Mark 4:12
इसलिये कि वे देखते हुए देखें और उन्हें सुझाई न पड़े और सुनते हुए सुनें भी और न समझें; ऐसा न हो कि वे फिरें, और क्षमा किए जाएं।
That | ἵνα | hina | EE-na |
seeing | βλέποντες | blepontes | VLAY-pone-tase |
they may see, | βλέπωσιν | blepōsin | VLAY-poh-seen |
and | καὶ | kai | kay |
not | μὴ | mē | may |
perceive; | ἴδωσιν | idōsin | EE-thoh-seen |
and | καὶ | kai | kay |
hearing | ἀκούοντες | akouontes | ah-KOO-one-tase |
they may hear, | ἀκούωσιν | akouōsin | ah-KOO-oh-seen |
and | καὶ | kai | kay |
not | μὴ | mē | may |
understand; | συνιῶσιν | syniōsin | syoon-ee-OH-seen |
time any at lest | μήποτε | mēpote | MAY-poh-tay |
they should be converted, | ἐπιστρέψωσιν | epistrepsōsin | ay-pee-STRAY-psoh-seen |
and | καὶ | kai | kay |
their | ἀφεθῇ | aphethē | ah-fay-THAY |
sins | αὐτοῖς | autois | af-TOOS |
should be forgiven | τὰ | ta | ta |
them. | ἁμαρτήματα | hamartēmata | a-mahr-TAY-ma-ta |
Cross Reference
Isaiah 6:9
उसने कहा, जा, और इन लोगों से कह, सुनते ही रहो, परन्तु न समझो; देखते ही रहो, परन्तु न बूझो।
Jeremiah 5:21
हे मूर्ख और निर्बुद्धि लोगो, तुम जो आंखें रहते हुए नहीं देखते, जो कान रहते हुए नहीं सुनते, यह सुनो।
Isaiah 44:18
क्योंकि उनकी आंखें ऐसी मून्दी गई हैं कि वे देख नहीं सकते; और उनकी बुद्धि ऐसी कि वे बूझ नहीं सकते।
Deuteronomy 29:4
परन्तु यहोवा ने आज तक तुम को न तो समझने की बुद्धि, और न देखने की आंखें, और न सुनने के कान दिए हैं।
Matthew 13:14
और उन के विषय में यशायाह की यह भविष्यद्ववाणी पूरी होती है, कि तुम कानों से तो सुनोगे, पर समझोगे नहीं; और आंखों से तो देखोगे, पर तुम्हें न सूझेगा।
2 Timothy 2:25
और विरोधियों को नम्रता से समझाए, क्या जाने परमेश्वर उन्हें मन फिराव का मन दे, कि वे भी सत्य को पहिचानें।
Luke 8:10
तुम को परमेश्वर के राज्य के भेदोंकी समझ दी गई है, पर औरों को दृष्टान्तों में सुनाया जाता है, इसलिये कि वे देखते हुए भी न देखें, और सुनते हुए भी न समझें।
Jeremiah 31:18
निश्चय मैं ने एप्रैम को ये बातें कह कर विलाप करते सुना है कि तू ने मेरी ताड़ना की, और मेरी ताड़ना ऐसे बछड़े की सी हुई जो निकाला न गया हो; परन्तु अब तू मुझे फेर, तब मैं फिरूंगा, क्योंकि तू मेरा परमेश्वर है।
Hebrews 6:6
यदि वे भटक जाएं; तो उन्हें मन फिराव के लिये फिर नया बनाना अन्होना है; क्योंकि वे परमेश्वर के पुत्र को अपने लिये फिर क्रूस पर चढ़ाते हैं और प्रगट में उस पर कलंक लगाते हैं।
John 12:37
और उस ने उन के साम्हने इतने चिन्ह दिखाए, तौभी उन्होंने उस पर विश्वास न किया।
Romans 11:8
जैसा लिखा है, कि परमेश्वर ने उन्हें आज के दिन तक भारी नींद में डाल रखा है और ऐसी आंखें दी जो न देखें और ऐसे कान जो न सुनें।
Acts 28:25
जब आपस में एक मत न हुए, तो पौलुस के इस एक बात के कहने पर चले गए, कि पवित्र आत्मा ने यशायाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा तुम्हारे बाप दादों से अच्छा कहा, कि जाकर इन लोगों से कह।
Acts 3:19
इसलिये, मन फिराओ और लौट आओ कि तुम्हारे पाप मिटाए जाएं, जिस से प्रभु के सम्मुख से विश्रान्ति के दिन आएं।
Ezekiel 12:2
हे मनुष्य के सन्तान, तू बलवा करने वाले घराने के बीच में रहता है, जिनके देखने के लिये आंखें तो हैं, परन्तु नहीं देखते; और सुनने के लिये कान तो हैं परन्तु नहीं सुनते; क्योंकि वे बलवा करने वाले घराने के हैं।
Ezekiel 18:27
फिर जब दुष्ट अपने दुष्ट कामों से फिर कर, न्याय और धर्म के काम करने लगे, तो वह अपना प्राण बचाएगा।