Bible

Proverbs 31 - ASV (Hindi)

1 The words of king Lemuel; the oracle which his mother taught him.लमूएल राजा के प्रभावशाली वचन, जो उसकी माता ने उसे सिखाए॥

2 What, my son? and what, O son of my womb? And what, O son of my vows?हे मेरे पुत्र, हे मेरे निज पुत्र! हे मेरी मन्नतों के पुत्र!

3 Give not thy strength unto women, Nor thy ways to that which destroyeth kings.अपना बल स्त्रियों को न देना, न अपना जीवन उनके वश कर देना जो राजाओं का पौरूष का जाती हैं।

4 It is not for kings, O Lemuel, it is not for kings to drink wine; Nor for princes `to say', Where is strong drink?हे लमूएल, राजाओं का दाखमधु पीना उन को शोभा नहीं देता, और मदिरा चाहना, रईसों को नहीं फबता;

5 Lest they drink, and forget the law, And pervert the justice `due' to any that is afflicted.ऐसा न हो कि वे पी कर व्यवस्था को भूल जाएं और किसी दु:खी के हक को मारें।

6 Give strong drink unto him that is ready to perish, And wine unto the bitter in soul:मदिरा उस को पिलाओ जो मरने पर है, और दाखमधु उदास मन वालों को ही देना;

7 Let him drink, and forget his poverty, And remember his misery no more.जिस से वे पी कर अपनी दरिद्रता को भूल जाएं और अपने कठिन श्रम फिर स्मरण न करें।

8 Open thy mouth for the dumb, In the cause of all such as are left desolate.गूंगे के लिये अपना मुंह खोल, और सब अनाथों का न्याय उचित रीति से किया कर।

9 Open thy mouth, judge righteously, And minister justice to the poor and needy.अपना मुंह खोल और धर्म से न्याय कर, और दीन दरिद्रों का न्याय कर।

10 A worthy woman who can find? For her price is far above rubies.भली पत्नी कौन पा सकता है? क्योंकि उसका मूल्य मूंगों से भी बहुत अधिक है। उस के पति के मन में उस के प्रति विश्वास है।

11 The heart of her husband trusteth in her, And he shall have no lack of gain.और उसे लाभ की घटी नहीं होती।

12 She doeth him good and not evil All the days of her life.वह अपने जीवन के सारे दिनों में उस से बुरा नहीं, वरन भला ही व्यवहार करती है।

13 She seeketh wool and flax, And worketh willingly with her hands.वह ऊन और सन ढूंढ़ ढूंढ़ कर, अपने हाथों से प्रसन्नता के साथ काम करती है।

14 She is like the merchant-ships; She bringeth her bread from afar.वह व्यापार के जहाजों की नाईं अपनी भोजन वस्तुएं दूर से मंगवाती हैं।

15 She riseth also while it is yet night, And giveth food to her household, And their task to her maidens.वह रात ही को उठ बैठती है, और अपने घराने को भोजन खिलाती है और अपनी लौण्डियों को अलग अलग काम देती है।

16 She considereth a field, and buyeth it; With the fruit of her hands she planteth a vineyard.वह किसी खेत के विषय में सोच विचार करती है और उसे मोल ले लेती है; और अपने परिश्रम के फल से दाख की बारी लगाती है।

17 She girdeth her loins with strength, And maketh strong her arms.वह अपनी कटि को बल के फेंटे से कसती है, और अपनी बाहों को दृढ़ बनाती है।

18 She perceiveth that her merchandise is profitable: Her lamp goeth not out by night.वह परख लेती है कि मेरा व्यापार लाभदायक है। रात को उसका दिया नहीं बुझता।

19 She layeth her hands to the distaff, And her hands hold the spindle.वह अटेरन में हाथ लगाती है, और चरखा पकड़ती है।

20 She stretcheth out her hand to the poor; Yea, she reacheth forth her hands to the needy.वह दीन के लिये मुट्ठी खोलती है, और दरिद्र के संभालने को हाथ बढ़ाती है।

21 She is not afraid of the snow for her household; For all her household are clothed with scarlet.वह अपने घराने के लिये हिम से नहीं डरती, क्योंकि उसके घर के सब लोग लाल कपड़े पहिनते हैं।

22 She maketh for herself carpets of tapestry; Her clothing is fine linen and purple.वह तकिये बना लेती है; उसके वस्त्र सूक्ष्म सन और बैंजनी रंग के होते हैं।

23 Her husband is known in the gates, When he sitteth among the elders of the land.जब उसका पति सभा में देश के पुरनियों के संग बैठता है, तब उसका सम्मान होता है।

24 She maketh linen garments and selleth them, And delivereth girdles unto the merchant.वह सन के वस्त्र बनाकर बेचती है; और व्योपारी को कमरबन्द देती है।

25 Strength and dignity are her clothing; And she laugheth at the time to come.वह बल और प्रताप का पहिरावा पहिने रहती है, और आने वाले काल के विषय पर हंसती है।

26 She openeth her mouth with wisdom; And the law of kindness is on her tongue.वह बुद्धि की बात बोलती है, और उस के वचन कृपा की शिक्षा के अनुसार होते हैं।

27 She looketh well to the ways of her household, And eateth not the bread of idleness.वह अपने घराने के चाल चलन को ध्यान से देखती है, और अपनी रोटी बिना परिश्रम नहीं खाती।

28 Her children rise up, and call her blessed; Her husband `also', and he praiseth her, `saying':उसके पुत्र उठ उठकर उस को धन्य कहते हैं, उनका पति भी उठ कर उसकी ऐसी प्रशंसा करता है:

29 Many daughters have done worthily, But thou excellest them all.बहुत सी स्त्रियों ने अच्छे अच्छे काम तो किए हैं परन्तु तू उन सभों में श्रेष्ट है।

30 Grace is deceitful, and beauty is vain; `But' a woman that feareth Jehovah, she shall be praised.शोभा तो झूठी और सुन्दरता व्यर्थ है, परन्तु जो स्त्री यहोवा का भय मानती है, उसकी प्रशंसा की जाएगी।

31 Give her of the fruit of her hands; And let her works praise her in the gates.उसके हाथों के परिश्रम का फल उसे दो, और उसके कार्यों से सभा में उसकी प्रशंसा होगी॥

Hindi Bible