Psalm 19:9 यहोवा का भय पवित्र है, वह अनन्तकाल तक स्थिर रहता है; यहोवा के नियम सत्य और पूरी रीति से धर्ममय हैं।
Psalm 19:9 in Other Translations
King James Version (KJV) The fear of the LORD is clean, enduring for ever: the judgments of the LORD are true and righteous altogether.
American Standard Version (ASV) The fear of Jehovah is clean, enduring for ever: The ordinances of Jehovah are true, `and' righteous altogether.
Bible in Basic English (BBE) The fear of the Lord is clean, and has no end; the decisions of the Lord are true and full of righteousness.
Darby English Bible (DBY) The fear of Jehovah is clean, enduring for ever; the judgments of Jehovah are truth, they are righteous altogether:
Webster's Bible (WBT) The statutes of the LORD are right, rejoicing the heart: the commandment of the LORD is pure, enlightening the eyes.
World English Bible (WEB) The fear of Yahweh is clean, enduring forever. Yahweh's ordinances are true, and righteous altogether.
Young's Literal Translation (YLT) The fear of Jehovah `is' clean, standing to the age, The judgments of Jehovah `are' true, They have been righteous -- together.
Read Full Chapter :
Psalm 19
Cross Reference
भजन संहिता 119:142
तेरा धर्म सदा का धर्म है, और तेरी व्यवस्था सत्य है।
1 शमूएल 12:24
केवल इतना हो कि तुम लोग यहोवा का भय मानो, और सच्चाई से अपने सम्पूर्ण मान के साथ उसकी उपासना करो; क्योंकि यह तो सोचो कि उसने तुम्हारे लिये कैसे बड़े बड़े काम किए हैं।
भजन संहिता 119:1
क्या ही धन्य हैं वे जो चाल के खरे हैं, और यहोवा की व्यवस्था पर चलते हैं!
भजन संहिता 34:11
हे लड़कों, आओ, मेरी सुनो, मैं तुम को यहोवा का भय मानना सिखाऊंगा।
व्यवस्थाविवरण 4:8
फिर कौन ऐसी बड़ी जाति है जिसके पास ऐसी धर्ममय विधि और नियम हों, जैसी कि यह सारी व्यवस्था जिसे मैं आज तुम्हारे साम्हने रखता हूं?
निर्गमन 21:1
फिर जो नियम तुझे उन को समझाने हैं वे ये हैं॥
1 राजा 18:3
इसलिये अहाब ने ओबद्याह को जो उसके घराने का दीवान था बुलवाया।
1 राजा 18:12
फिर ज्योंही मैं तेरे पास से चला जाऊंगा, त्योंही यहोवा का आत्मा तुझे न जाने कहां उठा ले जाएगा, सो जब मैं जा कर अहाब को बताऊंगा, और तू उसे न मिलेगा, तब वह मुझे मार डालेगा: परन्तु मैं तेरा दास अपने लड़कपन से यहोवा का भय मानता आया हूँ!
नहेमायाह 5:15
परन्तु पहिले अधिपति जो मुझ से आगे थे, वह प्रजा पर भार डालते थे, और उन से रोटी, और दाखमधु, और इस से अधिक चालीस शेकेल चान्दी लेते थे, वरन उनके सेवक भी प्रजा के ऊपर अधिकार जताते थे; परन्तु मैं ऐसा नहीं करता था, क्योंकि मैं यहोवा का भय मानता था।
भजन संहिता 10:5
वह अपने मार्ग पर दृढ़ता से बना रहता है; तेरे न्याय के विचार ऐसे ऊंचे पर होते हैं, कि उसकी दृष्टि वहां तक नहीं पहुंचती; जितने उसके विरोधी हैं उन पर वह फुंकारता है।
भजन संहिता 36:1
दुष्ट जन का अपराध मेरे हृदय के भीतर यह कहता है कि परमेश्वर का भय उसकी दृष्टि में नहीं है।
भजन संहिता 36:6
तेरा धर्म ऊंचे पर्वतों के समान है, तेरे नियम अथाह सागर ठहरे हैं; हे यहोवा तू मनुष्य और पशु दोनों की रक्षा करता है॥
भजन संहिता 72:1
हे परमेश्वर, राजा को अपना नियम बता, राजपुत्र को अपना धर्म सिखला!
भजन संहिता 111:10
बुद्धि का मूल यहोवा का भय है; जितने उसकी आज्ञाओं को मानते हैं, उनकी बुद्धि अच्छी होती है। उसकी स्तुति सदा बनी रहेगी॥
भजन संहिता 115:13
क्या छोटे क्या बड़े जितने यहोवा के डरवैये हैं, वह उन्हें आशीष देगा॥
भजन संहिता 119:106
मैं ने शपथ खाई, और ठाना भी है कि मैं तेरे धर्ममय नियमों के अनुसार चलूंगा।
भजन संहिता 119:137
हे यहोवा तू धर्मी है, और तेरे नियम सीधे हैं।
प्रकाशित वाक्य 19:2
क्योंकि उसके निर्णय सच्चे और ठीक हैं, इसलिये कि उस ने उस बड़ी वेश्या का जो अपने व्यभिचार से पृथ्वी को भ्रष्ट करती थी, न्याय किया, और उस से अपने दासों के लोहू का पलटा लिया है।
उत्पत्ति 22:12
उसने कहा, उस लड़के पर हाथ मत बढ़ा, और न उससे कुछ कर: क्योंकि तू ने जो मुझ से अपने पुत्र, वरन अपने एकलौते पुत्र को भी, नहीं रख छोड़ा; इस से मैं अब जान गया कि तू परमेश्वर का भय मानता है।
उत्पत्ति 42:18
तीसरे दिन यूसुफ ने उन से कहा, एक काम करो तब जीवित रहोगे; क्योंकि मैं परमेश्वर का भय मानता हूं;
नीतिवचन 8:13
यहोवा का भय मानना बुराई से बैर रखना है। घमण्ड, अंहकार, और बुरी चाल से, और उलट फेर की बात से भी मैं बैर रखती हूं।
यशायाह 26:8
हे यहोवा, तेरे न्याय के मार्ग में हम लोग तेरी बाट जोहते आए हैं; तेरे नाम के स्मरण की हमारे प्राणों में लालसा बनी रहती है।
प्रेरितों के काम 10:22
उन्होंने कहा; कुरनेलियुस सूबेदार जो धर्मी और परमेश्वर से डरने वाला और सारी यहूदी जाति में सुनामी मनुष्य है, उस ने एक पवित्र स्वर्गदूत से यह चितावनी पाई है, कि तुझे अपने घर बुलाकर तुझ से वचन सुने।
रोमियो 2:2
और हम जानते हैं, कि ऐसे ऐसे काम करने वालों पर परमेश्वर की ओर से ठीक ठीक दण्ड की आज्ञा होती है।
रोमियो 3:10
जैसा लिखा है, कि कोई धर्मी नहीं, एक भी नहीं।
रोमियो 11:22
इसलिये परमेश्वर की कृपा और कड़ाई को देख! जो गिर गए, उन पर कड़ाई, परन्तु तुझ पर कृपा, यदि तू उस में बना रहे, नहीं तो, तू भी काट डाला जाएगा।
प्रकाशित वाक्य 15:3
और वे परमेश्वर के दास मूसा का गीत, और मेम्ने का गीत गा गाकर कहते थे, कि हे र्स्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर, तेरे कार्य बड़े, और अद्भुत हैं, हे युग युग के राजा, तेरी चाल ठीक और सच्ची है।
प्रकाशित वाक्य 16:7
फिर मैं ने वेदी से यह शब्द सुना, कि हां हे सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर, तेरे निर्णय ठीक और सच्चे हैं॥
भजन संहिता 119:75
हे यहोवा, मैं जान गया कि तेरे नियम धर्ममय हैं, और तू ने अपने सच्चाई के अनुसार मुझे दु:ख दिया है।
भजन संहिता 119:62
तेरे धर्ममय नियमों के कारण मैं आधी रात को तेरा धन्यवाद करने को उठूंगा।
भजन संहिता 119:39
जिस नामधराई से मैं डरता हूं, उसे दूर कर; क्योंकि तेरे नियम उत्तम हैं।
भजन संहिता 119:7
जब मैं तेरे धर्ममय नियमों को सीखूंगा, तब तेरा धन्यवाद सीधे मन से करूंगा।
भजन संहिता 147:19
वह याकूब को अपना वचन, और इस्राएल को अपनी विधियां और नियम बताता है।