Proverbs 15 - DBY (Hindi)
1 A soft answer turneth away fury; but a grievous word stirreth up anger.कोमल उत्तर सुनने से जलजलाहट ठण्डी होती है, परन्तु कटुवचन से क्रोध धधक उठता है।
2 The tongue of the wise useth knowledge aright; but the mouth of the foolish poureth out folly.बुद्धिमान ज्ञान का ठीक बखान करते हैं, परन्तु मूर्खों के मुंह से मूढ़ता उबल आती है।
3 The eyes of Jehovah are in every place, beholding the evil and the good.यहोवा की आंखें सब स्थानों में लगी रहती हैं, वह बुरे भले दोनों को देखती रहती हैं।
4 Gentleness of tongue is a tree of life; but crookedness therein is a breaking of the spirit.शान्ति देने वाली बात जीवन-वृक्ष है, परन्तु उलट फेर की बात से आत्मा दु:खित होती है।
5 A fool despiseth his father's instruction; but he that regardeth reproof becometh prudent.मूढ़ अपने पिता की शिक्षा का तिरस्कार करता है, परन्तु जो डांट को मानता, वह चतुर हो जाता है।
6 In the house of a righteous [man] is much treasure; but in the revenue of a wicked [man] is disturbance.धर्मी के घर में बहुत धन रहता है, परन्तु दुष्ट के उपार्जन में दु:ख रहता है।
7 The lips of the wise disperse knowledge, but not so the heart of the foolish.बुद्धिमान लोग बातें करने से ज्ञान को फैलाते हैं, परन्तु मूर्खों का मन ठीक नहीं रहता।
8 The sacrifice of the wicked is an abomination to Jehovah; but the prayer of the upright is his delight.दुष्ट लोगों के बलिदान से यहोवा धृणा करता है, परन्तु वह सीधे लोगों की प्रार्थना से प्रसन्न होता है।
9 The way of a wicked [man] is an abomination to Jehovah; but him that pursueth righteousness he loveth.दुष्ट के चाल चलन से यहोवा को घृणा आती है, परन्तु जो धर्म का पीछा करता उस से वह प्रेम रखता है।
10 Grievous correction is for him that forsaketh the path; he that hateth reproof shall die.जो मार्ग को छोड़ देता, उस को बड़ी ताड़ना मिलती है, और जो डांट से बैर रखता, वह अवश्य मर जाता है।
11 Sheol and destruction are before Jehovah; how much more then the hearts of the children of men!जब कि अधोलोक और विनाशलोक यहोवा के साम्हने खुले रहते हैं, तो निश्चय मनुष्यों के मन भी।
12 A scorner loveth not one that reproveth him; he will not go unto the wise.ठट्ठा करने वाला डांटे जाने से प्रसन्न नहीं होता, और न वह बुद्धिमानों के पास जाता है।
13 A joyful heart maketh a cheerful countenance; but by sorrow of heart the spirit is broken.मन आनन्दित होने से मुख पर भी प्रसन्नता छा जाती है, परन्तु मन के दु:ख से आत्मा निराश होती है।
14 The heart of an intelligent [man] seeketh knowledge; but the mouth of the foolish feedeth on folly.समझने वाले का मन ज्ञान की खोज में रहता है, परन्तु मूर्ख लोग मूढ़ता से पेट भरते हैं।
15 All the days of the afflicted are evil; but a cheerful heart is a continual feast.दुखिया के सब दिन दु:ख भरे रहते हैं, परन्तु जिसका मन प्रसन्न रहता है, वह मानो नित्य भोज में जाता है।
16 Better is little with the fear of Jehovah than great store and disquietude therewith.घबराहट के साथ बहुत रखे हुए धन से, यहोवा के भय के साथ थोड़ा ही धन उत्तम है,
17 Better is a meal of herbs where love is, than a fatted ox and hatred therewith.प्रेम वाले घर में साग पात का भोजन, बैर वाले घर में पाले हुए बैल का मांस खाने से उत्तम है।
18 A furious man stirreth up contention; but he that is slow to anger appeaseth strife.क्रोधी पुरूष झगड़ा मचाता है, परन्तु जो विलम्ब से क्रोध करने वाला है, वह मुकद्दमों को दबा देता है।
19 The way of the sluggard is as a hedge of thorns; but the path of the upright is made plain.आलसी का मार्ग कांटों से रून्धा हुआ होता है, परन्तु सीधे लोगों का मार्ग राजमार्ग ठहरता है।
20 A wise son maketh a glad father; but a foolish man despiseth his mother.बुद्धिमान पुत्र से पिता आनन्दित होता है, परन्तु मूर्ख अपनी माता को तुच्छ जानता है।
21 Folly is joy to him that is void of sense; but a man of understanding regulateth his walk.निर्बुद्धि को मूढ़ता से आनन्द होता है, परन्तु समझ वाला मनुष्य सीधी चाल चलता है।
22 Without counsel purposes are disappointed; but in the multitude of counsellors they are established.बिना सम्मति की कल्पनाएं निष्फल हुआ करती हैं, परन्तु बहुत से मंत्रियों की सम्मत्ति से बात ठहरती है।
23 A man hath joy by the answer of his mouth; and a word in its season, how good is it!सज्जन उत्तर देने से आनन्दित होता है, और अवसर पर कहा हुआ वचन क्या ही भला होता है!
24 The path of life is upwards for the wise, that he may depart from Sheol beneath.बुद्धिमान के लिये जीवन का मार्ग ऊपर की ओर जाता है, इस रीति से वह अधोलोक में पड़ने से बच जाता है।
25 Jehovah plucketh up the house of the proud; but he establisheth the boundary of the widow.यहोवा अहंकारियों के घर को ढा देता है, परन्तु विधवा के सिवाने को अटल रखता है।
26 The thoughts of the evil [man] are an abomination to Jehovah; but pure words are pleasant.बुरी कल्पनाएं यहोवा को घिनौनी लगती हैं, परन्तु शुद्ध जन के वचन मनभावने हैं।
27 He that is greedy of gain troubleth his own house; but he that hateth gifts shall live.लालची अपने घराने को दु:ख देता है, परन्तु घूस से घृणा करने वाला जीवित रहता है।
28 The heart of a righteous [man] studieth to answer; but the mouth of the wicked poureth out evil things.धर्मी मन में सोचता है कि क्या उत्तर दूं, परन्तु दुष्टों के मुंह से बुरी बातें उबल आती हैं।
29 Jehovah is far from the wicked; but he heareth the prayer of the righteous.यहोवा दुष्टों से दूर रहता है, परन्तु धर्मियों की प्रार्थना सुनता है।
30 That which enlighteneth the eyes rejoiceth the heart; good tidings make the bones fat.आंखों की चमक से मन को आनन्द होता है, और अच्छे समाचार से हड्डियां पुष्ट होती हैं।
31 The ear that heareth the reproof of life shall abide among the wise.जो जीवनदायी डांट कान लगा कर सुनता है, वह बुद्धिमानों के संग ठिकाना पाता है।
32 He that refuseth instruction despiseth his own soul; but he that heareth reproof getteth sense.जो शिक्षा को सुनी-अनसुनी करता, वह अपने प्राण को तुच्छ जानता है, परन्तु जो डांट को सुनता, वह बुद्धि प्राप्त करता है।
33 The fear of Jehovah is the discipline of wisdom, and before honour [goeth] humility.यहोवा के भय मानने से शिक्षा प्राप्त होती है, और महिमा से पहिले नम्रता होती है॥
Hindi Bible