Psalm 103:10
उसने हमारे पापों के अनुसार हम से व्यवहार नहीं किया, और न हमारे अधर्म के कामों के अनुसार हम को बदला दिया है।
He hath not | לֹ֣א | lōʾ | loh |
dealt | כַ֭חֲטָאֵינוּ | kaḥăṭāʾênû | HA-huh-ta-ay-noo |
sins; our after us with | עָ֣שָׂה | ʿāśâ | AH-sa |
nor | לָ֑נוּ | lānû | LA-noo |
rewarded | וְלֹ֥א | wĕlōʾ | veh-LOH |
כַ֝עֲוֺנֹתֵ֗ינוּ | kaʿăwōnōtênû | HA-uh-voh-noh-TAY-noo | |
our to according us iniquities. | גָּמַ֥ל | gāmal | ɡa-MAHL |
עָלֵֽינוּ׃ | ʿālênû | ah-LAY-noo |
Cross Reference
Ezra 9:13
और उस सब के बाद जो हमारे बुरे कामों और बड़े दोष के कारण हम पर बीता है, जब कि हे हमारे परमेश्वर तू ने हमारे अधर्म के बराबर हमें दण्ड नहीं दिया, वरन हम में से कितनों को बचा रखा है,
Lamentations 3:22
हम मिट नहीं गए; यह यहोवा की महाकरुणा का फल है, क्योंकि उसकी दया अमर है।
Psalm 130:3
हे याह, यदि तू अधर्म के कामों का लेखा ले, तो हे प्रभु कौन खड़ा रह सकेगा?
Nehemiah 9:31
तौभी तू ने जो अतिदयालु है, उनका अन्त नहीं कर डाला और न उन को त्याग दिया, क्योंकि तू अनुग्रहकारी और दयालु ईश्वर है।
Job 11:6
और तुझ पर बुद्धि की गुप्त बातें प्रगट करे, कि उनका मर्म तेरी बुद्धि से बढ़कर है। इसलिये जान ले, कि ईश्वर तेरे अधर्म में से बहुत कुछ भूल जाता है।
Daniel 9:18
हे मेरे परमेश्वर, कान लगाकर सुन, आंख खोल कर हमारी उजड़ी हुई दशा और उस नगर को भी देख जो तेरा कहलाता है; क्योंकि हम जो तेरे साम्हने गिड़गिड़ाकर प्रार्थना करते हैं, सो अपने धर्म के कामों पर नहीं, वरन तेरी बड़ी दया ही के कामों पर भरोसा रख कर करते हैं।
Habakkuk 3:2
हे यहोवा, मैं तेरी कीर्ति सुन कर डर गया। हे यहोवा, वर्तमान युग में अपने काम को पूरा कर; इसी युग में तू उसको प्रकट कर; क्रोध करते हुए भी दया करना स्मरण कर॥