्ति का परमेश्वर तुम सब के साथ रहे। आमीन॥
Hindi Bible