Bible

Numbers 32 - ASV (Hindi)

1 Now the children of Reuben and the children of Gad had a very great multitude of cattle: and when they saw the land of Jazer, and the land of Gilead, that, behold, the place was a place for cattle;रूबेनियों और गादियों के पास बहुत जानवर थे। जब उन्होंने याजेर और गिलाद देशों को देखकर विचार किया, कि वह ढ़ोरों के योग्य देश है,

2 the children of Gad and the children of Reuben came and spake unto Moses, and to Eleazar the priest, and unto the princes of the congregation, saying,तब मूसा और एलीआजर याजक और मण्डली के प्रधानोंके पास जा कर कहने लगे,

3 Ataroth, and Dibon, and Jazer, and Nimrah, and Heshbon, and Elealeh, and Sebam, and Nebo, and Beon,अतारोत, दीबोन, याजेर, निम्रा, हेशबोन, एलाले, सबाम, नबो, और बोन नगरों का देश

4 the land which Jehovah smote before the congregation of Israel, is a land for cattle; and thy servants have cattle.जिस पर यहोवा ने इस्त्राएल की मण्डली को विजय दिलवाई है, वह ढोरों के योग्य है; और तेरे दासों के पास ढोर हैं।

5 And they said, If we have found favor in thy sight, let this land be given unto thy servants for a possession; bring us not over the Jordan.फिर उन्होंने कहा, यदि तेरा अनुग्रह तेरे दासों पर हो, तो यह देश तेरे दासों को मिले कि उनकी निज भूमि हो; हमें यरदन पार न ले चल।

6 And Moses said unto the children of Gad, and to the children of Reuben, Shall your brethren go to the war, and shall ye sit here?मूसा ने गादियों और रूबेनियों से कहा, जब तुम्हारे भाई युद्ध करने को जाएंगे तब क्या तुम यहां बैठे रहोगे?

7 And wherefore discourage ye the heart of the children of Israel from going over into the land which Jehovah hath given them?और इस्त्राएलियों से भी उस पार के देश जाने के विषय जो यहोवा ने उन्हें दिया है तुम क्यों अस्वीकार करवाते हो?

8 Thus did your fathers, when I sent them from Kadesh-barnea to see the land.जब मैं ने तुम्हारे बापदादों को कादेशबर्ने से कनान देश देखने के लिये भेजा, तब उन्होंने भी ऐसा ही किया था।

9 For when they went up unto the valley of Eshcol, and saw the land, they discouraged the heart of the children of Israel, that they should not go into the land which Jehovah had given them.अर्थात जब उन्होंने एशकोल नाम नाले तक पहुंचकर देश को देखा, तब इस्त्राएलियों से उस देश के विषय जो यहोवा ने उन्हें दिया था अस्वीकार करा दिया।

10 And Jehovah's anger was kindled in that day, and he sware, saying,इसलिये उस समय यहोवा ने कोप करके यह शपथ खाई कि,

11 Surely none of the men that came up out of Egypt, from twenty years old and upward, shall see the land which I sware unto Abraham, unto Isaac, and unto Jacob; because they have not wholly followed me:नि:सन्देह जो मनुष्य मिस्र से निकल आए हैं उन में से, जितने बीस वर्ष के वा उससे अधिक अवस्था के हैं, वे उस देश को देखने न पाएंगे, जिसके देने की शपथ मैं ने इब्राहीम, इसहाक, और याकूब से खाई है, क्योंकि वे मेरे पीछे पूरी रीति से नहीं हो लिये;

12 save Caleb the son of Jephunneh the Kenizzite, and Joshua the son of Nun; because they have wholly followed Jehovah.परन्तु यपुन्ने कनजी का पुत्र कालेब, और नून का पुत्र यहोशू, ये दोनों जो मेरे पीछे पूरी रीति से हो लिये हैं ये तो उसे देखने पाएंगे।

13 And Jehovah's anger was kindled against Israel, and he made them wander to and fro in the wilderness forty years, until all the generation, that had done evil in the sight of Jehovah, was consumed.सो यहोवा का कोप इस्त्राएलियों पर भड़का, और जब तक उस पीढ़ी के सब लोगों का अन्त न हुआ, जिन्होंने यहोवा के प्रति बुरा किया था, तब तक अर्थात चालीस वर्ष तक वह जंगल में मारे मारे फिराता रहा।

14 And, behold, ye are risen up in your fathers' stead, an increase of sinful men, to augment yet the fierce anger of Jehovah toward Israel.और सुनो, तुम लोग उन पापियों के बच्चे हो कर इसी लिये अपने बाप-दादों के स्थान पर प्रकट हुए हो, कि इस्त्राएल के विरुद्ध यहोवा से भड़के हुए कोप को और भड़काओ!

15 For if ye turn away from after him, he will yet again leave them in the wilderness; and ye will destroy all this people.यदि तुम उसके पीछे चलने से फिर जाओ, तो वह फिर हम सभों को जंगल में छोड़ देगा; इस प्रकार तुम इन सारे लोगों का नाश कराओगे।

16 And they came near unto him, and said, We will build sheepfolds here for our cattle, and cities for our little ones:तब उन्होंने मूसा के और निकट आकर कहा, हम अपने ढ़ोरों के लिये यहीं भेड़शाले बनाएंगे, और अपने बाल-बच्चों के लिये यहीं नगर बसाएंगे,

17 but we ourselves will be ready armed to go before the children of Israel, until we have brought them unto their place: and our little ones shall dwell in the fortified cities because of the inhabitants of the land.परन्तु आप इस्त्राएलियों के आगे आगे हथियार बन्द तब तक चलेंगे, जब तक उन को उनके स्थान में न पहुंचा दे; परन्तु हमारे बाल-बच्चे इस देश के निवासियों के डर से गढ़ वाले नगरों में रहेंगे।

18 We will not return unto our houses, until the children of Israel have inherited every man his inheritance.परन्तु जब तक इस्त्राएली अपने अपने भाग के अधिकारी न हों तब तक हम अपने घरों को न लौटेंगे।

19 For we will not inherit with them on the other side of the Jordan, and forward; because our inheritance is fallen to us on this side of the Jordan eastward.हम उनके साथ यरदन पार वा कहीं आगे अपना भाग न लेंगे, क्योंकि हमारा भाग यरदन के इसी पार पूरब की ओर मिला है।

20 And Moses said unto them, If ye will do this thing, if ye will arm yourselves to go before Jehovah to the war,तब मूसा ने उन से कहा, यदि तुम ऐसा करो, अर्थात यदि तुम यहोवा के आगे आगे युद्ध करने को हथियार बान्धो।

21 and every armed man of you will pass over the Jordan before Jehovah, until he hath driven out his enemies from before him,और हर एक हथियार-बन्द यरदन के पार तब तक चले, जब तक यहोवा अपने आगे से अपने शत्रुओं को न निकाले

22 and the land is subdued before Jehovah; then afterward ye shall return, and be guiltless towards Jehovah, and towards Israel; and this land shall be unto you for a possession before Jehovah.और देश यहोवा के वश में न आए; तो उसके पीछे तुम यहां लौटोगे, और यहोवा के और इस्त्राएल के विषय निर्दोष ठहरोगे; और यह देश यहोवा के प्रति तुम्हारी निज भूमि ठहरेगा।

23 But if ye will not do so, behold, ye have sinned against Jehovah; and be sure your sin will find you out.और यदि तुम ऐसा न करो, तो यहोवा के विरुद्ध पापी ठहरोगे; और जान रखो कि तुम को तुम्हारा पाप लगेगा।

24 Build you cities for your little ones, and folds for your sheep; and do that which hath proceeded out of your mouth.तुम अपने बाल-बच्चों के लिये नगर बसाओ, और अपनी भेड़-बकरियों के लिये भेड़शाले बनाओ; और जो तुम्हारे मुंह से निकला है वही करो।

25 And the children of Gad and the children of Reuben spake unto Moses, saying, Thy servants will do as my lord commandeth.तब गादियों और रूबेनियों ने मूसा से कहा, अपने प्रभु की आज्ञा के अनुसार तेरे दास करेंगे।

26 Our little ones, our wives, our flocks, and all our cattle, shall be there in the cities of Gilead;हमारे बाल-बच्चे, स्त्रियां, भेड़-बकरी आदि, सब पशु तो यहीं गिलाद के नगरों में रहेंगे;

27 but thy servants will pass over, every man that is armed for war, before Jehovah to battle, as my lord saith.परन्तु अपने प्रभु के कहे के अनुसार तेरे दास सब के सब युद्ध के लिये हथियार-बन्द यहोवा के आगे आगे लड़ने को पार जाएंगे।

28 So Moses gave charge concerning them to Eleazar the priest, and to Joshua the son of Nun, and to the heads of the fathers' `houses' of the tribes of the children of Israel.तब मूसा ने उनके विषय में एलीआजर याजक, और नून के पुत्र यहोशू, और इस्त्राएलियों के गोत्रों के पितरों के घरानों के मुख्य मुख्य पुरूषों को यह आज्ञा दी,

29 And Moses said unto them, If the children of Gad and the children of Reuben will pass with you over the Jordan, every man that is armed to battle, before Jehovah, and the land shall be subdued before you; then ye shall give them the land of Gilead for a possession:कि यदि सब गादी और रूबेनी पुरूष युद्ध के लिये हथियार-बन्द तुम्हारे संग यरदन पार जाएं, और देश तुम्हारे वश में आ जाए, तो गिलाद देश उनकी निज भूमि होने को उन्हें देना।

30 but if they will not pass over with you armed, they shall have possessions among you in the land of Canaan.परन्तु यदि वे तुम्हारे संग हथियार-बन्द पार न जाएं, तो उनकी निज भूमि तुम्हारे बीच कनान देश में ठहरे।

31 And the children of Gad and the children of Reuben answered, saying, As Jehovah hath said unto thy servants, so will we do.तब गादी और रूबेनी बोल उठे, यहोवा ने जैसा तेरे दासों से कहलाया है वैसा ही हम करेंगे।

32 We will pass over armed before Jehovah into the land of Canaan, and the possession of our inheritance `shall remain' with us beyond the Jordan.हम हथियार-बन्द यहोवा के आगे आगे उस पार कनान देश में जाएंगे, परन्तु हमारी निज भूमि यरदन के इसी पार रहे॥

33 And Moses gave unto them, even to the children of Gad, and to the children of Reuben, and unto the half-tribe of Manasseh the son of Joseph, the kingdom of Sihon king of the Amorites, and the kingdom of Og king of Bashan, the land, according to the cities thereof with `their' borders, even the cities of the land round about.तब मूसा ने गादियों और रूबेनियों को, और यूसुफ के पुत्र मनश्शे के आधे गोत्रियों को एमोरियों के राजा सीहोन और बाशान के राजा ओग, दोनों के राज्यों का देश, नगरों, और उनके आसपास की भूमि समेत दे दिया।

34 And the children of Gad built Dibon, and Ataroth, and Aroer,तब गादियों ने दीबोन, अतारोत, अरोएर,

35 and Atrothshophan, and Jazer, and Jogbehah,अत्रौत, शोपान, याजेर, योगबहा,

36 and Beth-nimrah, and Beth-haran: fortified cities, and folds for sheep.बेतनिम्रा, और बेयारान नाम नगरों को दृढ़ किया, और उन में भेड़-बकरियों के लिये भेड़शाले बनाए।

37 And the children of Reuben built Heshbon, and Elealeh, and Kiriathaim,और रूबेनियों ने हेशबोन, एलाले, और किर्यातैम को,

38 and Nebo, and Baal-meon, (their names being changed,) and Sibmah: and they gave other names unto the cities which they builded.फिर नबो और बालमोन के नाम बदलकर उन को, और सिबमा को दृढ़ किया; और उन्होंने अपने दृढ़ किए हुए नगरों के और और नाम रखे।

39 And the children of Machir the son of Manasseh went to Gilead, and took it, and dispossessed the Amorites that were therein.और मनश्शे के पुत्र माकीर के वंश वालों ने गिलाद देश में जा कर उसे ले लिया, और जो एमोरी उस में रहते थे उन को निकाल दिया।

40 And Moses gave Gilead unto Machir the son of Manasseh; and he dwelt therein.तब मूसा ने मनश्शे के पुत्र माकीर के वंश को गिलाद दे दिया, और वे उस में रहने लगे।

41 And Jair the son of Manasseh went and took the towns thereof, and called them Havvoth-jair.और मनश्शेई याईर ने जा कर गिलाद की कितनी बस्तियां ले लीं, और उनके नाम हव्वोत्याईर रखे।

42 And Nobah went and took Kenath, and the villages thereof, and called it Nobah, after his own name.और नोबह ने जा कर गांवों समेत कनात को ले लिया, और उसका नाम अपने नाम पर नोबह रखा॥

Hindi Bible