Matthew 27:51 और देखो मन्दिर का परदा ऊपर से नीचे तक फट कर दो टुकड़े हो गया: और धरती डोल गई और चटानें तड़क गईं।
Matthew 27:51 in Other Translations
King James Version (KJV) And, behold, the veil of the temple was rent in twain from the top to the bottom; and the earth did quake, and the rocks rent;
American Standard Version (ASV) And behold, the veil of the temple was rent in two from the top to the bottom; and the earth did quake; and the rocks were rent;
Bible in Basic English (BBE) And the curtain of the Temple was parted in two from end to end; and there was an earth-shock; and the rocks were broken;
Darby English Bible (DBY) And lo, the veil of the temple was rent in two from the top to the bottom, and the earth was shaken, and the rocks were rent,
World English Bible (WEB) Behold, the veil of the temple was torn in two from the top to the bottom. The earth quaked and the rocks were split.
Young's Literal Translation (YLT) and lo, the vail of the sanctuary was rent in two from top unto bottom, and the earth did quake, and the rocks were rent,
And,
Καὶ
kai
kay
behold,
ἰδού,
idou
ee-THOO
the
τὸ
ho
oh
veil
καταπέτασμα
katapetasma
ka-ta-PAY-ta-sma
the
τοῦ
ho
oh
of temple
ναοῦ
naos
na-OSE
was rent
ἐσχίσθη
schizō
SKEE-zoh
in
εἰς
eis
ees
twain
δύο
dyo
THYOO-oh
from
ἀπὸ
apo
ah-POH
the top
ἄνωθεν
anōthen
AH-noh-thane
to
ἕως
heōs
AY-ose
the bottom;
κάτω
katō
KA-toh
and
καὶ
kai
kay
the
ἡ
ho
oh
earth
γῆ
gē
gay
did quake,
ἐσείσθη
seiō
SEE-oh
and
καὶ
kai
kay
the
αἱ
ho
oh
rocks
πέτραι
petra
PAY-tra
rent;
ἐσχίσθησαν
schizō
SKEE-zoh
Read Full Chapter :
Matthew 27
Cross Reference
मरकुस 15:38
और मन्दिर का पर्दा ऊपर से नीचे तक फटकर दो टुकड़े हो गया।
इब्रानियों 10:19
सो हे भाइयो, जब कि हमें यीशु के लोहू के द्वारा उस नए और जीवते मार्ग से पवित्र स्थान में प्रवेश करने का हियाव हो गया है।
मत्ती 28:2
और देखो एक बड़ा भुईंडोल हुआ, क्योंकि प्रभु का एक दूत स्वर्ग से उतरा, और पास आकर उसने पत्थर को लुढ़का दिया, और उस पर बैठ गया।
निर्गमन 26:31
फिर नीले, बैजनी और लाल रंग के और बटी हुई सूक्ष्म सनी वाले कपड़े का एक बीचवाला पर्दा बनवाना; वह कढ़ाई के काम किये हुए करूबों के साथ बने।
इब्रानियों 6:19
वह आशा हमारे प्राण के लिये ऐसा लंगर है जो स्थिर और दृढ़ है, और परदे के भीतर तक पहुंचता है।
लूका 23:45
और सूर्य का उजियाला जाता रहा, और मन्दिर का परदा बीच में फट गया।
मत्ती 27:54
तब सूबेदार और जो उसके साथ यीशु का पहरा दे रहे थे, भुईंडोल और जो कुछ हुआ था, देखकर अत्यन्त डर गए, और कहा, सचमुच “यह परमेश्वर का पुत्र था”।
यशायाह 25:7
और जो पर्दा सब देशों के लोगों पर पड़ा है, जो घूंघट सब अन्यजातियों पर लटका हुआ है, उसे वह इसी पर्वत पर नाश करेगा।
मीका 1:3
क्योंकि देख, यहोवा अपने पवित्र स्थान से बाहर निकल रहा है, और वह उतर कर पृथ्वी के ऊंचे स्थानों पर चलेगा।
नहूम 1:3
यहोवा विलम्ब से क्रोध करने वाला और बड़ा शक्तिमान है; वह दोषी को किसी प्रकार निर्दोष न ठहराएगा॥ यहोवा बवंडर और आंधी में हो कर चलता है, और बादल उसके पांवों की धूलि है।
हबक्कूक 3:10
पहाड़ तुझे देख कर कांप उठे; आंधी और जलप्रलय निकल गए; गहिरा सागर बोल उठा और अपने हाथों अर्थात लहरों को ऊपर उठाया।
हबक्कूक 3:13
तू अपनी प्रजा के उद्धार के लिये निकला, हां, अपने अभिषिक्त के संग हो कर उद्धार के लिये निकला। तू ने दुष्ट के घर के सिर को घायल कर के उसे गल से नेव तक नंगा कर दिया।
निर्गमन 40:21
और उसने सन्दूक को निवास में पहुंचवाया, और बीच वाले पर्दे को लटकवा के साक्षीपत्र के सन्दूक को उसके अन्दर किया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
इब्रानियों 9:3
और दूसरे परदे के पीछे वह तम्बू था, जो परम पवित्रस्थान कहलाता है।
इब्रानियों 12:25
सावधान रहो, और उस कहने वाले से मुंह न फेरो, क्योंकि वे लोग जब पृथ्वी पर के चितावनी देने वाले से मुंह मोड़ कर न बच सके, तो हम स्वर्ग पर से चितावनी करने वाले से मुंह मोड़ कर क्योंकर बच सकेंगे?
प्रकाशित वाक्य 11:13
फिर उसी घड़ी एक बड़ा भुइंडोल हुआ, और नगर का दसवां अंश गिर पड़ा; और उस भुइंडोल से सात हजार मनुष्य मर गए और शेष डर गए, और स्वर्ग के परमेश्वर की महिमा की॥
प्रकाशित वाक्य 11:19
और परमेश्वर का जो मन्दिर स्वर्ग में है, वह खोला गया, और उसके मन्दिर में उस की वाचा का सन्दूक दिखाई दिया, और बिजलियां और शब्द और गर्जन और भुइंडोल हुए, और बड़े बड़े ओले पड़े॥
इफिसियों 2:13
पर अब तो मसीह यीशु में तुम जो पहिले दूर थे, मसीह के लोहू के द्वारा निकट हो गए हो।
लैव्यवस्था 16:2
और यहोवा ने मूसा से कहा, अपने भाई हारून से कह, कि सन्दूक के ऊपर के प्रायश्चित्त वाले ढ़कने के आगे, बीच वाले पर्दे के अन्दर, पवित्रस्थान में हर समय न प्रवेश करे, नहीं तो मर जाएगा; क्योंकि मैं प्रायश्चित्त वाले ढ़कने के ऊपर बादल में दिखाई दूंगा।
लैव्यवस्था 16:12
और जो वेदी यहोवा के सम्मुख है उस पर के जलते हुए कोयलों से भरे हुए धूपदान को ले कर, और अपनी दोनों मुट्ठियों को फूटे हुए सुगन्धित धूप से भरकर, बीच वाले पर्दे के भीतर ले आकर
लैव्यवस्था 21:23
परन्तु उसके दोष के कारण वह न तो बीच वाले पर्दे के भीतर आए और न वेदी के समीप, जिस से ऐसा न हो कि वह मेरे पवित्रस्थानों को अपवित्र करे; क्योंकि मैं उनका पवित्र करने वाला यहोवा हूं।
2 इतिहास 3:14
फिर उसने बीच वाले पर्दे को नीले, बैंजनी और लाल रंग के सन के कपड़े का बनवाया, और उस पर करूब कढ़वाए।
भजन संहिता 18:7
तब पृथ्वी हिल गई, और कांप उठी और पहाड़ों की नेवे कंपित होकर हिल गई क्योंकि वह अति क्रोधित हुआ था।
भजन संहिता 18:15
तब जल के नाले देख पड़े, और जगत की नेवें प्रगट हुई, यह तो यहोवा तेरी डांट से, और तेरे नथनों की सांस की झोंक से हुआ॥