Bible

Matthew 4 - DBY (Hindi)

1 Then Jesus was carried up into the wilderness by the Spirit to be tempted of the devil:तब उस समय आत्मा यीशु को जंगल में ले गया ताकि इब्लीस से उस की परीक्षा हो।

2 and having fasted forty days and forty nights, afterwards he hungered.वह चालीस दिन, और चालीस रात, निराहार रहा, अन्त में उसे भूख लगी।

3 And the tempter coming up to him said, If thou be Son of God, speak, that these stones may become loaves of bread.तब परखने वाले ने पास आकर उस से कहा, यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो कह दे, कि ये पत्थर रोटियां बन जाएं।

4 But he answering said, It is written, Man shall not live by bread alone, but by every word which goes out through God's mouth.उस ने उत्तर दिया; कि लिखा है कि मनुष्य केवल रोटी ही से नहीं, परन्तु हर एक वचन से जो परमेश्वर के मुख से निकलता है जीवित रहेगा।

5 Then the devil takes him to the holy city, and sets him upon the edge of the temple,तब इब्लीस उसे पवित्र नगर में ले गया और मन्दिर के कंगूरे पर खड़ा किया।

6 and says to him, If thou be Son of God cast thyself down; for it is written, He shall give charge to his angels concerning thee, and on [their] hands shall they bear thee, lest in anywise thou strike thy foot against a stone.और उस से कहा यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो अपने आप को नीचे गिरा दे; क्योंकि लिखा है, कि वह तेरे विषय में अपने स्वर्गदूतों को आज्ञा देगा; और वे तुझे हाथों हाथ उठा लेंगे; कहीं ऐसा न हो कि तेरे पांवों में पत्थर से ठेस लगे।

7 Jesus said to him, It is again written, Thou shalt not tempt [the] Lord thy God.यीशु ने उस से कहा; यह भी लिखा है, कि तू प्रभु अपने परमेश्वर की परीक्षा न कर।

8 Again the devil takes him to a very high mountain, and shews him all the kingdoms of the world, and their glory,फिर शैतान उसे एक बहुत ऊंचे पहाड़ पर ले गया और सारे जगत के राज्य और उसका विभव दिखाकर

9 and says to him, All these things will I give thee if, falling down, thou wilt do me homage.उस से कहा, कि यदि तू गिरकर मुझे प्रणाम करे, तो मैं यह सब कुछ तुझे दे दूंगा।

10 Then says Jesus to him, Get thee away, Satan, for it is written, Thou shalt do homage to [the] Lord thy God, and him alone shalt thou serve.तब यीशु ने उस से कहा; हे शैतान दूर हो जा, क्योंकि लिखा है, कि तू प्रभु अपने परमेश्वर को प्रणाम कर, और केवल उसी की उपासना कर।

11 Then the devil leaves him, and behold, angels came and ministered to him.तब शैतान उसके पास से चला गया, और देखो, स्वर्गदूत आकर उस की सेवा करने लगे॥

12 But having heard that John was delivered up, he departed into Galilee:जब उस ने यह सुना कि यूहन्ना पकड़वा दिया गया, तो वह गलील को चला गया।

13 and having left Nazareth, he went and dwelt at Capernaum, which is on the sea-side in the borders of Zabulon and Nepthalim,और नासरत को छोड़कर कफरनहूम में जो झील के किनारे जबूलून और नपताली के देश में है जाकर रहने लगा।

14 that that might be fulfilled which was spoken through Esaias the prophet, saying,ताकि जो यशायाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा गया था, वह पूरा हो।

15 Land of Zabulon and land of Nepthalim, way of [the] sea beyond the Jordan, Galilee of the nations:कि जबूलून और नपताली के देश, झील के मार्ग से यरदन के पार अन्यजातियों का गलील।

16 -- the people sitting in darkness has seen a great light, and to those sitting in [the] country and shadow of death, to them has light sprung up.जो लोग अन्धकार में बैठे थे उन्होंने बड़ी ज्योति देखी; और जो मृत्यु के देश और छाया में बैठे थे, उन पर ज्योति चमकी॥

17 From that time began Jesus to preach and to say, Repent, for the kingdom of the heavens has drawn nigh.उस समय से यीशु प्रचार करना और यह कहना आरम्भ किया, कि मन फिराओ क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आया है।

18 And walking by the sea of Galilee, he saw two brothers, Simon called Peter, and Andrew his brother, casting a net into the sea, for they were fishers;उस ने गलील की झील के किनारे फिरते हुए दो भाइयों अर्थात शमौन को जो पतरस कहलाता है, और उसके भाई अन्द्रियास को झील में जाल डालते देखा; क्योंकि वे मछवे थे।

19 and he says to them, Come after me, and I will make you fishers of men.और उन से कहा, मेरे पीछे चले आओ, तो मैं तुम को मनुष्यों के पकड़ने वाले बनाऊंगा।

20 And they, having left their trawl-nets, immediately followed him.वे तुरन्त जालों को छोड़कर उसके पीछे हो लिए।

21 And going on thence he saw other two brothers, James the [son] of Zebedee and John his brother, in the ship with Zebedee their father, mending their trawl-nets, and he called them;और वहां से आगे बढ़कर, उस ने और दो भाइयों अर्थात जब्दी के पुत्र याकूब और उसके भाई यूहन्ना को अपने पिता जब्दी के साथ नाव पर अपने जालों को सुधारते देखा; और उन्हें भी बुलाया

22 and they, having left the ship and their father, immediately followed him.वे तुरन्त नाव और अपने पिता को छोड़कर उसके पीछे हो लिए॥

23 And [Jesus] went round the whole [of] Galilee, teaching in their synagogues, and preaching the glad tidings of the kingdom, and healing every disease and every bodily weakness among the people.और यीशु सारे गलील में फिरता हुआ उन की सभाओं में उपदेश करता और राज्य का सुसमाचार प्रचार करता, और लोगों की हर प्रकार की बीमारी और दुर्बल्ता को दूर करता रहा।

24 And his fame went out into the whole [of] Syria, and they brought to him all that were ill, suffering under various diseases and pains, and those possessed by demons, and lunatics, and paralytics; and he healed them.और सारे सूरिया में उसका यश फैल गया; और लोग सब बीमारों को, जो नाना प्रकार की बीमारियों और दुखों में जकड़े हुए थे, और जिन में दुष्टात्माएं थीं और मिर्गी वालों और झोले के मारे हुओं को उसके पास लाए और उस ने उन्हें चंगा किया।

25 And great crowds followed him from Galilee, and Decapolis, and Jerusalem, and Judaea, and beyond the Jordan.और गलील और दिकापुलिस और यरूशलेम और यहूदिया से और यरदन के पार से भीड़ की भीड़ उसके पीछे हो ली॥

Hindi Bible