Bible

Mark 3 - YLT (Hindi)

1 And he entered again into the synagogue, and there was there a man having the hand withered,और वह आराधनालय में फिर गया; और वहां एक मनुष्य था, जिस का हाथ सूख गया था।

2 and they were watching him, whether on the sabbaths he will heal him, that they might accuse him.और वे उस पर दोष लगाने के लिये उस की घात में लगे हुए थे, कि देखें, वह सब्त के दिन में उसे चंगा करता है कि नहीं।

3 And he saith to the man having the hand withered, `Rise up in the midst.'उस ने सूखे हाथ वाले मनुष्य से कहा; बीच में खड़ा हो।

4 And he saith to them, `Is it lawful on the sabbaths to do good, or to do evil? life to save, or to kill?' but they were silent.और उन से कहा; क्या सब्त के दिन भला करना उचित है या बुरा करना, प्राण को बचाना या मारना? पर वे चुप रहे।

5 And having looked round upon them with anger, being grieved for the hardness of their heart, he saith to the man, `Stretch forth thy hand;' and he stretched forth, and his hand was restored whole as the other;और उस ने उन के मन की कठोरता से उदास होकर, उन को क्रोध से चारों ओर देखा, और उस मनुष्य से कहा, अपना हाथ बढ़ा उस ने बढ़ाया, और उसका हाथ अच्छा हो गया।

6 and the Pharisees having gone forth, immediately, with the Herodians, were taking counsel against him how they might destroy him.तब फरीसी बाहर जाकर तुरन्त हेरोदियों के साथ उसके विरोध में सम्मति करने लगे, कि उसे किस प्रकार नाश करें॥

7 And Jesus withdrew with his disciples unto the sea, and a great multitude from Galilee followed him, and from Judea,और यीशु अपने चेलों के साथ झील की ओर चला गया: और गलील से एक बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली।

8 and from Jerusalem, and from Idumea and beyond the Jordan; and they about Tyre and Sidon -- a great multitude -- having heard how great things he was doing, came unto him.और यहूदिया, और यरूशलेम और इदूमिया से, और यरदन के पार, और सूर और सैदा के आसपास से एक बड़ी भीड़ यह सुनकर, कि वह कैसे अचम्भे के काम करता है, उसके पास आई।

9 And he said to his disciples that a little boat may wait on him, because of the multitude, that they may not press upon him,और उस ने अपने चेलों से कहा, भीड़ के कारण एक छोटी नाव मेरे लिये तैयार रहे ताकि वे मुझे दबा न सकें।

10 for he did heal many, so that they threw themselves on him, in order to touch him -- as many as had plagues;क्योंकि उस ने बहुतों को चंगा किया था; इसलिये जितने लोग रोग से ग्रसित थे, उसे छूने के लिये उस पर गिरे पड़ते थे।

11 and the unclean spirits, when they were seeing him, were falling down before him, and were crying, saying -- `Thou art the Son of God;'और अशुद्ध आत्माएं भी, जब उसे देखती थीं, तो उसके आगे गिर पड़ती थीं, और चिल्लाकर कहती थीं कि तू परमेश्वर का पुत्र है।

12 and many times he was charging them that they might not make him manifest.और उस ने उन्हें बहुत चिताया, कि मुझे प्रगट न करना॥

13 And he goeth up to the mountain, and doth call near whom he willed, and they went away to him;फिर वह पहाड़ पर चढ़ गया, और जिन्हें वह चाहता था उन्हें अपने पास बुलाया; और वे उसके पास चले आए।

14 and he appointed twelve, that they may be with him, and that he may send them forth to preach,तब उस ने बारह पुरूषों को नियुक्त किया, कि वे उसके साथ साथ रहें, और वह उन्हें भेजे, कि प्रचार करें।

15 and to have power to heal the sicknesses, and to cast out the demons.और दुष्टात्माओं के निकालने का अधिकार रखें।

16 And he put on Simon the name Peter;और वे ये हैं: शमौन जिस का नाम उस ने पतरस रखा।

17 and James of Zebedee, and John the brother of James, and he put on them names -- Boanerges, that is, `Sons of thunder;'और जब्दी का पुत्र याकूब, और याकूब का भाई यूहन्ना, जिनका नाम उस ने बूअनरिगस, अर्थात गर्जन के पुत्र रखा।

18 and Andrew, and Philip, and Bartholomew, and Matthew, and Thomas, and James of Alpheus, and Thaddeus, and Simon the Cananite,और अन्द्रियास, और फिलेप्पुस, और बरतुल्मै, और मत्ती, और थोमा, और हलफई का पुत्र याकूब; और तद्दी, और शमौन कनानी।

19 and Judas Iscariot, who did also deliver him up; and they come into a house.और यहूदा इस्करियोती, जिस ने उसे पकड़वा भी दिया॥

20 And come together again doth a multitude, so that they are not able even to eat bread;और वह घर में आया: और ऐसी भीड़ इकट्ठी हो गई, कि वे रोटी भी न खा सके।

21 and his friends having heard, went forth to lay hold on him, for they said that he was beside himself,जब उसके कुटुम्बियों ने यह सुना, तो उसे पकड़ने के लिये निकले; क्योंकि कहते थे, कि उसका चित्त ठिकाने नहीं है।

22 and the scribes who `are' from Jerusalem having come down, said -- `He hath Beelzeboul,' and -- `By the ruler of the demons he doth cast out the demons.'और शास्त्री जो यरूशलेम से आए थे, यह कहते थे, कि उस में शैतान है, और यह भी, कि वह दुष्टात्माओं के सरदार की सहायता से दुष्टात्माओं को निकालता है।

23 And, having called them near, in similes he said to them, `How is the Adversary able to cast out the Adversary?और वह उन्हें पास बुलाकर, उन से दृष्टान्तों में कहने लगा; शैतान क्योंकर शैतान को निकाल सकता है?

24 and if a kingdom against itself be divided, that kingdom cannot be made to stand;और यदि किसी राज्य में फूट पड़े, तो वह राज्य क्योंकर स्थिर रह सकता है?

25 and if a house against itself be divided, that house cannot be made to stand;और यदि किसी घर में फूट पड़े, तो वह घर क्योंकर स्थिर रह सकेगा?

26 and if the Adversary did rise against himself, and hath been divided, he cannot be made to stand, but hath an end.और यदि शैतान अपना ही विरोधी होकर अपने में फूट डाले, तो वह क्योंकर बना रह सकता है? उसका तो अन्त ही हो जाता है।

27 `No one is able the vessels of the strong man -- having entered into his house -- to spoil, if first he may not bind the strong man, and then his house he will spoil.किन्तु कोई मनुष्य किसी बलवन्त के घर में घुसकर उसका माल लूट नहीं सकता, जब तक कि वह पहिले उस बलवन्त को न बान्ध ले; और तब उसके घर को लूट लेगा।

28 `Verily I say to you, that all the sins shall be forgiven to the sons of men, and evil speakings with which they might speak evil,मैं तुम से सच कहता हूं, कि मनुष्यों की सन्तान के सब पाप और निन्दा जो वे करते हैं, क्षमा की जाएगी।

29 but whoever may speak evil in regard to the Holy Spirit hath not forgiveness -- to the age, but is in danger of age-during judgment;'परन्तु जो कोई पवित्रात्मा के विरूद्ध निन्दा करे, वह कभी भी क्षमा न किया जाएगा: वरन वह अनन्त पाप का अपराधी ठहरता है।

30 because they said, `He hath an unclean spirit.'क्योंकि वे यह कहते थे, कि उस में अशुद्ध आत्मा है॥

31 Then come do his brethren and mother, and standing without, they sent unto him, calling him,और उस की माता और उसके भाई आए, और बाहर खड़े होकर उसे बुलवा भेजा।

32 and a multitude was sitting about him, and they said to him, `Lo, thy mother and thy brethren without do seek thee.'और भीड़ उसके आसपास बैठी थी, और उन्होंने उस से कहा; देख, तेरी माता और तेरे भाई बाहर तुझे ढूंढते हैं।

33 And he answered them, saying, `Who is my mother, or my brethren?'उस ने उन्हें उत्तर दिया, कि मेरी माता और मेरे भाई कौन हैं?

34 And having looked round in a circle to those sitting about him, he saith, `Lo, my mother and my brethren!और उन पर जो उसके आस पास बैठे थे, दृष्टि करके कहा, देखो, मेरी माता और मेरे भाई यह हैं।

35 for whoever may do the will of God, he is my brother, and my sister, and mother.'क्योंकि जो कोई परमेश्वर की इच्छा पर चले, वही मेरा भाई, और बहिन और माता है॥

Hindi Bible