Bible

Psalm 52 - WEB (Hindi)

1 > Why do you boast of mischief, mighty man? God's loving kindness endures continually.हे वीर, तू बुराई करने पर क्यों घमण्ड करता है? ईश्वर की करूणा तो अनन्त है।

2 Your tongue plots destruction, Like a sharp razor, working deceitfully.तेरी जीभ केवल दुष्टता गढ़ती है; सान धरे हुए अस्तुरे की नाईं वह छल का काम करती है।

3 You love evil more than good, Lying rather than speaking the truth. Selah.तू भलाई से बढ़कर बुराई में और धर्म की बात से बढ़कर झूठ से प्रीति रखता है।

4 You love all devouring words, You deceitful tongue.हे छली जीभ तू सब विनाश करने वाली बातों से प्रसन्न रहती है॥

5 God will likewise destroy you forever. He will take you up, and pluck you out of your tent, And root you out of the land of the living. Selah.हे ईश्वर तुझे सदा के लिये नाश कर देगा; वह तुझे पकड़ कर तेरे डेरे से निकाल देगा; और जीवतों के लोक में से तुझे उखाड़ डालेगा।

6 The righteous also will see it, and fear, And laugh at him, saying,तब धर्मी लोग इस घटना को देखकर डर जाएंगे, और यह कहकर उस पर हंसेंगे, कि

7 "Behold, this is the man who didn't make God his strength, But trusted in the abundance of his riches, And strengthened himself in his wickedness."देखो, यह वही पुरूष है जिसने परमेश्वर को अपनी शरण नहीं माना, परन्तु अपने धन की बहुतायत पर भरोसा रखता था, और अपने को दुष्टता में दृढ़ करता रहा!

8 But as for me, I am like a green olive tree in God's house. I trust in God's loving kindness forever and ever.परन्तु मैं तो परमेश्वर के भवन में हरे जलपाई के वृक्ष के समान हूं। मैं ने परमेश्वर की करूणा पर सदा सर्वदा के लिये भरोसा रखा है।

9 I will give you thanks forever, because you have done it. I will hope in your name, for it is good, In the presence of your saints.मैं तेरा धन्यवाद सर्वदा करता रहूंगा, क्योंकि तू ही ने यह काम किया है। मैं तेरे ही नाम की बाट जोहता रहूंगा, क्योंकि यह तेरे पवित्र भक्तों के साम्हने उत्तम है॥

Hindi Bible