Bible

Proverbs 1 - YLT (Hindi)

1 Proverbs of Solomon, son of David, king of Israel:दाऊद के पुत्र इस्राएल के राजा सुलैमान के नीतिवचन:

2 For knowing wisdom and instruction, For understanding sayings of intelligence,इनके द्वारा पढ़ने वाला बुद्धि और शिक्षा प्राप्त करे, और समझ की बातें समझे,

3 For receiving the instruction of wisdom, Righteousness, judgment, and uprightness,और काम करने में प्रवीणता, और धर्म, न्याय और सीधाई की शिक्षा पाए;

4 For giving to simple ones -- prudence, To a youth -- knowledge and discretion.कि भोलों को चतुराई, और जवान को ज्ञान और विवेक मिले;

5 (The wise doth hear and increaseth learning, And the intelligent doth obtain counsels.)कि बुद्धिमान सुन कर अपनी विद्या बढ़ाए, और समझदार बुद्धि का उपदेश पाए,

6 For understanding a proverb and its sweetness, Words of the wise and their acute sayings.जिस से वे नितिवचन और दृष्टान्त को, और बुद्धिमानों के वचन और उनके रहस्यों को समझें॥

7 Fear of Jehovah `is' a beginning of knowledge, Wisdom and instruction fools have despised!यहोवा का भय मानना बुद्धि का मूल है; बुद्धि और शिक्षा को मूढ़ ही लोग तुच्छ जानते हैं॥

8 Hear, my son, the instruction of thy father, And leave not the law of thy mother,हे मेरे पुत्र, अपने पिता की शिक्षा पर कान लगा, और अपनी माता की शिक्षा को न तज;

9 For a graceful wreath `are' they to thy head, And chains to thy neck.क्योंकि वे मानो तेरे सिर के लिये शोभायमान मुकुट, और तेरे गले के लिये कन्ठ माला होंगी।

10 My son, if sinners entice thee be not willing.हे मेरे पुत्र, यदि पापी लोग तुझे फुसलाएँ, तो उनकी बात न मानना।

11 If they say, `Come with us, we lay wait for blood, We watch secretly for the innocent without cause,यदि वे कहें, हमारे संग चल कि, हम हत्या करने के लिये घात लगाएं हम निर्दोषों की ताक में रहें;

12 We swallow them as Sheol -- alive, And whole -- as those going down `to' the pit,हम अधोलोक की नाईं उन को जीवता, कबर में पड़े हुओं के समान समूचा निगल जाएं;

13 Every precious substance we find, We fill our houses `with' spoil,हम को सब प्रकार के अनमोल पदार्थ मिलेंगे, हम अपने घरों को लूट से भर लेंगे;

14 Thy lot thou dost cast among us, One purse is -- to all of us.'तू हमारा साझी हो जा, हम सभों का एक ही बटुआ हो,

15 My son! go not in the way with them, Withhold thy foot from their path,तो, हे मेरे पुत्र तू उनके संग मार्ग में न चलना, वरन उनकी डगर में पांव भी न धरना;

16 For their feet to evil do run, And they haste to shed blood.क्योंकि वे बुराई की करने को दौड़ते हैं, और हत्या करने को फुर्ती करते हैं।

17 Surely in vain is the net spread out before the eyes of any bird.क्योंकि पक्षी के देखते हुए जाल फैलाना व्यर्थ होता है;

18 And they for their own blood lay wait, They watch secretly for their own lives.और ये लोग तो अपनी ही हत्या करने के लिये घात लगाते हैं, और अपने ही प्राणों की घात की ताक में रहते हैं।

19 So `are' the paths of every gainer of dishonest gain, The life of its owners it taketh.सब लालचियों की चाल ऐसी ही होती है; उनका प्राण लालच ही के कारण नाश हो जाता है॥

20 Wisdom in an out-place crieth aloud, In broad places she giveth forth her voice,बुद्धि सड़क में ऊंचे स्वर से बोलती है; और चौकों में प्रचार करती है;

21 At the head of the multitudes she calleth, In the openings of the gates, In the city her sayings she saith:वह बाजारों की भीड़ में पुकारती है; वह फाटकों के बीच में और नगर के भीतर भी ये बातें बोलती है:

22 `Till when, ye simple, do ye love simplicity? And have scorners their scorning desired? And do fools hate knowledge?हे भोले लोगो, तुम कब तक भोलेपन से प्रीति रखोगे? और हे ठट्ठा करने वालो, तुम कब तक ठट्ठा करने से प्रसन्न रहोगे? और हे मूर्खों, तुम कब तक ज्ञान से बैर रखोगे?

23 Turn back at my reproof, lo, I pour forth to you my spirit, I make known my words with you.तुम मेरी डांट सुन कर मन फिराओ; सुनो, मैं अपनी आत्मा तुम्हारे लिये उण्डेल दूंगी; मैं तुम को अपने वचन बताऊंगी।

24 Because I have called, and ye refuse, I stretched out my hand, and none is attending,मैं ने तो पुकारा परन्तु तुम ने इनकार किया, और मैं ने हाथ फैलाया, परन्तु किसी ने ध्यान न दिया,

25 And ye slight all my counsel, And my reproof ye have not desired.वरन तुम ने मेरी सारी सम्मति को अनसुनी किया, और मेरी ताड़ना का मूल्य न जाना;

26 I also in your calamity do laugh, I deride when your fear cometh,इसलिये मैं भी तुम्हारी विपत्ति के समय हंसूंगी; और जब तुम पर भय आ पड़ेगा,

27 When your fear cometh as destruction, And your calamity as a hurricane doth come, When on you come adversity and distress.वरन आंधी की नाईं तुम पर भय आ पड़ेगा, और विपत्ति बवण्डर के समान आ पड़ेगी, और तुम संकट और सकेती में फंसोगे, तब मैं ठट्ठा करूंगी।

28 Then they call me, and I do not answer, They seek me earnestly, and find me not.उस समय वे मुझे पुकारेंगे, और मैं न सुनूंगी; वे मुझे यत्न से तो ढूंढ़ेंगे, परन्तु न पाएंगे।

29 Because that they have hated knowledge, And the fear of Jehovah have not chosen.क्योंकि उन्होंने ज्ञान से बैर किया, और यहोवा का भय मानना उन को न भाया।

30 They have not consented to my counsel, They have despised all my reproof,उन्होंने मेरी सम्मति न चाही वरन मेरी सब ताड़नाओं को तुच्छ जाना।

31 And they eat of the fruit of their way, And from their own counsels they are filled.इसलिये वे अपनी करनी का फल आप भोगेंगे, और अपनी युक्तियों के फल से अघा जाएंगे।

32 For the turning of the simple slayeth them, And the security of the foolish destroyeth them.क्योंकि भोले लोगों का भटक जाना, उनके घात किए जाने का कारण होगा, और निश्चिन्त रहने के कारण मूढ़ लोग नाश होंगे;

33 And whoso is hearkening to me dwelleth confidently, And `is' quiet from fear of evil!'परन्तु जो मेरी सुनेगा, वह निडर बसा रहेगा, और बेखटके सुख से रहेगा॥

Hindi Bible