Bible

Matthew 3 - WEB (Hindi)

1 In those days, John the Baptizer came, preaching in the wilderness of Judea, saying,उन दिनों में यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला आकर यहूदिया के जंगल में यह प्रचार करने लगा। कि

2 "Repent, for the Kingdom of Heaven is at hand!"मन फिराओ; क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है।

3 For this is he who was spoken of by Isaiah the prophet, saying, "The voice of one crying in the wilderness, Make ready the way of the Lord, Make his paths straight."यह वही है जिस की चर्चा यशायाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा की गई कि जंगल में एक पुकारने वाले का शब्द हो रहा है, कि प्रभु का मार्ग तैयार करो, उस की सड़कें सीधी करो।

4 Now John himself wore clothing made of camel's hair, with a leather belt around his waist. His food was locusts and wild honey.यह यूहन्ना ऊंट के रोम का वस्त्र पहिने था, और अपनी कमर में चमड़े का पटुका बान्धे हुए था, और उसका भोजन टिड्डियां और बनमधु था।

5 Then people from Jerusalem, all of Judea, and all the region around the Jordan went out to him.तब यरूशलेम के और सारे यहूदिया के, और यरदन के आस पास के सारे देश के लोग उसके पास निकल आए।

6 They were baptized by him in the Jordan, confessing their sins.और अपने अपने पापों को मानकर यरदन नदी में उस से बपतिस्मा लिया।

7 But when he saw many of the Pharisees and Sadducees coming for his baptism, he said to them, "You offspring of vipers, who warned you to flee from the wrath to come?जब उस ने बहुतेरे फरीसियों और सदूकियों को बपतिस्मा के लिये अपने पास आते देखा, तो उन से कहा, कि हे सांप के बच्चों तुम्हें किस ने जता दिया, कि आने वाले क्रोध से भागो?

8 Therefore bring forth fruit worthy of repentance!सो मन फिराव के योग्य फल लाओ।

9 Don't think to yourselves, 'We have Abraham for our father,' for I tell you that God is able to raise up children to Abraham from these stones.और अपने अपने मन में यह न सोचो, कि हमारा पिता इब्राहीम है; क्योंकि मैं तुम से कहता हूं, कि परमेश्वर इन पत्थरों से इब्राहीम के लिये सन्तान उत्पन्न कर सकता है।

10 "Even now the axe lies at the root of the trees. Therefore, every tree that doesn't bring forth good fruit is cut down, and cast into the fire.और अब कुल्हाड़ा पेड़ों की जड़ पर रखा हुआ है, इसलिये जो जो पेड़ अच्छा फल नहीं लाता, वह काटा और आग में झोंका जाता है।

11 I indeed baptize you in water for repentance, but he who comes after me is mightier than I, whose shoes I am not worthy to carry. He will baptize you in the Holy Spirit.{TR and NU add "and with fire"}मैं तो पानी से तुम्हें मन फिराव का बपतिस्मा देता हूं, परन्तु जो मेरे बाद आनेवाला है, वह मुझ से शक्तिशाली है; मैं उस की जूती उठाने के योग्य नहीं, वह तुम्हें पवित्र आत्मा और आग से बपतिस्मा देगा।

12 His winnowing fork is in his hand, and he will thoroughly cleanse his threshing floor. He will gather his wheat into the barn, but the chaff he will burn up with unquenchable fire."उसका सूप उस के हाथ में है, और वह अपना खलिहान अच्छी रीति से साफ करेगा, और अपने गेहूं को तो खत्ते में इकट्ठा करेगा, परन्तु भूसी को उस आग में जलाएगा जो बुझने की नहीं॥

13 Then Jesus came from Galilee to the Jordan to John, to be baptized by him.उस समय यीशु गलील से यरदन के किनारे पर यूहन्ना के पास उस से बपतिस्मा लेने आया।

14 But John would have hindered him, saying, "I need to be baptized by you, and you come to me?"परन्तु यूहन्ना यह कहकर उसे रोकने लगा, कि मुझे तेरे हाथ से बपतिस्मा लेने की आवश्यक्ता है, और तू मेरे पास आया है?

15 But Jesus, answering, said to him, "Allow it now, for this is the fitting way for us to fulfill all righteousness." Then he allowed him.यीशु ने उस को यह उत्तर दिया, कि अब तो ऐसा ही होने दे, क्योंकि हमें इसी रीति से सब धामिर्कता को पूरा करना उचित है, तब उस ने उस की बात मान ली।

16 Jesus, when he was baptized, went up directly from the water: and behold, the heavens were opened to him. He saw the Spirit of God descending as a dove, and coming on him.और यीशु बपतिस्मा लेकर तुरन्त पानी में से ऊपर आया, और देखो, उसके लिये आकाश खुल गया; और उस ने परमेश्वर के आत्मा को कबूतर की नाईं उतरते और अपने ऊपर आते देखा।

17 Behold, a voice out of the heavens said, "This is my beloved Son, with whom I am well pleased."और देखो, यह आकाशवाणी हुई, कि यह मेरा प्रिय पुत्र है, जिस से मैं अत्यन्त प्रसन्न हूं॥

Hindi Bible