Bible

Numbers 4 - ASV (Hindi)

1 And Jehovah spake unto Moses and unto Aaron, saying,फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा,

2 Take the sum of the sons of Kohath from among the sons of Levi, by their families, by their fathers' houses,लेवियों में से कहातियों की, उनके कुलों और पितरों के घरानों के अनुसार, गिनती करो,

3 from thirty years old and upward even until fifty years old, all that enter upon the service, to do the work in the tent of meeting.अर्थात तीस वर्ष से ले कर पचास वर्ष तक की अवस्था वालों की सेना में, जितने मिलापवाले तम्बू में कामकाज करने को भरती हैं।

4 This is the service of the sons of Kohath in the tent of meeting, `about' the most holy things:और मिलापवाले तम्बू में परमपवित्र वस्तुओं के विषय कहातियों का यह काम होगा,

5 when the camp setteth forward, Aaron shall go in, and his sons, and they shall take down the veil of the screen, and cover the ark of the testimony with it,अर्थात जब जब छावनी का कूच हो तब तब हारून और उसके पुत्र भीतर आकर, बीच वाले पर्दे को उतार के उससे साक्षीपत्र के सन्दूक को ढ़ांप दें;

6 and shall put thereon a covering of sealskin, and shall spread over it a cloth all of blue, and shall put in the staves thereof.तब वे उस पर सूइसों की खालों का ओहार डालें, और उसके ऊपर सम्पूर्ण नीले रंग का कपड़ा डालें, और सन्दूक में डण्डों को लगाएं।

7 And upon the table of showbread they shall spread a cloth of blue, and put thereon the dishes, and the spoons, and the bowls and the cups wherewith to pour out; and the continual bread shall be thereon:फिर भेंटवाली रोटी की मेज़ पर नीला कपड़ा बिछाकर उस पर परातों, धूपदानों, करवों, और उंडेलने के कटोरों को रखें; और नित्य की रोटी भी उस पर हो;

8 and they shall spread upon them a cloth of scarlet, and cover the same with a covering of sealskin, and shall put in the staves thereof.तब वे उन पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर उसको सुइसों की खालों के ओहार से ढ़ापे, और मेज़ के डण्डों को लगा दें।

9 And they shall take a cloth of blue, and cover the candlestick of the light, and its lamps, and its snuffers, and its snuffdishes, and all the oil vessels thereof, wherewith they minister unto it:फिर वे नीले रंग का कपड़ा ले कर दीपकों, गलतराशों, और गुलदानों समेत उजियाला देने वाले दीवट को, और उसके सब तेल के पात्रों को जिन से उसकी सेवा टहल होती है ढांपे;

10 and they shall put it and all the vessels thereof within a covering of sealskin, and shall put it upon the frame.तब वे सारे सामान समेत दीवट को सूइसों की खालों के ओहार के भीतर रखकर डण्डे पर धर दें।

11 And upon the golden altar they shall spread a cloth of blue, and cover it with a covering of sealskin, and shall put in the staves thereof:फिर वे सोने की वेदी पर एक नीला कपड़ा बिछाकर उसको सूइसों की खालों के ओहार से ढ़ांपें, और उसके डण्डों को लगा दें।

12 and they shall take all the vessels of ministry, wherewith they minister in the sanctuary, and put them in a cloth of blue, and cover them with a covering of sealskin, and shall put them on the frame.तब वे सेवा टहल के सारे सामान को ले कर, जिस से पवित्रस्थान में सेवा टहल होती है, नीले कपड़े के भीतर रखकर सूइसों की खालों के ओहार से ढांपे, और डण्डे पर धर दें।

13 And they shall take away the ashes from the altar, and spread a purple cloth thereon:फिर वे वेदी पर से सब राख उठा कर वेदी पर बैंजनी रंग का कपड़ा बिछाएं;

14 and they shall put upon it all the vessels thereof, wherewith they minister about it, the firepans, the flesh-hooks, and the shovels, and the basins, all the vessels of the altar; and they shall spread upon it a covering of sealskin, and put in the staves thereof.तब जिस सामान से वेदी पर की सेवा टहल होती है वह सब, अर्थात उसके करछे, कांटे, फावडिय़ां, और कटोरे आदि, वेदी का सारा सामान उस पर रखें; और उसके ऊपर सूइसों की खालों का ओहार बिछाकर वेदी में डण्डों को लगाएं।

15 And when Aaron and his sons have made an end of covering the sanctuary, and all the furniture of the sanctuary, as the camp is set forward; after that, the sons of Kohath shall come to bear it: but they shall not touch the sanctuary, lest they die. These things are the burden of the sons of Kohath in the tent of meeting.और जब हारून और उसके पुत्र छावनी के कूच के समय पवित्रस्थान और उसके सारे सामान को ढ़ांप चुकें, तब उसके बाद कहाती उसके उठाने के लिये आएं, पर किसी पवित्र वस्तु को न छुएं, कहीं ऐसा न हो कि मर जाएं। कहातियों के उठाने के लिये मिलापवाले तम्बू की ये ही वस्तुएं हैं।

16 And the charge of Eleazar the son of Aaron the priest shall be the oil for the light, and the sweet incense, and the continual meal-offering, and the anointing oil, the charge of all the tabernacle, and of all that therein is, the sanctuary, and the furniture thereof.और जो वस्तुएं हारून याजक के पुत्र एलीजार को रक्षा के लिये सौंपी जाएं वे ये हैं, अर्थात उजियाला देने के लिये तेल, और सुगन्धित धूप, और नित्य अन्नबलि, और अभिषेक का तेल, और सारे निवास, और उस में की सब वस्तुएं, और पवित्रस्थान और उसके कुल समान॥

17 And Jehovah spake unto Moses and unto Aaron, saying,फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा,

18 Cut ye not off the tribe of the families of the Kohathites from among the Levites;कहातियों के कुलों के गोत्रियों को लेवियों में से नाश न होने देना;

19 but thus do unto them, that they may live, and not die, when they approach unto the most holy things: Aaron and his sons shall go in, and appoint them every one to his service and to his burden;उसके साथ ऐसा करो, कि जब वे परमपवित्र वस्तुओं के समीप आएं तब न मरें परन्तु जीवित रहें; अर्थात हारून और उसके पुत्र भीतर आकर एक एक के लिये उसकी सेवकाई और उसका भार ठहरा दें,

20 but they shall not go in to see the sanctuary even for a moment, lest they die.और वे पवित्र वस्तुओं के देखने को झण भर के लिये भी भीतर आने न पाएं, कहीं ऐसा न हो कि मर जाएं॥

21 And Jehovah spake unto Moses, saying,फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

22 Take the sum of the sons of Gershon also, by their fathers' houses, by their families;गेर्शोनियों की भी गिनती उनके पितरों के घरानों और कुलों के अनुसार कर;

23 from thirty years old and upward until fifty years old shalt thou number them; all that enter in to wait upon the service, to do the work in the tent of meeting.तीस वर्ष से ले कर पचास वर्ष तक की अवस्था वाले, जितने मिलापवाले तम्बू में सेवा करने को सेना में भरती हों उन सभों को गिन ले।

24 This is the service of the families of the Gershonites, in serving and in bearing burdens:सेवा करने और भार उठाने में गेर्शोनियों के कुल वालों की यह सेवकाई हो;

25 they shall bear the curtains of the tabernacle, and the tent of meeting, its covering, and the covering of sealskin that is above upon it, and the screen for the door of the tent of meeting,अर्थात वे निवास के पटों, और मिलापवाले तम्बू और उसके ओहार, और इसके ऊपर वाले सूइसों की खालों के ओहार, और मिलापवाले तम्बू के द्वार के पर्दे,

26 and the hangings of the court, and the screen for the door of the gate of the court, which is by the tabernacle and by the altar round about, and their cords, and all the instruments of their service, and whatsoever shall be done with them: therein shall they serve.और निवास, और वेदी की चारों ओर के आंगन के पर्दों, और आंगन के द्वार के पर्दे, और उनकी डोरियों, और उन में बरतने के सारे सामान, इन सभों को वे उठाया करें; और इन वस्तुओं से जितना काम होता है वह सब भी उनकी सेवकाई में आए।

27 At the commandment of Aaron and his sons shall be all the service of the sons of the Gershonites, in all their burden, and in all their service; and ye shall appoint unto them in charge all their burden.और गेर्शोनियों के वंश की सारी सेवकाई हारून और उसके पुत्रों के कहने से हुआ करे, अर्थात जो कुछ उन को उठाना, और जो जो सेवकाई उन को करनी हो, उनका सारा भार तुम ही उन्हें सौपा करो।

28 This is the service of the families of the sons of the Gershonites in the tent of meeting: and their charge shall be under the hand of Ithamar the son of Aaron the priest.मिलापवाले तम्बू में गेर्शोनियों के कुलों की यही सेवकाई ठहरे; और उन पर हारून याजक का पुत्र ईतामार अधिकार रखे॥

29 As for the sons of Merari, thou shalt number them by their families, by their fathers' houses;फिर मरारियों को भी तू उनके कुलों और पितरों के घरानों के अनुसार गिन लें;

30 from thirty years old and upward even unto fifty years old shalt thou number them, every one that entereth upon the service, to do the work of the tent of meeting.तीस वर्ष से ले कर पचास वर्ष तक की अवस्था वाले, जितने मिलापवाले तम्बू की सेवा करने को सेना में भरती हों, उन सभों को गिन ले।

31 And this is the charge of their burden, according to all their service in the tent of meeting: the boards of the tabernacle, and the bars thereof, and the pillars thereof, and the sockets thereof,और मिलापवाले तम्बू में की जिन वस्तुओं के उठाने की सेवकाई उन को मिले वे ये हों, अर्थात निवास के तख्ते, बेड़े, खम्भे, और कुसिर्यां,

32 and the pillars of the court round about, and their sockets, and their pins, and their cords, with all their instruments, and with all their service: and by name ye shall appoint the instruments of the charge of their burden.और चारों ओर आंगन के खम्भे, और इनकी कुसिर्यां, खूंटे, डोरियां, और भांति भांति के बरतने का सारा सामान; और जो जो सामान ढ़ोने के लिये उन को सौपा जाए उस में से एक एक वस्तु का नाम ले कर तुम गिन दो।

33 This is the service of the families of the sons of Merari, according to all their service, in the tent of meeting, under the hand of Ithamar the son of Aaron the priest.मरारियों के कुलों की सारी सेवकाई जो उन्हें मिलापवाले तम्बू के विषय करनी होगी वह यही है; वह हारून याजक के पुत्र ईतामार के अधिकार में रहे॥

34 And Moses and Aaron and the princes of the congregation numbered the sons of the Kohathites by their families, and by their fathers' houses,तब मूसा और हारून और मण्डली के प्रधानों ने कहातियों के वंश को, उनके कुलों और पितरों के घरानों के अनुसार,

35 from thirty years old and upward even unto fifty years old, every one that entered upon the service, for work in the tent of meeting:तीस वर्ष से ले कर पचास वर्ष की अवस्था के, जितने मिलापवाले तम्बू की सेवकाई करने को सेना में भरती हुए थे, उन सभों को गिन लिया;

36 and those that were numbered of them by their families were two thousand seven hundred and fifty.और जो अपने अपने कुल के अनुसार गिने गए वे दो हजार साढ़े सात सौ थे।

37 These are they that were numbered of the families of the Kohathites, all that did serve in the tent of meeting, whom Moses and Aaron numbered according to the commandment of Jehovah by Moses.कहातियों के कुलों में से जितने मिलापवाले तम्बू में सेवा करने वाले गिने गए वे इतने ही थे; जो आज्ञा यहोवा ने मूसा के द्वारा दी थी उसी के अनुसार मूसा और हारून ने इन को गिन लिया॥

38 And those that were numbered of the sons of Gershon, their families, and by their fathers' houses,और गेर्शोनियों में से जो अपने कुलों और पितरों के घरानों के अनुसार गिने गए,

39 from thirty years old and upward even unto fifty years old, every one that entered upon the service, for work in the tent of meeting,अर्थात तीस वर्ष से ले कर पचास वर्ष तक की अवस्था के, जो मिलापवाले तम्बू की सेवकाई करने को सेना में भरती हुए थे,

40 even those that were numbered of them, by their families, by their fathers' houses, were two thousand and six hundred and thirty.उनकी गिनती उनके कुलों और पितरों के घरानों के अनुसार दो हजार छ: सौ तीस थी।

41 These are they that were numbered of the families of the sons of Gershon, all that did serve in the tent of meeting, whom Moses and Aaron numbered according to the commandment of Jehovah.गेर्शोनियों के कुलों में से जितने मिलापवाले तम्बू में सेवा करने वाले गिने गए वे इतने ही थे; यहोवा की आज्ञा के अनुसार मूसा और हारून ने इन को गिन लिया॥

42 And those that were numbered of the families of the sons of Merari, by their families, by their fathers' houses,फिर मरारियों के कुलों में से जो अपने कुलों और पितरों के घरानों के अनुसार गिने गए,

43 from thirty years old and upward even unto fifty years old, every one that entered upon the service, for work in the tent of meeting,अर्थात तीस वर्ष से ले कर पचास वर्ष तक की अवस्था के, जो मिलापवाले तम्बू की सेवकाई करने को सेना में भरती हुए थे,

44 even those that were numbered of them by their families, were three thousand and two hundred.उनकी गिनती उनके कुलों के अनुसार तीन हजार दो सौ थी।

45 These are they that were numbered of the families of the sons of Merari, whom Moses and Aaron numbered according to the commandment of Jehovah by Moses.मरारियों के कुलों में से जिन को मूसा और हारून ने, यहोवा की उस आज्ञा के अनुसार जो मूसा के द्वारा मिली थी, गिन लिया वे इतने ही थे॥

46 All those that were numbered of the Levites, whom Moses and Aaron and the princes of Israel numbered, by their families, and by their fathers' houses,लेवियों में से जिन को मूसा और हारून और इस्त्राएली प्रधानों ने उनके कुलों और पितरों के घरानों के अनुसार गिन लिया,

47 from thirty years old and upward even unto fifty years old, every one that entered in to do the work of service, and the work of bearing burdens in the tent of meeting,अर्थात तीस वर्ष से ले कर पचास वर्ष तक की अवस्था वाले, जितने मिलापवाले तम्बू की सेवकाई करने का बोझ उठाने का काम करने को हाजिर होने वाले थे,

48 even those that were numbered of them, were eight thousand and five hundred and fourscore.उन सभों की गिनती आठ हजार पांच सौ अस्सी थी।

49 According to the commandment of Jehovah they were numbered by Moses, every one according to his service, and according to his burden: thus were they numbered of him, as Jehovah commanded Moses.ये अपनी अपनी सेवा और बोझ ढ़ोने के अनुसार यहोवा के कहने पर गए। जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी उसी के अनुसार वे गिने गए॥

Hindi Bible