Bible

Proverbs 31 - WEB (Hindi)

1 The words of king Lemuel; the oracle which his mother taught him.लमूएल राजा के प्रभावशाली वचन, जो उसकी माता ने उसे सिखाए॥

2 "Oh, my son!" Oh, son of my womb! Oh, son of my vows!हे मेरे पुत्र, हे मेरे निज पुत्र! हे मेरी मन्नतों के पुत्र!

3 Don't give your strength to women, Nor your ways to that which destroys kings.अपना बल स्त्रियों को न देना, न अपना जीवन उनके वश कर देना जो राजाओं का पौरूष का जाती हैं।

4 It is not for kings, Lemuel; It is not for kings to drink wine; Nor for princes to say, 'Where is strong drink?'हे लमूएल, राजाओं का दाखमधु पीना उन को शोभा नहीं देता, और मदिरा चाहना, रईसों को नहीं फबता;

5 Lest they drink, and forget the law, And pervert the justice due to anyone who is afflicted.ऐसा न हो कि वे पी कर व्यवस्था को भूल जाएं और किसी दु:खी के हक को मारें।

6 Give strong drink to him who is ready to perish; And wine to the bitter in soul:मदिरा उस को पिलाओ जो मरने पर है, और दाखमधु उदास मन वालों को ही देना;

7 Let him drink, and forget his poverty, And remember his misery no more.जिस से वे पी कर अपनी दरिद्रता को भूल जाएं और अपने कठिन श्रम फिर स्मरण न करें।

8 Open your mouth for the mute, In the cause of all who are left desolate.गूंगे के लिये अपना मुंह खोल, और सब अनाथों का न्याय उचित रीति से किया कर।

9 Open your mouth, judge righteously, And serve justice to the poor and needy."अपना मुंह खोल और धर्म से न्याय कर, और दीन दरिद्रों का न्याय कर।

10 Who can find a worthy woman? For her price is far above rubies.भली पत्नी कौन पा सकता है? क्योंकि उसका मूल्य मूंगों से भी बहुत अधिक है। उस के पति के मन में उस के प्रति विश्वास है।

11 The heart of her husband trusts in her. He shall have no lack of gain.और उसे लाभ की घटी नहीं होती।

12 She does him good, and not harm, All the days of her life.वह अपने जीवन के सारे दिनों में उस से बुरा नहीं, वरन भला ही व्यवहार करती है।

13 She seeks wool and flax, And works eagerly with her hands.वह ऊन और सन ढूंढ़ ढूंढ़ कर, अपने हाथों से प्रसन्नता के साथ काम करती है।

14 She is like the merchant ships. She brings her bread from afar.वह व्यापार के जहाजों की नाईं अपनी भोजन वस्तुएं दूर से मंगवाती हैं।

15 She rises also while it is yet night, Gives food to her household, And portions for her servant girls.वह रात ही को उठ बैठती है, और अपने घराने को भोजन खिलाती है और अपनी लौण्डियों को अलग अलग काम देती है।

16 She considers a field, and buys it. With the fruit of her hands, she plants a vineyard.वह किसी खेत के विषय में सोच विचार करती है और उसे मोल ले लेती है; और अपने परिश्रम के फल से दाख की बारी लगाती है।

17 She girds her loins with strength, And makes her arms strong.वह अपनी कटि को बल के फेंटे से कसती है, और अपनी बाहों को दृढ़ बनाती है।

18 She perceives that her merchandise is profitable. Her lamp doesn't go out by night.वह परख लेती है कि मेरा व्यापार लाभदायक है। रात को उसका दिया नहीं बुझता।

19 She lays her hands to the distaff, And her hands hold the spindle.वह अटेरन में हाथ लगाती है, और चरखा पकड़ती है।

20 She opens her arms to the poor; Yes, she extends her hands to the needy.वह दीन के लिये मुट्ठी खोलती है, और दरिद्र के संभालने को हाथ बढ़ाती है।

21 She is not afraid of the snow for her household; For all her household are clothed with scarlet.वह अपने घराने के लिये हिम से नहीं डरती, क्योंकि उसके घर के सब लोग लाल कपड़े पहिनते हैं।

22 She makes for herself carpets of tapestry. Her clothing is fine linen and purple.वह तकिये बना लेती है; उसके वस्त्र सूक्ष्म सन और बैंजनी रंग के होते हैं।

23 Her husband is respected in the gates, When he sits among the elders of the land.जब उसका पति सभा में देश के पुरनियों के संग बैठता है, तब उसका सम्मान होता है।

24 She makes linen garments and sells them, And delivers sashes to the merchant.वह सन के वस्त्र बनाकर बेचती है; और व्योपारी को कमरबन्द देती है।

25 Strength and dignity are her clothing. She laughs at the time to come.वह बल और प्रताप का पहिरावा पहिने रहती है, और आने वाले काल के विषय पर हंसती है।

26 She opens her mouth with wisdom. Faithful instruction is on her tongue.वह बुद्धि की बात बोलती है, और उस के वचन कृपा की शिक्षा के अनुसार होते हैं।

27 She looks well to the ways of her household, And doesn't eat the bread of idleness.वह अपने घराने के चाल चलन को ध्यान से देखती है, और अपनी रोटी बिना परिश्रम नहीं खाती।

28 Her children rise up and call her blessed. Her husband also praises her:उसके पुत्र उठ उठकर उस को धन्य कहते हैं, उनका पति भी उठ कर उसकी ऐसी प्रशंसा करता है:

29 "Many women do noble things, But you excel them all."बहुत सी स्त्रियों ने अच्छे अच्छे काम तो किए हैं परन्तु तू उन सभों में श्रेष्ट है।

30 Charm is deceitful, and beauty is vain; But a woman who fears Yahweh, she shall be praised.शोभा तो झूठी और सुन्दरता व्यर्थ है, परन्तु जो स्त्री यहोवा का भय मानती है, उसकी प्रशंसा की जाएगी।

31 Give her of the fruit of her hands! Let her works praise her in the gates!उसके हाथों के परिश्रम का फल उसे दो, और उसके कार्यों से सभा में उसकी प्रशंसा होगी॥

Hindi Bible