Bible

Proverbs 6 - WEB (Hindi)

1 My son, if you have become collateral for your neighbor, If you have struck your hands in pledge for a stranger;हे मेरे पुत्र, यदि तू अपने पड़ोसी का उत्तरदायी हुआ हो, अथवा परदेशी के लिये हाथ पर हाथ मार कर उत्तरदायी हुआ हो,

2 You are trapped by the words of your mouth. You are ensnared with the words of your mouth.तो तू अपने ही मूंह के वचनों से फंसा, और अपने ही मुंह की बातों से पकड़ा गया।

3 Do this now, my son, and deliver yourself, Seeing you have come into the hand of your neighbor. Go, humble yourself. Press your plea with your neighbor.इसलिये हे मेरे पुत्र, एक काम कर, अर्थात तू जो अपने पड़ोसी के हाथ में पड़ चुका है, तो जा, उस को साष्टांग प्रणाम कर के मना ले।

4 Give no sleep to your eyes, Nor slumber to your eyelids.तू न तो अपनी आखों में नींद, और न अपनी पलकों में झपकी आने दे;

5 Free yourself, like a gazelle from the hand of the hunter, Like a bird from the snare of the fowler.और अपने आप को हरिणी के समान शिकारी के हाथ से, और चिडिय़ा के समान चिडिमार के हाथ से छुड़ा॥

6 Go to the ant, you sluggard. Consider her ways, and be wise;हे आलसी, च्यूंटियों के पास जा; उनके काम पर ध्यान दे, और बुद्धिमान हो।

7 Which having no chief, overseer, or ruler,उन के न तो कोई न्यायी होता है, न प्रधान, और न प्रभुता करने वाला,

8 Provides her bread in the summer, And gathers her food in the harvest.तौभी वे अपना आहार धूपकाल में संचय करती हैं, और कटनी के समय अपनी भोजन वस्तु बटोरती हैं।

9 How long will you sleep, sluggard? When will you arise out of your sleep?हे आलसी, तू कब तक सोता रहेगा? तेरी नींद कब टूटेगी?

10 A little sleep, a little slumber, A little folding of the hands to sleep:कुछ और सो लेना, थोड़ी सी नींद, एक और झपकी, थोड़ा और छाती पर हाथ रखे लेटे रहना,

11 So your poverty will come as a robber, And your scarcity as an armed man.तब तेरा कंगालपन बटमार की नाईं और तेरी घटी हथियारबन्द के समान आ पड़ेगी॥

12 A worthless person, a man of iniquity, Is he who walks with a perverse mouth;ओछे और अनर्थकारी को देखो, वह टेढ़ी टेढ़ी बातें बकता फिरता है,

13 Who winks with his eyes, who signals with his feet, Who motions with his fingers;वह नैन से सैन और पांव से इशारा, और अपनी अगुंलियों से संकेत करता है,

14 In whose heart is perverseness, Who devises evil continually, Who always sows discord.उसके मन में उलट फेर की बातें रहतीं, वह लगातार बुराई गढ़ता है और झगड़ा-रगड़ा उत्पन्न करता है।

15 Therefore his calamity will come suddenly. He will be broken suddenly, and that without remedy.इस कारण उस पर विपत्ति अचानक आ पड़ेगी, वह पल भर में ऐसा नाश हो जाएगा, कि बचने का कोई उपाय न रहेगा॥

16 There are six things which Yahweh hates; Yes, seven which are an abomination to him:छ: वस्तुओं से यहोवा बैर रखता है, वरन सात हैं जिन से उस को घृणा है

17 Haughty eyes, a lying tongue, Hands that shed innocent blood;अर्थात घमण्ड से चढ़ी हुई आंखें, झूठ बोलने वाली जीभ, और निर्दोष का लोहू बहाने वाले हाथ,

18 A heart that devises wicked schemes, Feet that are swift in running to mischief,अनर्थ कल्पना गढ़ने वाला मन, बुराई करने को वेग दौड़ने वाले पांव,

19 A false witness who utters lies, And he who sows discord among brothers.झूठ बोलने वाला साक्षी और भाइयों के बीच में झगड़ा उत्पन्न करने वाला मनुष्य।

20 My son, keep your father's commandment, And don't forsake your mother's teaching.हे मेरे पुत्र, मेरी आज्ञा को मान, और अपनी माता की शिक्षा का न तज।

21 Bind them continually on your heart. Tie them around your neck.इन को अपने हृदय में सदा गांठ बान्धे रख; और अपने गले का हार बना ले।

22 When you walk, it will lead you. When you sleep, it will watch over you. When you awake, it will talk with you.वह तेरे चलने में तेरी अगुवाई, और सोते समय तेरी रक्षा, और जागते समय तुझ से बातें करेगी।

23 For the commandment is a lamp, And the law is light. Reproofs of instruction are the way of life,आज्ञा तो दीपक है और शिक्षा ज्योति, और सिखाने वाले की डांट जीवन का मार्ग है,

24 To keep you from the immoral woman, From the flattery of the wayward wife's tongue.ताकि तुझ को बुरी स्त्री से बचाए और पराई स्त्री की चिकनी चुपड़ी बातों से बचाए।

25 Don't lust after her beauty in your heart, Neither let her captivate you with her eyelids.उसकी सुन्दरता देख कर अपने मन में उसकी अभिलाषा न कर; वह तुझे अपने कटाक्ष से फंसाने न पाए;

26 For a prostitute reduces you to a piece of bread. The adulteress hunts for your precious life.क्योंकि वेश्यागमन के कारण मनुष्य टुकड़ोंका भिखारी हो जाता है, परन्तु व्यभिचारिणी अनमोल जीवन का अहेर कर लेती है।

27 Can a man scoop fire into his lap, And his clothes not be burned?क्या हो सकता है कि कोई अपनी छाती पर आग रख ले; और उसके कपड़े न जलें?

28 Or can one walk on hot coals, And his feet not be scorched?क्या हो सकता है कि कोई अंगारे पर चले, और उसके पांव न झुलसें?

29 So is he who goes in to his neighbor's wife. Whoever touches her will not be unpunished.जो पराई स्त्री के पास जाता है, उसकी दशा ऐसी है; वरन जो कोई उस को छूएगा वह दण्ड से न बचेगा।

30 Men don't despise a thief, If he steals to satisfy himself when he is hungry:जो चोर भूख के मारे अपना पेट भरने के लिये चोरी करे, उसको तो लोग तुच्छ नहीं जानते;

31 But if he is found, he shall restore seven times. He shall give all the wealth of his house.तौभी यदि वह पकड़ा जाए, तो उस को सातगुणा भर देना पडेगा; वरन अपने घर का सारा धन देना पड़ेगा।

32 He who commits adultery with a woman is void of understanding. He who does it destroys his own soul.परन्तु जो परस्त्रीगमन करता है वह निरा निर्बुद्ध है; जो अपने प्राणों को नाश करना चाहता है, वह ऐसा करता है॥

33 He will get wounds and dishonor. His reproach will not be wiped away.उस को घायल और अपमानित होना पड़ेगा, और उसकी नामधराई कभी न मिटेगी।

34 For jealousy arouses the fury of the husband. He won't spare in the day of vengeance.क्योंकि जलन से पुरूष बहुत ही क्रोधित हो जाता है, और पलटा लेने के दिन वह कुछ कोमलता नहीं दिखाता।

35 He won't regard any ransom, Neither will he rest content, though you give many gifts.वह घूस पर दृष्टि न करेगा, और चाहे तू उस को बहुत कुछ दे, तौभी वह न मानेगा॥

Hindi Bible