Numbers 12 - WEB (Hindi)
1 Miriam and Aaron spoke against Moses because of the Cushite woman whom he had married; for he had married a Cushite woman.मूसा ने तो एक कूशी स्त्री के साथ ब्याह कर लिया था। सो मरियम और हारून उसकी उस ब्याहिता कूशी स्त्री के कारण उसकी निन्दा करने लगे;
2 They said, Has Yahweh indeed spoken only with Moses? Hasn't he spoken also with us? Yahweh heard it.उन्होंने कहा, क्या यहोवा ने केवल मूसा ही के साथ बातें की हैं? क्या उसने हम से भी बातें नहीं कीं? उनकी यह बात यहोवा ने सुनी।
3 Now the man Moses was very humble, above all the men who were on the surface of the earth.मूसा तो पृथ्वी भर के रहने वाले मनुष्यों से बहुत अधिक नम्र स्वभाव का था।
4 Yahweh spoke suddenly to Moses, and to Aaron, and to Miriam, Come out you three to the tent of meeting. They three came out.सो यहोवा ने एकाएक मूसा और हारून और मरियम से कहा, तुम तीनों मिलापवाले तम्बू के पास निकल आओ। तब वे तीनों निकल आए।
5 Yahweh came down in a pillar of cloud, and stood at the door of the Tent, and called Aaron and Miriam; and they both came forth.तब यहोवा ने बादल के खम्भे में उतरकर तम्बू के द्वार पर खड़ा हो कर हारून और मरियम को बुलाया; सो वे दोनों उसके पास निकल आए।
6 He said, Hear now my words: if there be a prophet among you, I Yahweh will make myself known to him in a vision, I will speak with him in a dream.तब यहोवा ने कहा, मेरी बातें सुनो: यदि तुम में कोई नबी हो, तो उस पर मैं यहोवा दर्शन के द्वारा अपने आप को प्रगट करूंगा, वा स्वप्न में उससे बातें करूंगा।
7 My servant Moses is not so; he is faithful in all my house:परन्तु मेरा दास मूसा ऐसा नहीं है; वह तो मेरे सब घरानों में विश्वास योग्य है।
8 with him will I speak mouth to mouth, even manifestly, and not in dark speeches; and the form of Yahweh shall he see: why then were you not afraid to speak against my servant, against Moses?उससे मैं गुप्त रीति से नहीं, परन्तु आम्हने साम्हने और प्रत्यक्ष हो कर बातें करता हूं; और वह यहोवा का स्वरूप निहारने पाता है। सो तुम मेरे दास मूसा की निन्दा करते हुए क्यों नहीं डरे?
9 The anger of Yahweh was kindled against them; and he departed.तब यहोवा का कोप उन पर भड़का, और वह चला गया;
10 The cloud removed from over the Tent; and, behold, Miriam was leprous, as [white as] snow: and Aaron looked at Miriam, and, behold, she was leprous.तब वह बादल तम्बू के ऊपर से उठ गया, और मरियम कोढ़ से हिम के समान श्वेत हो गई। और हारून ने मरियम की ओर दृष्टि की, और देखा, कि वह कोढ़िन हो गई है।
11 Aaron said to Moses, Oh, my lord, please don't lay sin on us, for that we have done foolishly, and for that we have sinned.तब हारून मूसा से कहने लगा, हे मेरे प्रभु, हम दोनों ने जो मूर्खता की वरन पाप भी किया, यह पाप हम पर न लगने दे।
12 Let her not, I pray, be as one dead, of whom the flesh is half consumed when he comes out of his mother's womb.और मरियम को उस मरे हुए के समान न रहने दे, जिसकी देह अपनी मां के पेट से निकलते ही अधगली हो।
13 Moses cried to Yahweh, saying, Heal her, God, I beg you.सो मूसा ने यह कहकर यहोवा की दोहाई दी, हे ईश्वर, कृपा कर, और उसको चंगा कर।
14 Yahweh said to Moses, If her father had but spit in her face, shouldn't she be ashamed seven days? let her be shut up outside of the camp seven days, and after that she shall be brought in again.यहोवा ने मूसा से कहा, यदि उसका पिता उसके मुंह पर थूका ही होता, तो क्या सात दिन तक वह लज्जित न रहती? सो वह सात दिन तक छावनी से बाहर बन्द रहे, उसके बाद वह फिर भीतर आने पाए।
15 Miriam was shut up outside of the camp seven days: and the people didn't travel until Miriam was brought in again.सो मरियम सात दिन तक छावनी से बाहर बन्द रही, और जब तक मरियम फिर आने न पाई तब तक लोगों ने प्रस्थान न किया।
16 Afterward the people traveled from Hazeroth, and encamped in the wilderness of Paran.उसके बाद उन्होंने हसेरोत से प्रस्थान करके पारान नाम जंगल में अपने डेरे खड़े किए॥
Hindi Bible