Galatians 4:21 in Hindi

Hindi Hindi Bible Galatians Galatians 4 Galatians 4:21

Galatians 4:21
तुम जो व्यवस्था के आधीन होना चाहते हो, मुझ से कहो, क्या तुम व्यवस्था की नहीं सुनते?

Galatians 4:20Galatians 4Galatians 4:22

Galatians 4:21 in Other Translations

King James Version (KJV)
Tell me, ye that desire to be under the law, do ye not hear the law?

American Standard Version (ASV)
Tell me, ye that desire to be under the law, do ye not hear the law?

Bible in Basic English (BBE)
Say, you whose desire it is to be under the law, do you not give ear to the law?

Darby English Bible (DBY)
Tell me, ye who are desirous of being under law, do ye not listen to the law?

World English Bible (WEB)
Tell me, you that desire to be under the law, don't you listen to the law?

Young's Literal Translation (YLT)
Tell me, ye who are willing to be under law, the law do ye not hear?

Tell
ΛέγετέlegeteLAY-gay-TAY
me,
μοιmoimoo
ye
that
οἱhoioo
under
ὑπὸhypoyoo-POH
law,
the
νόμονnomonNOH-mone
desire
θέλοντεςthelontesTHAY-lone-tase
be
to
εἶναιeinaiEE-nay
the
law?
not
τὸνtontone
do
νόμονnomonNOH-mone
ye
οὐκoukook
hear
ἀκούετεakoueteah-KOO-ay-tay

Cross Reference

गलातियों 4:9
पर अब जो तुम ने परमेश्वर को पहचान लिया वरन परमेश्वर ने तुम को पहचाना, तो उन निर्बल और निकम्मी आदि-शिक्षा की बातों की ओर क्यों फिरते हो, जिन के तुम दोबारा दास होना चाहते हो?

गलातियों 3:23
पर विश्वास के आने से पहिले व्यवस्था की आधीनता में हमारी रखवाली होती थी, और उस विश्वास के आने तक जो प्रगट होने वाला था, हम उसी के बन्धन में रहे।

गलातियों 3:10
सो जितने लोग व्यवस्था के कामों पर भरोसा रखते हैं, वे सब श्राप के आधीन हैं, क्योंकि लिखा है, कि जो कोई व्यवस्था की पुस्तक में लिखी हुई सब बातों के करने में स्थिर नहीं रहता, वह श्रापित है।

रोमियो 10:3
क्योकि वे परमेश्वर की धामिर्कता से अनजान होकर, और अपनी धामिर्कता स्थापन करने का यत्न करके, परमेश्वर की धामिर्कता के आधीन न हुए।

रोमियो 9:30
सो हम क्या कहें? यह कि अन्यजातियों ने जो धामिर्कता की खोज नहीं करते थे, धामिर्कता प्राप्त की अर्थात उस धामिर्कता को जो विश्वास से है।

रोमियो 7:5
क्योंकि जब हम शारीरिक थे, तो पापों की अभिलाषायें जो व्यवस्था के द्वारा थीं, मृत्यु का फल उत्पन्न करने के लिये हमारे अंगों में काम करती थीं।

रोमियो 3:19
हम जानते हैं, कि व्यवस्था जो कुछ कहती है उन्हीं से कहती है, जो व्यवस्था के आधीन हैं: इसलिये कि हर एक मुंह बन्द किया जाए, और सारा संसार परमेश्वर के दण्ड के योग्य ठहरे।

यूहन्ना 15:25
और यह इसलिये हुआ, कि वह वचन पूरा हो, जो उन की व्यवस्था में लिखा है, कि उन्होंने मुझ से व्यर्थ बैर किया।

यूहन्ना 12:34
इस पर लोगों ने उस से कहा, कि हम ने व्यवस्था की यह बात सुनी है, कि मसीह सर्वदा रहेगा, फिर तू क्यों कहता है, कि मनुष्य के पुत्र को ऊंचे पर चढ़ाया जाना अवश्य है?

यूहन्ना 10:34
यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, क्या तुम्हारी व्यवस्था में नहीं लिखा है कि मैं ने कहा, तुम ईश्वर हो?

यूहन्ना 5:46
क्योंकि यदि तुम मूसा की प्रतीति करते, तो मेरी भी प्रतीति करते, इसलिये कि उस ने मेरे विषय में लिखा है।

मत्ती 22:29
यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, कि तुम पवित्र शास्त्र और परमेश्वर की सामर्थ नहीं जानते; इस कारण भूल में पड़ गए हो।

मत्ती 21:42
यीशु ने उन से कहा, क्या तुम ने कभी पवित्र शास्त्र में यह नहीं पढ़ा, कि जिस पत्थर को राजमिस्त्रियों ने निकम्मा ठहराया था, वही को ने के सिरे का पत्थर हो गया?

रोमियो 6:14
और तुम पर पाप की प्रभुता न होगी, क्योंकि तुम व्यवस्था के आधीन नहीं वरन अनुग्रह के आधीन हो॥