Bible

Psalm 108 - BBE (Hindi)

1 <A Song. A Psalm. Of David.> O God, my heart is fixed; I will make songs and melody, even with my glory.हे परमेश्वर, मेरा हृदय स्थिर है; मैं गाऊंगा, मैं अपनी आत्मा से भी भजन गाऊंगा।

2 Give out your sounds, O corded instruments: the dawn will be awaking with my song.हे सारंगी और वीणा जागो! मैं आप पौ फटते जाग उठूंगा!

3 I will give you praise, O Lord, among the peoples; I will make melody to you among the nations.हे यहोवा, मैं देश देश के लोगों के मध्य में तेरा धन्यवाद करूंगा, और राज्य राज्य के लोगों के मध्य में तेरा भजन गाऊंगा।

4 For your mercy is higher than the heavens: and your unchanging faith than the clouds.क्योंकि तेरी करूणा आकाश से भी ऊंची है, और तेरी सच्चाई आकाशमण्डल तक है॥

5 Be lifted up, O God, higher than the heavens; let your glory be over all the earth.हे परमेश्वर, तू स्वर्ग के ऊपर हो! और तेरी महिमा सारी पृथ्वी के ऊपर हो!

6 Let your right hand be stretched out for salvation, and give me an answer, so that your loved ones may be safe from danger.इसलिये कि तेरे प्रिय छुड़ाए जाएं, तू अपने दाहिने हाथ से बचा ले और हमारी बिनती सुन ले!

7 This is the word of the holy God: I will be glad; I will make Shechem a heritage, measuring out the valley of Succoth.परमेश्वर ने अपनी पवित्रता में होकर कहा है, मैं प्रफुल्लित होकर शेकेम को बांट लूंगा, और सुक्कोत की तराई को नपवाऊंगा।

8 Gilead is mine; Manasseh is mine; Ephraim is the strength of my head; Judah is my law-giver;गिलाद मेरा है, मनश्शे भी मेरा है; और एप्रैम मेरे सिर का टोप है; यहूदा मेरा राजदण्ड है।

9 Moab is my washpot; on Edom is the resting-place of my shoe; over Philistia will I send out a glad cry.मोआब मेरे धोने का पात्र है, मैं एदोम पर अपना जूता फेंकूंगा, पलिश्त पर मैं जयजयकार करूंगा॥

10 Who will take me into the strong town? who will be my guide into Edom?मुझे गढ़ वाले नगर में कौन पहुंचाएगा? ऐदोम तक मेरी अगुवाई किस ने की है?

11 Have you not sent us away from you, O God? and you go not out with our armies.हे परमेश्वर, क्या तू ने हम को नहीं त्याग दिया, और हे परमेश्वर, तू हमारी सेना के साथ पलायन नहीं करता।

12 Give us help in our trouble; for there is no help in man.द्रोहियों के विरुद्ध हमारी सहायता कर, क्योंकि मनुष्य का किया हुआ छुटकारा व्यर्थ है!

13 With God we will do great things; for by him will our haters be crushed underfoot.परमेश्वर की सहायता से हम वीरता दिखाएंगे, हमारे द्रोहियों को वही रौंदेगा॥

Hindi Bible