Numbers 33 - YLT (Hindi)
1 These `are' journeys of the sons of Israel who have come out of the land of Egypt, by their hosts, by the hand of Moses and Aaron;जब से इस्त्राएली मूसा और हारून की अगुवाई से दल बान्धकर मिस्र देश से निकले, तब से उनके ये पड़ाव हुए।
2 and Moses writeth their outgoings, by their journeys, by the command of Jehovah; and these `are' their journeys, by their outgoings:मूसा ने यहोवा से आज्ञा पाकर उनके कूच उनके पड़ावों के अनुसार लिख दिए; और वे ये हैं।
3 And they journey from Rameses in the first month, on the fifteenth day of the first month, on the morrow of the passover have the sons of Israel gone out with a high hand, before the eyes of all the Egyptians --पहिले महीने के पन्द्रहवें दिन को उन्होंने रामसेस से कूच किया; फसह के दूसरे दिन इस्त्राएली सब मिस्रियों के देखते बेखटके निकल गए,
4 and the Egyptians are burying those whom Jehovah hath smitten among them, every first-born, and on their gods hath Jehovah done judgments --जब कि मिस्री अपने सब पहिलौठों को मिट्टी दे रहे थे जिन्हें यहोवा ने मारा था; और उसने उनके देवताओं को भी दण्ड दिया था।
5 and the sons of Israel journey from Rameses, and encamp in Succoth.इस्त्राएलियों ने रामसेस से कूच करे सुक्कोत में डेरे डाले।
6 And they journey from Succoth, and encamp in Etham, which `is' in the extremity of the wilderness;और सुक्कोत से कूच करके एताम में, जो जंगल के छोर पर हैं, डेरे डाले।
7 and they journey from Etham, and turn back on Pi-Hahiroth, which `is' on the front of Baal-Zephon, and they encamp before Migdol.और एताम से कूच करके वे पीहहीरोत को मुड़ गए, जो बालसपोन के साम्हने है; और मिगदोल के साम्हने डेरे खड़े किए।
8 And they journey from Pi-Hahiroth, and pass over through the midst of the sea, into the wilderness, and go a journey of three days in the wilderness of Etham, and encamp in Marah.तब वे पीहहीरोत के साम्हने से कूच कर समुद्र के बीच हो कर जंगल में गए, और एताम नाम जंगल में तीन दिन का मार्ग चलकर मारा में डेरे डाले।
9 And they journey from Marah, and come in to Elim, and in Elim `are' twelve fountains of waters, and seventy palm trees, and they encamp there;फिर मारा से कूच करके वे एलीम को गए, और एलीम में जल के बारह सोते और सत्तर खजूर के वृक्ष मिले, और उन्होंने वहां डेरे खड़े किए।
10 and they journey from Elim, and encamp by the Red Sea.तब उन्होंने एलीम से कूच करे लाल समुद्र के तीर पर डेरे खड़े किए।
11 And they journey from the Red Sea, and encamp in the wilderness of Sin;और लाल समुद्र से कूच करके सीन नाम जंगल में डेरे खड़े किए।
12 and they journey from the wilderness of Sin, and encamp in Dophkah.फिर सीन नाम जंगल से कूच करके उन्होंने दोपका में डेरा किया।
13 And they journey from Dophkah, and encamp in Alush;और दोपका से कूच करके आलूश में डेरा किया।
14 and they journey from Alush, and encamp in Rephidim; and there was there no water for the people to drink.और आलूश से कूच करके रपीदीम में डेरा किया, और वहां उन लोगों को पीने का पानी न मिला।
15 And they journey from Rephidim, and encamp in the wilderness of Sinai;फिर उन्होंने रपीदीम से कूच करके सीनै के जंगल में डेरे डाले।
16 and they journey from the wilderness of Sinai, and encamp in Kibroth-Hattaavah.और सीनै के जंगल से कूच करके किब्रोथत्तावा में डेरा किया।
17 And they journey from Kibroth-Hattaavah, and encamp in Hazeroth;और किब्रोथत्तावा से कूच करे हसेरोत में डेरे डाले।
18 and they journey from Hazeroth, and encamp in Rithmah.और हसेरोत से कूच करके रित्मा में डेरे डाले।
19 And they journey from Rithmah, and encamp in Rimmon-Parez;फिर उन्होंने रित्मा से कूच करके रिम्मोनपेरेस में डेरे खड़े किए।
20 and they journey from Rimmon-Parez, and encamp in Libnah.और रिम्मोनपेरेस से कूच करके लिब्ना में डेरे खड़े किए।
21 And they journey from Libnah, and encamp in Rissah;और लिब्ना से कूच करके रिस्सा में डेरे खड़े किए।
22 and they journey from Rissah, and encamp in Kehelathah.और रिस्सा से कूच करके कहेलाता में डेरा किया।
23 And they journey from Kehelathah, and encamp in mount Shapher;और कहेलाता से कूच करके शेपेर पर्वत के पास डेरा किया।
24 and they journey from mount Shapher, and encamp in Haradah.फिर उन्होंने शेपेर पर्वत से कूच करके हरादा में डेरा किया।
25 And they journey from Haradah, and encamp in Makheloth;और हरादा से कूच करके मखेलोत में डेरा किया।
26 and they journey from Makheloth, and encamp in Tahath.और मखेलोत से कूच करके तहत में डेरे खड़े किए।
27 And they journey from Tahath, and encamp in Tarah;और तहत से कूच करके तेरह में डेरे डाले।
28 and they journey from Tarah, and encamp in Mithcah.और तेरह से कूच करके मित्का में डेरे डाले।
29 And they journey from Mithcah, and encamp in Hashmonah;फिर मित्का से कूच करके उन्होंने हशमोना में डेरे डाले।
30 and they journey from Hashmonah, and encamp in Moseroth.और हशमोना से कूच करके मोसेरोत मे डेरे खड़े किए।
31 And they journey from Moseroth, and encamp in Bene-Jaakan;और मोसेरोत से कूच करके याकानियों के बीच डेरा किया।
32 and they journey from Bene-Jaakan, and encamp at Hor-Hagidgad.और याकानियों के बीच से कूच करके होर्हग्गिदगाद में डेरा किया।
33 And they journey from Hor-Hagidgad, and encamp in Jotbathah;और होर्हग्गिदगाद से कूच करके योतबाता में डेरा किया।
34 and they journey from Jotbathah, and encamp in Ebronah.और योतबाता से कूच करके अब्रोना में डेरे खड़े किए।
35 And they journey from Ebronah, and encamp in Ezion-Gaber;और अब्रोना से कूच करके एस्योनगेबेर में डेरे खड़े किए।
36 and they journey from Ezion-Gaber, and encamp in the wilderness of Zin, which `is' Kadesh.और एस्योनगेबेर के कूच करके उन्होंने सीन नाम जंगल के कादेश में डेरा किया।
37 And they journey from Kadesh, and encamp in mount Hor, in the extremity of the land of Edom.फिर कादेश से कूच करके होर पर्वत के पास, जो एदोम देश के सिवाने पर है, डेरे डाले।
38 And Aaron the priest goeth up unto mount Hor, by the command of Jehovah, and dieth there, in the fortieth year of the going out of the sons of Israel from the land of Egypt, in the fifth month, on the first of the month;वहां इस्त्राएलियों के मिस्र देश से निकलने के चालीसवें वर्ष के पांचवें महीने के पहिले दिन को हारून याजक यहोवा की आज्ञा पाकर होर पर्वत पर चढ़ा, और वहां मर गया।
39 and Aaron `is' a son of a hundred and twenty and three years in his dying in mount Hor.और जब हारून होर पर्वत पर मर गया तब वह एक सौ तेईस वर्ष का था।
40 And the Canaanite -- king Arad -- who is dwelling in the south, in the land of Canaan, heareth of the coming of the sons of Israel.और अरात का कनानी राजा, जो कनान देश के दक्खिन भाग में रहता था, उसने इस्त्राएलियों के आने का समाचार पाया।
41 And they journey from mount Hor, and encamp in Zalmonah;तब इस्त्राएलियों ने होर पर्वत से कूच करके सलमोना में डेरे डाले।
42 and they journey from Zalmonah, and encamp in Punon.और सलमोना से कूच करके पूनोन में डेरे डाले।
43 And they journey from Punon, and encamp in Oboth;और पूनोन से कूच करके ओबोस में डेरे डाले।
44 and they journey from Oboth, and encamp in Ije-Abarim, in the border of Moab.और ओबोस से कूच करके अबारीम नाम डीहों में जो मोआब के सिवाने पर हैं, डेरे डाले।
45 And they journey from Iim, and encamp in Dibon-Gad;तब उन डीहों से कूच करके उन्होंने दीबोनगाद में डेरा किया।
46 and they journey from Dibon-Gad, and encamp in Almon-Diblathaim.और दीबोनगाद से कूच करके अल्मोनदिबलातैम से कूच करके उन्होंने अबारीम नाम पहाड़ों में नबो के साम्हने डेरा किया।
47 And they journey from Almon-Diblathaim, and encamp in the mountains of Abarim, before Nebo;और अल्मोनदिबलातैम से कूच करके उन्होंने अबारीम नाम पहाड़ों में नबो के साम्हने डेरा किया।
48 and they journey from the mountains of Abarim, and encamp in the plains of Moab, by Jordan, `near' Jericho.फिर अबारीम पहाड़ों से कूच करके मोआब के अराबा में, यरीहो के पास यरदन नदी के तट पर डेरा किया।
49 And they encamp by the Jordan from Beth-Jeshimoth, unto Abel-Shittim, in the plains of Moab.और वे मोआब के अराबा में वेत्यशीमोत से ले कर आबेलशित्तीम तक यरदन के तीर तीर डेरे डाले॥
50 And Jehovah speaketh unto Moses, in the plains of Moab, by Jordan, `near' Jericho, saying,फिर मोआब के अराबा में, यरीहो के पास की यरदन नदी के तट पर, यहोवा ने मूसा से कहा,
51 `Speak unto the sons of Israel, and thou hast said unto them, When ye are passing over the Jordan unto the land of Canaan,इस्त्राएलियों को समझाकर कह, जब तुम यरदन पार हो कर कनान देश में पहुंचो
52 then ye have dispossessed all the inhabitants of the land from before you, and have destroyed all their imagery, yea, all their molten images ye destroy, and all their high places ye lay waste,तब उस देश के निवासियों उनके देश से निकाल देना; और उनके सब नक्काशे पत्थरों को और ढली हुई मूतिर्यों को नाश करना, और उनके सब पूजा के ऊंचे स्थानों को ढा देना।
53 and ye have possessed the land, and dwelt in it, for to you I have given the land -- to possess it.और उस देश को अपने अधिकार में ले कर उस में निवास करना, क्योंकि मैं ने वह देश तुम्हीं को दिया है कि तुम उसके अधिकारी हो।
54 `And ye have inherited the land by lot, by your families; to the many ye increase their inheritance, and to the few ye diminish their inheritance; whither the lot goeth out to him, it is his; by the tribes of your fathers ye inherit.और तुम उस देश को चिट्ठी डालकर अपने कुलों के अनुसार बांट लेना; अर्थात जो कुल अधिक वाले हैं उन्हें अधिक, और जो थोड़े वाले हैं उन को थोड़ा भाग देना; जिस कुल की चिट्ठी जिस स्थान के लिये निकले वही उसका भाग ठहरे; अपने पितरों के गोत्रों के अनुसार अपना अपना भाग लेना।
55 `And if ye do not dispossess the inhabitants of the land from before you, then it hath been, those whom ye let remain of them, `are' for pricks in your eyes, and for thorns in your sides, and they have distressed you on the land in which ye are dwelling,परन्तु यदि तुम उस देश के निवासियों अपने आगे से न निकालोगे, तो उन में से जिन को तुम उस में रहने दोगे वे मानो तुम्हारी आंखों में कांटे और तुम्हारे पांजरों में कीलें ठहरेंगे, और वे उस देश में जहां तुम बसोगे तुम्हें संकट में डालेंगे।
56 and it hath come to pass, as I thought to do to them -- I do to you.'और उन से जैसा बर्ताव करने की मनसा मैं ने की है वैसा ही तुम से करूंगा।
Hindi Bible