Proverbs 18 - DBY (Hindi)
1 He that separateth himself seeketh [his] pleasure, he is vehement against all sound wisdom.जो औरों से अलग हो जाता है, वह अपनी ही इच्छा पूरी करने के लिये ऐसा करता है,
2 A fool hath no delight in understanding, but only that his heart may reveal itself.और सब प्रकार की खरी बुद्धि से बैर करता है। मूर्ख का मन समझ की बातों में नहीं लगता, वह केवल अपने मन की बात प्रगट करना चाहता है।
3 When the wicked cometh, there cometh also contempt, and with ignominy reproach.जहां दुष्ट आता, वहां अपमान भी आता है; और निन्दित काम के साथ नामधराई होती है।
4 The words of a man's mouth are deep waters, [and] the fountain of wisdom is a gushing brook.मनुष्य के मुंह के वचन गहिरा जल, वा उमण्डने वाली नदी वा बुद्धि के सोते हैं।
5 It is not good to accept the person of the wicked, to wrong the righteous in judgment.दुष्ट का पक्ष करना, और धर्मी का हक मारना, अच्छा नहीं है।
6 A fool's lips enter into contention, and his mouth calleth for stripes.बात बढ़ाने से मूर्ख मुकद्दमा खड़ा करता है, और अपने को मार खाने के योग्य दिखाता है।
7 A fool's mouth is destruction to him, and his lips are a snare to his soul.मूर्ख का विनाश उस की बातों से होता है, और उसके वचन उस के प्राण के लिये फन्दे होते हैं।
8 The words of a talebearer are as dainty morsels, and they go down into the innermost parts of the belly.कानाफूसी करने वाले के वचन स्वादिष्ट भोजन की नाईं लगते हैं; वे पेट में पच जाते हैं।
9 He also who is indolent in his work is brother of the destroyer.जो काम में आलस करता है, वह बिगाड़ने वाले का भाई ठहरता है।
10 The name of Jehovah is a strong tower: the righteous runneth into it, and is safe.यहोवा का नाम दृढ़ गढ़ है; धर्मी उस में भाग कर सब दुर्घटनाओं से बचता है।
11 The rich man's wealth is his strong city, and as a high wall in his own imagination.धनी का धन उसकी दृष्टि में गढ़ वाला नगर, और ऊंचे पर बनी हुई शहरपनाह है।
12 Before destruction the heart of man is haughty; and before honour [goeth] humility.नाश होने से पहिले मनुष्य के मन में घमण्ड, और महिमा पाने से पहिले नम्रता होती है।
13 He that giveth answer before he heareth, it is folly and shame unto him.जो बिना बात सुने उत्तर देता है, वह मूढ़ ठहरता है, और उसका अनादर होता है।
14 The spirit of a man sustaineth his infirmity; but a broken spirit who can bear?रोग में मनुष्य अपनी आत्मा से सम्भलता है; परन्तु जब आत्मा हार जाती है तब इसे कौन सह सकता है?
15 The heart of an intelligent [man] getteth knowledge, and the ear of the wise seeketh knowledge.समझ वाले का मन ज्ञान प्राप्त करता है; और बुद्धिमान ज्ञान की बात की खोज में रहते हैं।
16 A man's gift maketh room for him, and bringeth him before great men.भेंट मनुष्य के लिये मार्ग खोल देती है, और उसे बड़े लोगों के साम्हने पहुंचाती है।
17 He that is first in his own cause [seemeth] just; but his neighbour cometh and searcheth him.मुकद्दमे में जो पहिले बोलता, वही धर्मी जान पड़ता है, परन्तु पीछे दूसरा पक्ष वाला आकर उसे खोज लेता है।
18 The lot causeth contentions to cease, and parteth between the mighty.चिट्ठी डालने से झगड़े बन्द होते हैं, और बलवन्तों की लड़ाई का अन्त होता है।
19 A brother offended is [harder to be won] than a strong city; and contentions are as the bars of a palace.चिढ़े हुए भाई को मनाना दृढ़ नगर के ले लेने से कठिन होता है, और झगड़े राजभवन के बेण्डों के समान हैं।
20 A man's belly is satisfied with the fruit of his mouth; with the increase of his lips is he satisfied.मनुष्य का पेट मुंह की बातों के फल से भरता है; और बोलने से जो कुछ प्राप्त होता है उस से वह तृप्त होता है।
21 Death and life are in the power of the tongue, and they that love it shall eat the fruit thereof.जीभ के वश में मृत्यु और जीवन दोनों होते हैं, और जो उसे काम में लाना जानता है वह उसका फल भोगेगा।
22 Whoso hath found a wife hath found a good thing, and hath obtained favour from Jehovah.जिस ने स्त्री ब्याह ली, उस ने उत्तम पदार्थ पाया, और यहोवा का अनुग्रह उस पर हुआ है।
23 He that is poor speaketh with supplications, but the rich answereth roughly.निर्धन गिड़गिड़ा कर बोलता है, परन्तु धनी कड़ा उत्तर देता है।
24 A man of [many] friends will come to ruin but there is a friend [that] sticketh closer than a brother.मित्रों के बढ़ाने से तो नाश होता है, परन्तु ऐसा मित्र होता है, जो भाई से भी अधिक मिला रहता है।
Hindi Bible