Bible

Numbers 12 - YLT (Hindi)

1 And Miriam speaketh -- Aaron also -- against Moses concerning the circumstance of the Cushite woman whom he had taken: for a Cushite woman he had taken;मूसा ने तो एक कूशी स्त्री के साथ ब्याह कर लिया था। सो मरियम और हारून उसकी उस ब्याहिता कूशी स्त्री के कारण उसकी निन्दा करने लगे;

2 and they say, `Only by Moses hath Jehovah spoken? also by us hath he not spoken?' and Jehovah heareth.उन्होंने कहा, क्या यहोवा ने केवल मूसा ही के साथ बातें की हैं? क्या उसने हम से भी बातें नहीं कीं? उनकी यह बात यहोवा ने सुनी।

3 And the man Moses `is' very humble, more than any of the men who `are' on the face of the ground.मूसा तो पृथ्वी भर के रहने वाले मनुष्यों से बहुत अधिक नम्र स्वभाव का था।

4 And Jehovah saith suddenly unto Moses, and unto Aaron, and unto Miriam, `Come out ye three unto the tent of meeting;' and they three come out.सो यहोवा ने एकाएक मूसा और हारून और मरियम से कहा, तुम तीनों मिलापवाले तम्बू के पास निकल आओ। तब वे तीनों निकल आए।

5 And Jehovah cometh down in the pillar of the cloud, and standeth at the opening of the tent, and calleth Aaron and Miriam, and they come out both of them.तब यहोवा ने बादल के खम्भे में उतरकर तम्बू के द्वार पर खड़ा हो कर हारून और मरियम को बुलाया; सो वे दोनों उसके पास निकल आए।

6 And He saith, `Hear, I pray you, My words: If your prophet is of Jehovah -- in an appearance unto him I make Myself known; in a dream I speak with him;तब यहोवा ने कहा, मेरी बातें सुनो: यदि तुम में कोई नबी हो, तो उस पर मैं यहोवा दर्शन के द्वारा अपने आप को प्रगट करूंगा, वा स्वप्न में उससे बातें करूंगा।

7 not so My servant Moses; in all My house he `is' stedfast;परन्तु मेरा दास मूसा ऐसा नहीं है; वह तो मेरे सब घरानों में विश्वास योग्य है।

8 mouth unto mouth I speak with him, and `by' an appearance, and not in riddles; and the form of Jehovah he beholdeth attentively; and wherefore have ye not been afraid to speak against My servant -- against Moses?'उससे मैं गुप्त रीति से नहीं, परन्तु आम्हने साम्हने और प्रत्यक्ष हो कर बातें करता हूं; और वह यहोवा का स्वरूप निहारने पाता है। सो तुम मेरे दास मूसा की निन्दा करते हुए क्यों नहीं डरे?

9 And the anger of Jehovah burneth against them, and He goeth on,तब यहोवा का कोप उन पर भड़का, और वह चला गया;

10 and the cloud hath turned aside from off the tent, and lo, Miriam `is' leprous as snow; and Aaron turneth unto Miriam, and lo, leprous!तब वह बादल तम्बू के ऊपर से उठ गया, और मरियम कोढ़ से हिम के समान श्वेत हो गई। और हारून ने मरियम की ओर दृष्टि की, और देखा, कि वह कोढ़िन हो गई है।

11 And Aaron saith unto Moses, `O, my lord, I pray thee, lay not upon us sin `in' which we have been foolish, and `in' which we have sinned;तब हारून मूसा से कहने लगा, हे मेरे प्रभु, हम दोनों ने जो मूर्खता की वरन पाप भी किया, यह पाप हम पर न लगने दे।

12 let her not, I pray thee, be as `one' dead, when in his coming out from the womb of his mother -- the half of his flesh is consumed.'और मरियम को उस मरे हुए के समान न रहने दे, जिसकी देह अपनी मां के पेट से निकलते ही अधगली हो।

13 And Moses crieth unto Jehovah, saying, `O God, I pray Thee, give, I pray Thee, healing to her.'सो मूसा ने यह कहकर यहोवा की दोहाई दी, हे ईश्वर, कृपा कर, और उसको चंगा कर।

14 And Jehovah saith unto Moses, `And her father had but spat in her face -- is she not ashamed seven days? she is shut out seven days at the outside of the camp, and afterwards she is gathered.'यहोवा ने मूसा से कहा, यदि उसका पिता उसके मुंह पर थूका ही होता, तो क्या सात दिन तक वह लज्जित न रहती? सो वह सात दिन तक छावनी से बाहर बन्द रहे, उसके बाद वह फिर भीतर आने पाए।

15 And Miriam is shut out at the outside of the camp seven days, and the people hath not journeyed till Miriam is gathered;सो मरियम सात दिन तक छावनी से बाहर बन्द रही, और जब तक मरियम फिर आने न पाई तब तक लोगों ने प्रस्थान न किया।

16 and afterwards have the people journeyed from Hazeroth, and they encamp in the wilderness of Paran.उसके बाद उन्होंने हसेरोत से प्रस्थान करके पारान नाम जंगल में अपने डेरे खड़े किए॥

Hindi Bible